Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर जलालगंज स्टेशन से गाड़ी नंबर 13308 गंगा सत्याग्रह एक्सप्रेस धनबाद जाने वाली गाड़ी 5 फरवरी शाम को अपने राइट टाइम जलालगंज स्टेशनसे होकर गुजरी
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर जलालगंज स्टेशन से गाड़ी नंबर 13308 गंगा सत्याग्रह एक्सप्रेस धनबाद जाने वाली गाड़ी 5 फरवरी शाम को अपने राइट टाइम जलालगंज स्टेशनसे होकर गुजरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर ब्रेकिंग जलालपुर क्षेत्र की केराव गांव के विशाल नाले के पास जीडीएस स्कूल के आसपास जंगल झाड़ी में अज्ञात कारण से लगी आग1
- वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग में चार कारतूस बरामद, यात्री ने लाइसेंस दिखाया; भूलवश साथ होने की बात स्वीकारी वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बैगेज स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को विमान में सवार होने से रोकते हुए पूछताछ की। घटना शाम करीब 05:10 बजे की बताई जा रही है। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र (ग्राम चौकियां) निवासी 55 वर्षीय मंजूर आलम स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग की तलाशी लेने पर 32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। कारतूस मिलने की सूचना पर सीआईएसएफ ने तत्काल फूलपुर थाना पुलिस को अवगत कराया। पूछताछ के दौरान यात्री ने बताया कि उसके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और कारतूस अनजाने में बैग में रह गए थे। फूलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें शस्त्र लाइसेंस वैध पाया गया। यात्री ने अपनी गलती स्वीकार की है। बरामद कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है।1
- *जाम की जकड़ में रहा मडुवाडीह चौरहा , बनारस स्टेशन मार्ग घंटों रेंगती रहीं गाड़ियां* *कईयों की छूटी ट्रेन* मंडुवाडीह चौराहा-महमूरंगज मार्ग और बनारस रेलवे स्टेशन मार्ग, प्रवेश द्वार से आगे ककरमत्ता पुल तक रोजाना सुबह, दोपहर, शाम और रात के समय जाम लगना तय है।1
- 'द्रोणाचार्य होशियार, अंगूठा काटना बंद करो': काशी विद्यापीठ में UGC के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, फोर्स तैनात।1
- वाराणसी के विकासखंड चोलापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छोटे बच्चों से झाडू लगवाते हुए देखा जा सकता है, जबकि मौके पर रसोइया और एक सहायक अध्यापिका की मौजूदगी भी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनुराग श्रीवास्तव ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। BSA ने स्पष्ट कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- अजय सामाजिक सेवा समिति के नेतृत्व में SRS कोचिंग सेंटर का शुभारंभ1
- भदोही। जनपद भदोही के ब्लॉक अभोली अंतर्गत ग्राम कुढवा में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थानीय ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जारी किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बूथ संख्या 9 पर 35 लोगों तथा बूथ संख्या 10 पर 36 लोगों के नाम काटने के लिए फॉर्म-7 का प्रारूप आया है। इस संबंध में जब बीएलओ रामचंद्र मौर्य से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि “फॉर्म ऊपर से प्राप्त हुआ है।” ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के नाम काटे जाने की प्रक्रिया चल रही है, वे सभी गांव में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं और मतदान के पात्र हैं। इसके बावजूद उनके नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल शहनाज बेगम, शबाना बेगम, अफसाना बेगम, मोहम्मद जलील, मोहम्मद जफर, नूरजहां समेत अन्य लोगों ने कहा कि वे सभी गांव में मौजूद हैं, फिर भी शासन स्तर से लापरवाहीपूर्ण तरीके से उनका नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो उनकी नागरिक अधिकारों का हनन है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची में यथावत रखे जाएं। साथ ही प्रशासन से स्पष्ट जवाब देने की भी अपील की है।4
- जौनपुर ब्रेकिंग जलालपुर क्षेत्र के केराव गांव व विशाल नाले के बगल में स्थित जीडीएस पब्लिक स्कूल के पास जंगल झाड़ी में लगी अज्ञात कारण से आग आग लगने से कई पेड़ हुई जल के रख वहीं स्कूल के बच्चों में रहा डर1