रुड़की-लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा, पुल से नदी में गिरी कार, 5 गंभीर घायल हरिद्वार : रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित सोनाली नदी पुल पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुड़की-लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा, पुल से नदी में गिरी कार, 5 गंभीर घायल हरिद्वार : रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित सोनाली नदी पुल पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वेन्यू कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुल पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार रुड़की की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन सोनाली नदी पुल पर पहुंचा, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पुल से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। बाद में ट्रैक्टर की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाला गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि हादसे में घायल लोगों की पहचान रचना पत्नी जसवीर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश निवासी बिजनाखेड़ी नकुड़ सहारनपुर तथा अनिल पुत्र राजेंद्र निवासी दाबकी महेश्वरी के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है।

- हरिद्वार व्यूरो रिपोर्ट हरिद्वार में एक कार रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे नदी में जा गिरी1
- पिल्ला गैंग पर लगातार कनखल पुलिस का प्रहार जारी गैंग के 03 मास्टर माइण्ड किए गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व आपराधिक घटनाओं की शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी। दिनांक 04.05.2026 को वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 152/26 अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना में रॉयल हट, जगजीतपुर में आरोपियों द्वारा मारपीट कर प्रणव को गंभीर रूप से घायल किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 10.05.2026 को 03 आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, थाना कनखल हरिद्वार 2. आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ0प्र0) 3. हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0) *पुलिस टीम* 1. SHO देवेन्द्र सिंह रावत 2. व0उ0नि0 अनुज सिंह 3. उ0नि0 सुधांशु कौशिक 4. उ0नि0 धनराम शर्मा 5. अ0उ0नि0 ललित मोहन 6. हे0का0 जितेन्द्र शाह 7. का0 सतेन्द्र रावत 8. का0 उमेद सिंह 9. का0 रघुबीर रावत1
- Post by सौरभ मिश्रा जागरण प्लस न्यूज़1
- हरिद्वार के सिडकुल में मिल्टन कंपनी के मज़दूरों ने वेतन वृद्धि और शोषण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। उप श्रम आयुक्त कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद कंपनी को मज़दूरों की सभी मांगें माननी पड़ीं। पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे मज़दूरों की जीत बताते हुए भविष्य में शोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।1
- उत्तराखंड के रुड़की में ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम का ₹2.28 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हवन-पूजन के साथ पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी। यह पहल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद करेगी।1
- हैदराबाद के हिंदू नेता टी राजा सिंह ने हरिद्वार की हर की पौड़ी पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकारों से गैर-हिंदुओं के वोटर आईडी और अवैध कब्जों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है, इसे तीर्थ की पवित्रता और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया।2
- बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बाल बाल बचे गाड़ी सवार तीर्थ यात्री। 🚨 The Aman Times 🚨 📍 बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बाल बाल बचे गाड़ी सवार तीर्थ यात्री। शिवपुरी के पास चारधाम यात्रा से लौट रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 😟🚌 बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुल 27 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में 7 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है। 🏥 🙏 राहत की बात यह रही कि बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी रही।1
- हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुड़दंग मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनकी हरकतों से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1