logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलकुंभी हटाकर प्राचीन जलाशय को कराया साफ, स्वच्छता बनाए रखने का लिए संकल्प ग्राम प्रधान ने जन शिकायतों पर लिया संज्ञान, पोखरे की बदली सूरत गोरखपुर: जनपद के कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरगदही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर का बड़ा पोखरा इन दिनों एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान की ओर लौटता नजर आ रहा है। लंबे समय से जलकुंभी और गंदगी की चपेट में आए इस जलाशय को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी थी और लगातार शिकायतें की जा रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, कभी यह पोखरा धार्मिक आस्था का केंद्र हुआ करता था, जहां लोग स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते थे, विशेषकर महाशिवरात्रि और सावन के अवसर पर। लेकिन समय के साथ बढ़ती गंदगी और जलकुंभी के फैलाव ने इसकी उपयोगिता पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पोखरे का पानी छूने मात्र से लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं का डर सताने लगा था। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रीत पासवान ने पहल की। उन्होंने पहले ड्रोन के माध्यम से दो बार खरपतवार नाशक रसायनों का छिड़काव कराया, जिससे जलकुंभी सूख गई। इसके बाद करीब 15 से 20 मजदूरों को लगाकर कड़ी मेहनत के साथ पोखरे से जलकुंभी को पूरी तरह निकलवाया गया। अब पोखरा काफी हद तक साफ नजर आने लगा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि बची हुई गंदगी को हटाने के लिए जल्द ही जाल डलवाकर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला जाएगा। साथ ही पानी को शुद्ध करने के लिए चूना डाला जाएगा, जिससे जलाशय पूरी तरह स्वच्छ और उपयोग योग्य बन सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही यह पोखरा फिर से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

on 22 March
user_Rammilan kacher
Rammilan kacher
पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
on 22 March

जलकुंभी हटाकर प्राचीन जलाशय को कराया साफ, स्वच्छता बनाए रखने का लिए संकल्प ग्राम प्रधान ने जन शिकायतों पर लिया संज्ञान, पोखरे की बदली सूरत गोरखपुर: जनपद के कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरगदही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर का बड़ा पोखरा इन दिनों एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान की ओर लौटता नजर आ रहा है। लंबे समय से जलकुंभी और गंदगी की चपेट में आए इस जलाशय को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी थी और लगातार शिकायतें की जा रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, कभी यह पोखरा धार्मिक आस्था का केंद्र हुआ करता था, जहां लोग स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते थे, विशेषकर महाशिवरात्रि और सावन के अवसर पर। लेकिन समय के साथ बढ़ती गंदगी और जलकुंभी के फैलाव ने इसकी उपयोगिता पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पोखरे का पानी छूने मात्र से

लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं का डर सताने लगा था। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रीत पासवान ने पहल की। उन्होंने पहले ड्रोन के माध्यम से दो बार खरपतवार नाशक रसायनों का छिड़काव कराया, जिससे जलकुंभी सूख गई। इसके बाद करीब 15 से 20 मजदूरों को लगाकर कड़ी मेहनत के साथ पोखरे से जलकुंभी को पूरी तरह निकलवाया गया। अब पोखरा काफी हद तक साफ नजर आने लगा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि बची हुई गंदगी को हटाने के लिए जल्द ही जाल डलवाकर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला जाएगा। साथ ही पानी को शुद्ध करने के लिए चूना डाला जाएगा, जिससे जलाशय पूरी तरह स्वच्छ और उपयोग योग्य बन सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही यह पोखरा फिर से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा! #Maharajganj #dm
    1
    महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा!
#Maharajganj 
#dm
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी | 2027 में सपा सरकार का दावा | Akhilesh Yadav | SP News
    1
    गोरखपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी | 2027 में सपा सरकार का दावा | Akhilesh Yadav | SP News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • GILL Smart Dubai sabhi branch GCC COMPANY interview 9 April me Gorakhpur 10 April Siwan / 11 April Motihari Muzaffarpur main hoga / Call 🤙 WhatsApp 9529465420
    1
    GILL Smart Dubai sabhi branch GCC COMPANY interview 9 April me Gorakhpur 10 April Siwan / 11 April Motihari  Muzaffarpur main hoga / Call 🤙 WhatsApp 9529465420
    user_Abdul Rahman
    Abdul Rahman
    Tailor नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    1
    आज रविवार है । 
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । 
* आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। 
मित्रों! सोकर उठ गए हो तो  आइए, भगवान  श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। 
!! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
    1
    संतकबीरनगर। 
पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए।
प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।
    4
    किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 
नाथनगर, संत कबीर नगर।
किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी।
विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया।
विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया । मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना । प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: • विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया । सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।
    2
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया ।
मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना ।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
•	विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार,  अभय कुमार श्रीवास्तव एवं  मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया ।
सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया ।
लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • गोरखपुर बार काउंसिल चुनाव में विवाद | प्रत्याशी मनीष यादव ने एल्डर कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप | Gorakhpur Bar Election News
    1
    गोरखपुर बार काउंसिल चुनाव में विवाद | प्रत्याशी मनीष यादव ने एल्डर कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप | Gorakhpur Bar Election News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.