logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DM ने घर जाकर किया मेधावी धनिष्ठा का सम्मान, विधायक की सुपुत्री ने जनपद में पाया प्रथम स्थान पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर स्थित कैम स्कॉलर विद्यालय की मेधावी छात्रा धनिष्ठा वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धनिष्ठा ने सी.बी.एस.ई. (C.B.S.E.) बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि धनिष्ठा वर्मा, बीसलपुर के विधायक  विवेक वर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी स्वयं उनके आवास पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने धनिष्ठा वर्मा को शाल ओढ़ाकर, शील्ड प्रदान कर और मिष्ठान खिलाकर विधिवत सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा की मेधा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही समाज और देश का भविष्य होती हैं। उन्होंने धनिष्ठा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। धनिष्ठा की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि एकाग्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।"

7 hrs ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
6dd400f9-1986-48ef-a64a-5629185282f8

DM ने घर जाकर किया मेधावी धनिष्ठा का सम्मान, विधायक की सुपुत्री ने जनपद में पाया प्रथम स्थान पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर स्थित कैम स्कॉलर विद्यालय की मेधावी छात्रा धनिष्ठा वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धनिष्ठा ने सी.बी.एस.ई. (C.B.S.E.) बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि धनिष्ठा वर्मा, बीसलपुर के विधायक  विवेक वर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी स्वयं उनके आवास पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने धनिष्ठा वर्मा को शाल ओढ़ाकर, शील्ड प्रदान कर और मिष्ठान खिलाकर विधिवत सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा की मेधा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही समाज और देश का भविष्य होती हैं। उन्होंने धनिष्ठा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। धनिष्ठा की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि एकाग्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हजारा,पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र स्थित थाना हजारा के ग्राम राणा प्रताप नगर में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में प्रभु नाथ (55) पुत्र बंसी और काशिम अली (44) पुत्र मकसूद आग में झुलस गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए पलिया अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और बाल्टी, ट्यूबवेल व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।आग की चपेट में आकर काशिम अली का ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया। साथ ही पंपिंग सेट, चारा मशीन, बैलगाड़ी और अन्य कृषि उपकरण भी खाक हो गए। इसके अलावा दो बकरियां भी जलकर मर गईं और भारी मात्रा में घरेलू सामान राख हो गया। इस घटना में लाल बहादुर पुत्र बंसी, मेराज पुत्र मकसूद और सोभनाथ को भी गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।आग की इस भयावह घटना ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। गरीब परिवारों की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही मिनटों में राख हो गई। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उनके सामने भोजन व आश्रय का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में मातम और बेबसी का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के कारणों का जल्द पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।फिलहाल प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने की सूचना है, लेकिन ग्रामीणों ने राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    2
    हजारा,पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र स्थित थाना हजारा के ग्राम राणा प्रताप नगर में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में प्रभु नाथ (55) पुत्र बंसी और काशिम अली (44) पुत्र मकसूद आग में झुलस गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए पलिया अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और बाल्टी, ट्यूबवेल व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।आग की चपेट में आकर काशिम अली का ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया। साथ ही पंपिंग सेट, चारा मशीन, बैलगाड़ी और अन्य कृषि उपकरण भी खाक हो गए। इसके अलावा दो बकरियां भी जलकर मर गईं और भारी मात्रा में घरेलू सामान राख हो गया। इस घटना में लाल बहादुर पुत्र बंसी, मेराज पुत्र मकसूद और सोभनाथ को भी गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।आग की इस भयावह घटना ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। गरीब परिवारों की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही मिनटों में राख हो गई। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उनके सामने भोजन व आश्रय का संकट खड़ा हो गया है।
घटना के बाद गांव में मातम और बेबसी का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के कारणों का जल्द पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।फिलहाल प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने की सूचना है, लेकिन ग्रामीणों ने राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।
    1
    बिग ब्रेकिंग............
पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई* पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई*
पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भगवान परशुराम जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) की पावन बेला पर पूरनपुर के घुँघचिहाई चौराहे पर भव्य भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण पूर्व राज्य मंत्री डॉ.विनोद तिवारी के द्वारा किया गया। जिसके पश्चात भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन किया गया। सभी सनातनी बन्धुओं ने भगवान परशुराम के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा इस अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम चौक की स्थापना के लिए पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान एवं नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सभी उपस्थित सनातनी बन्धुओं को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनायें प्रेषित कीं। सभी सनातनी बन्धुओं को इस बात का अत्यंत हर्ष है कि घुँघचिहाई चौराहा अब भगवान परशुराम के छठे अवतार भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद तिवारी, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ,नगर पालिका अध्यक्ष पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता, रजनीश पाण्डेय, प्रफुल्ल मिश्रा अनुराग अग्निहोत्री, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, अनुपम वाजपेई, धीरज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, संजय मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही इस भव्य प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार शैलेश चौरसिया एवं रवि मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री नवनीत मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा, तहसील अध्यक्ष हर गोविन्द वाजपेयी, तहसील महामंत्री नवनीत मिश्रा, अश्वनी शुक्ला, रामअवतार शर्मा, निरंकार पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, राजकुमार शुक्ला, शिव शंकर अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, सुनील मिश्रा, गोपाल मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, रजनीश पाण्डेय, मानस शुक्ला, विवेक तिवारी, रवि मिश्रा, सर्वेश पाण्डेय, ह्रदेश पाण्डेय, गौरव दीक्षित, अमित पाण्डेय, नीरज त्रिवेदी, अनुराग दीक्षित, अम्बर मिश्रा, अर्पण तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ला, सचिन त्रिवेदी, सचिन शुक्ला, शोभित मिश्रा, राहुल अवस्थी, अनिल शास्त्री सहित सैकड़ों सनातनी बंधु उपस्थित रहे।
    1
    भगवान परशुराम जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) की पावन बेला पर पूरनपुर के घुँघचिहाई चौराहे पर भव्य भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण पूर्व राज्य मंत्री डॉ.विनोद तिवारी के द्वारा किया गया। जिसके पश्चात भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन किया गया। 
सभी सनातनी बन्धुओं ने भगवान परशुराम के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा इस अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम चौक की स्थापना के लिए पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान एवं नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सभी उपस्थित सनातनी बन्धुओं को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनायें प्रेषित कीं। सभी सनातनी बन्धुओं को इस बात का अत्यंत हर्ष है कि घुँघचिहाई चौराहा अब भगवान परशुराम के छठे अवतार भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. विनोद तिवारी, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ,नगर पालिका अध्यक्ष पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता,  रजनीश पाण्डेय, प्रफुल्ल मिश्रा अनुराग अग्निहोत्री, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, अनुपम वाजपेई, धीरज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, संजय मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही इस भव्य प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार शैलेश चौरसिया एवं रवि मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री नवनीत मिश्रा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा, तहसील अध्यक्ष हर गोविन्द वाजपेयी, तहसील महामंत्री नवनीत मिश्रा, अश्वनी शुक्ला, रामअवतार शर्मा, निरंकार पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, राजकुमार शुक्ला, शिव शंकर अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, सुनील मिश्रा, गोपाल मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, रजनीश पाण्डेय, मानस शुक्ला, विवेक तिवारी, रवि मिश्रा, सर्वेश पाण्डेय, ह्रदेश पाण्डेय, गौरव दीक्षित, अमित पाण्डेय, नीरज त्रिवेदी, अनुराग दीक्षित, अम्बर मिश्रा, अर्पण तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ला, सचिन त्रिवेदी, सचिन शुक्ला, शोभित मिश्रा, राहुल अवस्थी, अनिल शास्त्री सहित सैकड़ों सनातनी बंधु उपस्थित रहे।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.