जनपद में एक लाख 77 हजार घरों में लगाया गया घोड़ा मीटर। प्रतापगढ़, शहर के चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 77 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसमें एक लाख 66 हजार प्रीपेड कर दिए गए हैं। 87 हजार उपभोक्ताओं की बिजली माइनस बैलेंस पर आटोकट के जरिए बाधित की गई थी। इसमें 61 हजार 337 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज किया, उनकी बिजली आपूर्ति शुरू है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने अब तक रिचार्ज नहीं किया है, उनसे संपर्क किया जा रहा है। कई जगहों पर बिजली चोरी का मामला भी प्रकाश में आया है। कार्रवाई भी की जा रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर जितनी भी भ्रामक बातें थी, चेक मीटर लगाकर उनका निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यूपीपीसीएल स्मार्ट एप इंस्टाल कर उपभोक्ता बिल जमा करने, लोड बढ़ाने सहित कई प्रकार की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर एक्सईएन मीटर दीपक कुमार सिंह, जीएमआर के सर्किल इंचार्ज संतोष कुमार मौजूद रहे।

- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Dharmendra Mishra1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराई गई तथा स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है।1
- सुलतानपुर पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया गया मनोबल सुलतानपुर, 20 अप्रैल 2026। को जनपद की पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए सोमवार को ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और संवेदनशील पुलिस बल ही समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बना सकता है। संबोधन के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बड़ा खाना’ रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर रिक्रूट्स में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट्स के साथ भोजन साझा कर उनका मनोबल बढ़ाया। अंत में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा और जन-सुरक्षा के मार्ग पर समर्पित भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- लम्भुआ/सुल्तानपुर भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए। घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- Post by Press IKN1
- Post by Dharmendra Mishra2