स्लग - सीमांत खटीमा: 'पैगंबर-ए-इस्लाम' के जन्मदिन पर निकला विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर /विजुअल - ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही अकीदत, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर सीमांत खटीमा की सड़कें अकीदत के रंग में रंगी नजर आईं। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य जुलूस निकाला गया। हाथों में इस्लामिक परचम के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए और पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हजारों लोग इस जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे रास्ते अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों के लिए तबर्रुक व लंगर का भी खास इंतजाम रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम अमन और शांति के साथ संपन्न हुआ। खटीमा में निकले इस विशाल जुलूस ने न केवल मजहबी आस्था की मिसाल पेश की, बल्कि क्षेत्र में कौमी एकता और आपसी सौहार्द का एक मजबूत संदेश भी दिया। बाइट 1 - मौलाना इरफान उल हक कादरी खटीमा बाइट 2 - नासिर खान मस्जिद कमेटी बाइट 3 - आरिफ अंसारी समाजसेवी बाइट 4 - नीरज सेमवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी

- 🎁 Rakhi Special Hamper 🎀 इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते में भरें ढेर सारा प्यार ❤️ खूबसूरत Rakhi Hamper अब आपकी पसंद के अनुसार तैयार करवाएँ। ✨1
- 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! रक्षाबंधन के मौके पर घरों को निकलने वाले लोगों की भारी भीड़ के चलते गाजियाबाद की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से लेकर शहर के मुख्य चौराहों तक गाड़ियाँ रेंगती नजर आईं। प्रमुख बिंदु: DME और NH-9 पर कतारें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम दिखा। बॉटलनेक बनी वजह: DME एग्जिट पर 8 लेन का ट्रैफिक अचानक 2 लेन में सिमटने के कारण वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया। शहर के कई इलाके प्रभावित: लालकुआं, GT रोड, अंबेडकर रोड और मेरठ तिराहे पर भी यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन अलर्ट: ट्रैफिक सामान्य करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए। 📌 क्या आप भी आज किसी ऐसे जाम में फंसे? कमेंट में बताएं! #Ghaziabad #TrafficJam #DelhiMeerutExpressway #RakshaBandhan #TrafficAlert #UPNews #GhaziabadTraffic #BreakingNews1
- बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स1
- बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।1
- BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा1
- अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता चम्पावत। चामी में आयोजित अषाड़ी महोत्सव के तहत 27 अगस्त 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चोमेल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। आसाड़ी महोत्सव के तहत आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।2
- चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*1
- 🎁 Rakhi Special Hamper 🎀 इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते में भरें ढेर सारा प्यार ❤️ खूबसूरत Rakhi Hamper अब आपकी पसंद के अनुसार तैयार करवाएँ। ✨ 🎀 सुंदर राखी 🍫 पसंदीदा चॉकलेट्स 🎁 प्यारी-प्यारी गिफ्ट आइटम्स 💝 आपकी पसंद के अनुसार कस्टम Hamper 📍 Radhe Gift Nd Toys House1