उत्तर प्रदेश के लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री और लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपनी विधायक निधि से लगभग ₹7.70 करोड़ (₹770 लाख) की लागत से पूरे हुए 75 जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित किया। इस उत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीहनुमान जी के चरणों में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। रक्षा मंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में समारोह में 75 किलोग्राम का एक भव्य केक काटा गया और शानदार आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष माननीय श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी एन मिश्रा, कालीचरण कॉलेज के प्रबंधक श्री वी के मिश्रा और लखनऊ महानगर भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सादगी का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और लखनऊ पूर्वी विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, आवासीय समितियों के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पूरा आयोजन "सतत विकास का पथ अविरल, राष्ट्र रक्षा का संकल्प अटल" के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री और लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपनी विधायक निधि से लगभग ₹7.70 करोड़ (₹770 लाख) की लागत से पूरे हुए 75 जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को
समर्पित किया। इस उत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीहनुमान जी के चरणों में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। रक्षा मंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में समारोह में 75 किलोग्राम का एक भव्य केक काटा गया और शानदार आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष माननीय श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर
त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी एन मिश्रा, कालीचरण कॉलेज के प्रबंधक श्री वी के मिश्रा और लखनऊ महानगर भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सादगी का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री
माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और लखनऊ पूर्वी विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, आवासीय समितियों के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पूरा आयोजन "सतत विकास का पथ अविरल, राष्ट्र रक्षा का संकल्प अटल" के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
- लखनऊ के सदर में स्थित सुविधाओं से लैस मेदांता हॉस्पिटल में अचानक सीलिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल में रिसेप्शन के पास ऊपरी हिस्से के साइड वाली सीलिंग नीचे गिर गई, जिससे वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में भारी खौफ का माहौल है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुविधाओं से लैस मेदांता हॉस्पिटल की इस तरह सीलिंग गिरने से मरीज और उनके तीमारदार बेहद दहशत में हैं।1
- लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर एक कैंसर पीड़ित दलित महिला के समर्थन में सैकड़ों महिलाओं ने घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह पूरा मामला जमीन कब्जा करने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थकों पर आरोप लगे हैं। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर ही महिलाओं ने एकजुट होकर थाने का घेराव किया।3
- धार्मिक परंपराओं में सरकार के हस्तक्षेप को लेकर जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य नाराज हो गए हैं। वे धार्मिक परंपराओं में सरकारी दखल से काफी खफा हैं।1
- लखनऊ के याहियागंज वार्ड में याहियागंज चौकी के पास गंदगी का भारी अंबार लगा हुआ है। चौकी से महज कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित सूरज धागा स्टोर ने लंबे समय से यह गंदगी फैला रखी है और यहाँ काफी समय से कोई सफाई भी नहीं कराई गई है। इस भारी गंदगी और बदबू के बीच से ही स्थानीय लोगों को आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे इलाके के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सड़क पर फैली इस गंदगी की वजह से क्षेत्र में स्वास्थ्य का गंभीर खतरा पैदा हो गया है और संक्रमण फैलने की आशंका से बच्चों के अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूरज धागे वाला इस गंदगी की साफ-सफाई नहीं करवाता है, जिसके कारण जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के उर्दू फारसी आईआईएम रोड पर एक बेहद अमानवीय मामला सामने आया है। यहां अपनी निजी जमीन पर 22 सालों से चौकीदारी कर रही एक दलित महिला सुमन रावत के घर पर दलालों ने जबरन बुल्डोजर चलवा दिया। हद तो तब हो गई जब अपनी चौकीदारी का हक और पैसा मांगने पर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने ही उसे जेल भेजने की धमकी दे डाली। दरअसल, कानपुर के रहने वाले जावेद अहमद ने 22 साल पहले इस पीड़ित महिला को दो बिस्वा जमीन और 5 हजार रुपये महीना देने का वादा किया था। लेकिन अपना वादा पूरा करने के बजाय जावेद अहमद ने मुनेश्वर यादव के साथ मिलकर महिला के आशियाने पर जबरन बुल्डोजर चलवाकर उसे जमींदोज कर दिया। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी बेहद संदिग्ध नजर आ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दलालों ने पीड़ित महिला को इस जमीन से जबरन हटाने के लिए 15 लाख रुपये का ठेका लिया था। इसके बाद महिला के नाम पर 15 लाख रुपये का बंदरबांट कर लिया गया, जबकि पीड़ित महिला को महज 70 हजार रुपये थमाकर एक सादे कागज पर उसका अंगूठा लगवा लिया गया। दबंगों ने महिला के घर का सारा सामान जमींदोज कर दिया और घर में रखे कीमती जेवरात व अन्य सामान भी चोरी कर लिए। इस तबाही के बाद पीड़ित महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों और पूरे परिवार के साथ तपती गर्मी और बरसात में फुटपाथ पर सोने को मजबूर है। पीड़ित दलित महिला मार्च 2026 से लगातार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।1