बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत जयनगर अनुमंडल अस्पताल में एक संवेदनहीन मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला के परिजनों से सुरक्षित प्रसव कराने के नाम पर पहले 5 हजार रुपये और फिर प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत होने पर भी जबरन सात सौ रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। इस नाजायज वसूली और लापरवाही से नवजात की मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को बुलाए जाने के बाद ही मामला शांत हो सका। मरीज आंचल कुमारी की नन्द सविता कुमारी (निवासी कमला रोड, वार्ड नंबर 7) ने बताया कि उनकी भाभी को प्रसव के लिए शनिवार को जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक द्वारा जांच के बाद समय पूरा होने की बात कहने पर परिजन उन्हें वापस घर ले गए। रविवार की सुबह 6 बजे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने अच्छे से प्रसव कराने के बदले 5 हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने एएनएम को पैसे दे दिए, लेकिन सुबह करीब नौ बजे प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी एएनएम ने परिजनों से जबरन सात सौ रुपये वसूल लिए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जच्चा को उचित इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाने की बात कही है। इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज कर दिया है। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार रोनित ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम देने से पहले परिजनों को अस्पताल प्रबंधन या गार्ड से शिकायत करनी चाहिए थी। वहीं, अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. रेशमी कुमारी ने इस संबंध में बताया कि वह दूसरी पाली से काम कर रही हैं।

- बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत जयनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा एक धरना प्रदर्शन रैली निकाली गई।1
- Post by DC NEWS CHANNEL1
- बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग 227 (NH 227) पर छतौनी और सिमराढी के बीच एक नए पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है। इस नए पेट्रोल पंप के बनने से आसपास के स्थानीय लोगों को अब ईंधन के लिए दूर जाने की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।1
- दिल्ली विरोध प्रदर्शन के बीच सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। हालांकि, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनके शरीर में निम्न रक्त शर्करा, पोटैशियम की कमी और निर्जलीकरण की समस्या पाई गई है।1
- बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां पूर्व MLC विनोद कुमार सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "90% फर्जी लोग पार्टी का संचालन फर्जी तरीके से कर रहे हैं।" विनोद कुमार सिंह के इस तीखे बयान और इस्तीफे के बाद से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।1
- मधुबनी जिले के जयनगर गर्ल्स स्कूल के आसपास लफंगों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल के पास इन लफंगों को अक्सर लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए देखा जाता है। छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर समस्या के बावजूद स्कूल प्रशासन पूरी तरह से मौन साधे बैठा है।1
- जयनगर-दरभंगा रेल खंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में भेकम्प करने पर रेल पुलिस द्वारा खिंचाई की गई है। इस घटना के बाद अब पीड़ित का हाथ टूटने की बातें भी सामने आ रही हैं।1