logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी अपडेट: छात्र की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक समेत 6 शिक्षक निलंबित कौशाम्बी👉 चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के दो मासूम छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद घायल छात्र विभान की इलाज के दौरान मौत के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।प्रारंभिक जांच में छात्रों के बीच हुए विवाद की सूचना समय पर उच्चाधिकारियों को न देने और लापरवाही सामने आने पर प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो शिक्षामित्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें दूसरे ब्लॉक में संबद्ध कर दिया गया है।गौरतलब है कि विद्यालय की कक्षा में दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षक मूकदर्शक बने रहे। गंभीर रूप से घायल विभान को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, फिर प्रयागराज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
सन्त लाल मौर्य पत्रकार
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई कौशाम्बी के ग्राम उदाथू में उप जिलाधिकारी, चायल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़ी 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया। इस दौरान ग्राम की तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का भी समाधान कराया गया।
    1
    टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी के ग्राम उदाथू में उप जिलाधिकारी, चायल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़ी 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया।
इस दौरान ग्राम की तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का भी समाधान कराया गया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 😢 दुखद समाचार | कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा तालाब में लापता मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप। आजाद नगर निवासी शाहनवाज का मासूम बेटा, जो 27 जुलाई से लापता था, उसका शव 29 जुलाई को सिरियावा तालाब में बरामद हुआ। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। 🖊️ रिपोर्ट: सत्यम कुमार कुशवाहा 📰 डेली दैनिक न्यूज़ यूपी
    1
    😢 दुखद समाचार | कौशांबी
चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा तालाब में लापता मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप।
आजाद नगर निवासी शाहनवाज का मासूम बेटा, जो 27 जुलाई से लापता था, उसका शव 29 जुलाई को सिरियावा तालाब में बरामद हुआ। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
🖊️ रिपोर्ट: सत्यम कुमार कुशवाहा
📰 डेली दैनिक न्यूज़ यूपी
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.