टंकी बिना पाइपलाइन, उखड़ी सड़कें बनी मुसीबत — पानी को तरसी जनता, महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव कालेवाला में पेयजल योजना की लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व पानी की पाइपलाइन डालने के नाम पर गांव की सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया, लेकिन आज तक न तो पानी की टंकी का निर्माण कराया गया और न ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की गई। नतीजतन ग्रामीणों को न पानी मिल सका और न ही बेहतर सड़क सुविधा। गांव की मुख्य गलियों से लेकर संपर्क मार्गों तक हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि पाइपलाइन बिछाते समय अधिकारियों ने जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने और सड़क दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधूरा कार्य छोड़ दिए जाने से गांव की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। टूटी सड़कों के कारण वाहनों का आवागमन बाधित है, वहीं पेयजल योजना शुरू न होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि विकास के नाम पर गांव को केवल समस्याएं मिली हैं। प्रदर्शन में भगवती देवी, महेंद्र देवी, उर्मिला देवी, भगवान देवी, बीना देवी, राजवती सहित कई ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए, पाइपलाइन योजना चालू की जाए और सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

- जिला बिजनोर थाना कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला जाटान में हुआ दो पक्षो में विवाद। जानकारी के अनुसार किसी मुकदमे में नही किया जा रहा है फैसला। जिस बात पर हुआ विवाद।1
- गोंडा में रहस्यमय ढंग से लापता चार मासूम बच्चे सकुशल बरामद।1
- नगीना बढ़ापुर मार्ग पर प्राइवेट बस ने विपरीत दिशा में आ रही बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार पति पत्नी की मौत पुलिस ने बस को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू की।1
- अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा नगर निगम और पुलिस की छवि धूमिल करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में बड़ी कार्रवाई नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू आरोपियों पर नगर निगम और मुरादाबाद पुलिस की छवि जानबूझकर खराब करने का आरोप भड़काऊ कंटेंट और सांप्रदायिक कमेंट्स करने वालों को 'X' (पूर्व में ट्विटर) से भी लपेटे में लिया गया आरोप है कि मामूली विवाद को गलत रूप देकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बनाने और दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई1
- मुरादाबाद में लगे विवादित पोस्टर .... जिसमें लिखा था काटोगे तो बाटोगे.... एक रहोगे तो सेफ रहोगे... बाबरी कभी नहीं बनने देंगे... हिंदू संगठन की प्रदेश मंत्री रीता पाल के द्वारा लगाए गए मुरादाबाद के बुध बाजार में पोस्टर... खुद को लिखा भाजपा की संभावित नगर मुरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी1
- *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- जिला बिजनोर क्षेत्र की ये घटना पुलिस अधिकारी की जुबानी1