बैंड बाजे के साथ घोड़े पर निकले रिटायरSDOP,मंच से कहा-अकेला व्यक्ति कुछ नही करता बड़वानी। पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले बड़वानी पुलिस के दो अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह चौहान एवं उप निरीक्षक रमेशचन्द्र चौहान के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया । अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं।उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह चौहान द्वारा दिनांक 18-09-1992 को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त होकर निरंतर सेवाएं प्रदान की,वहीं उप निरीक्षक रमेशचन्द्र चौहान द्वारा दिनांक 15-02-1986 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। 31 मार्च को दोनों अधिकारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।तथा उनके परिजनों से चर्चा की।पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन,निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी।इस दौरान से,चल समारोह भी निकाला गया जिसमे सेवा निवृत SDOP चौहान घोड़े पर साफा बांधे घोड़े पर बैठे नजर आए।सभी धूमधाम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर सहित SDOP, थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी एवं परिजन मौजूद रहें।मंचीय कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए SDOP दिनेश चौहान ने SP बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल का आभार जताते हुए कहा कि अकेला व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता सभी के सहयोग से कार्य होते है। परिवार में उनकी सुपुत्री ने उन्हें सबसे अच्छा पिता बताया।सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान सभी भावुक हो गए थे।राजपुर के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र वाशिंदे ने गीत गाकर उनके कार्यकाल को लेकर आभार जताया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर,उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा महेश सुनैया,उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर,रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल,थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह,सूबेदार पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ,थाना प्रभारी सहित GP दीपक चौहान,AGP जगदीश यादव एवं शिवपाल सिसोदिया मौजूद रहे।

- बड़वानी। अंजड़ में सिनेमा चौक पर चाकू से हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई हे।लोक अभियोजक द्वारा घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है।1
- भक्ति के उल्लास के साथ संपन्न हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथा: सजीव झांकियों ने मोहा मन निवाली। 2 अप्रेल गूरूवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)गुमडीया रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का बुधवार, 1 अप्रैल को भव्य समापन हुआ। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा, जहाँ आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। सुंदरकांड की महिमा और राम-सुग्रीव मित्रता का वर्णन कथा के अंतिम पड़ाव पर कथावाचक ने श्री राम और सुग्रीव की अटूट मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। विशेष रूप से 'सुंदरकांड' की व्याख्या करते हुए बताया गया कि इसे 'सुंदर' क्यों कहा जाता है। सुंदरता का प्रतीक: इस कांड में आठ स्थानों पर 'सुंदर' शब्द का प्रयोग हुआ है। हनुमान जी का पराक्रम: इसमें हनुमान जी के दिव्य गुणों, अटूट भक्ति और उनके अदम्य पराक्रम का चित्रण है। सकारात्मक संदेश: हनुमान जी द्वारा माता सीता को दिया गया प्रभु श्री राम का संदेश अत्यंत सुंदर और सकारात्मक था, जो निराशा में आशा का संचार करता है। सजीव झांकियों ने बांधा समां कथा के दौरान लंका दहन और भगवान राम के राज्याभिषेक की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र छोटे बच्चों द्वारा निभाया गया अभिनय रहा। बिना किसी संवाद के, केवल अपने जीवंत अभिनय से श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान बने बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रावण उद्धार के पश्चात प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन और गुरु वशिष्ठ द्वारा उनके राज्याभिषेक के दृश्य को देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। भक्ति के जुनून के साथ हुआ समापन समापन दिवस होने के कारण शाम 7:30 बजे से शुरू हुई कथा रात 12 बजे तक चली। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या और उनका उत्साह भी बढ़ता गया। अंतिम दिन लोगों में भक्ति का एक अलग ही 'जुनून' देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में उमंग और श्रद्धा का वातावरण रहा और भक्तों ने जयकारों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लिया।3
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- सैंधवा। बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित संजीव अग्रवाल के घर पर बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक आपात स्थिति बन गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सैंधवा फायर ब्रिगेड के चालक अजय मौर्यवंशी एवं समीर खान ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया और बड़ी घटना होने से टाल दिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान से बचाव हो सका। दोनों फायर कर्मियों की मुस्तैदी और साहस की क्षेत्र में जमकर सराहना की जा रही है।1
- *सताजना के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोला पूजन और भंडारा आयोजित पुलिस की रही व्यवस्था* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद समिष्त ग्राम सताजना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला यहां श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर भगवान को चोला चढ़ाया गाया जिसकी पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सताजना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भाग लिया और कतार बद्ध होकर भोजन प्रसाद ग्रहण की आयोजन के दौरान शांति सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता पर्याप्त इंतजाम किए गए चोला पूजन और भंडारे को लेकर क्षेत्र में भक्तों में भारी उत्साह देखा गया1
- बुरहानपुर में जनगणना की मीटिंग1
- धार भोजशाला को लेकर बड़ी अपडेट, 6 अप्रैल सोमवार से होगी नियमित सुनवाई1
- बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने वाहन के टायर चुरा लिए।लोडिंग वाहन बॉडी संबंधित कार्य करने हेतु खड़ा किया था।जानकारी के बाद इसकी शिकायत थाने पर दर्ज करवाई है।1