कोठिया से दो माह की बच्ची को झांसा देकर किया अपहरण! समस्तीपुर से अरविंद कुमार समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया से एक दो माह की बच्ची को उसकी माँ से झांसा देकर अपहरण कर लिया गया था। इस संबध में बंगरा थाना कांड सं0-95/26 दिनांक-30.08.2026 सुसंगध धाराओं में कांड दर्ज कर थानाध्यक्ष बंगरा एवं उनके टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुमन देवी के स्वीकारोक्ति व्यान के आधार पर अपहृत बच्ची को सकुशल बदामद किया गया, तथा इस कांड में संलिप्त तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। तथा अन्य बिंदु पर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी 01. अमरजीत कुमार शर्मा पे०-बालेश्वर शर्मा सा०-मोहनपुर थाना-मुफ्फसिल जिला-समस्तीपुर । 02. ज्योति सिंह पति-मुकेश कुमार सा०-महिसारी थाना-उजियारपुर जिला-समस्तीपुर।र पालस 03. सुमन कुमारी पति-स्व० दीनानाथ साह सा०-कोठिया थाना-बंगरा जिला-समस्तीपुर ।
कोठिया से दो माह की बच्ची को झांसा देकर किया अपहरण! समस्तीपुर से अरविंद कुमार समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया से एक दो माह की बच्ची को उसकी माँ से झांसा देकर अपहरण कर लिया गया था। इस संबध में बंगरा थाना कांड सं0-95/26 दिनांक-30.08.2026 सुसंगध धाराओं में कांड दर्ज कर थानाध्यक्ष बंगरा एवं उनके टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुमन देवी के स्वीकारोक्ति व्यान के आधार पर अपहृत बच्ची को सकुशल बदामद किया गया, तथा इस कांड में संलिप्त तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। तथा अन्य बिंदु पर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी 01. अमरजीत कुमार शर्मा पे०-बालेश्वर शर्मा सा०-मोहनपुर थाना-मुफ्फसिल जिला-समस्तीपुर । 02. ज्योति सिंह पति-मुकेश कुमार सा०-महिसारी थाना-उजियारपुर जिला-समस्तीपुर।र पालस 03. सुमन कुमारी पति-स्व० दीनानाथ साह सा०-कोठिया थाना-बंगरा जिला-समस्तीपुर ।
- पन्द्रह दिन से लगातार बारिश से सड़क मार्ग हुआ जलमग्न मोटरसाइकिल सवार हो रहे परेशान1
- कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यवहार के लिए याद किए जाएंगे ASP संजय कुमार पांडेय! समस्तीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, समस्तीपुर संजय कुमार पांडेय के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सक सह समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि समस्तीपुर में संजय कुमार पांडेय की कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार और आमजन के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं आगामी सेवाकाल के लिए ईश्वर से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि विदाई केवल स्थान की होती है, अच्छे व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी यादों की नहीं। संजय कुमार पांडेय ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिसिंग के साथ-साथ आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार से अपनी अलग पहचान बनाई। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- बसहा मिर्जापुर में आस्था का सैलाब! 305 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा मिथिला कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति, श्री राम-जानकी मंदिर बसहा मिर्जापुर के तत्वावधान में गुरुवार को नगर परिक्रमा सह कलश शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 305 कुंवारी कन्याओं ने कलश धारण कर हिस्सा लिया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ बाबा वृषेश्वरनाथ धाम, बसहा मिर्जापुर स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर से हुआ। शोभायात्रा भगवान बांध गांव एवं बिशनपुर होते हुए बसहा मिर्जापुर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह सादा पानी, शरबत एवं फलाहार की व्यवस्था कर कलश लेकर चल रही कन्याओं का स्वागत किया। ग्रामीणों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पूजा समिति के अनुसार, गुरुवार की रात 10 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा का शुभारंभ किया जाएगा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। वहीं 5 सितंबर शनिवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता और संध्या में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 6 सितंबर रविवार की संध्या को कुशेश्वरस्थान एवं कलकत्ता की टीमों द्वारा भव्य गंगा महाआरती प्रस्तुत की जाएगी। पूजा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामीणों के साथ हिरण जी, मनीष, रुपेश, प्रकाश, संतोष, राजेश कुमार चौधरी, केशव, जीवनाथ, रविशंकर, कृष्ण मोहन, राजा, मिठु कुमार, शिवम, रोशन, विकास, सूरज, सुमन, हीरा, पंकज, परशुराम, सोनू सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। कलश शोभायात्रा में वैष्णवी, पुष्पा, फूल, सोनी, शान्वी, प्रीति, शिखा, श्रुति, शाक्षी, गुड्डू, नव्या, परिधि सहित सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।1
- किसी भी सहायता या जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन, अंचल अधिकारी, बीडीओ या थाना प्रभारी से संपर्क करें1
- चाँदना आटो सेंटर, मोहनपुर रोड की ओर से, महिंद्रा ट्रैक्टर्स के 45 वें स्थापना दिवस पर, महिंद्रा विशेष ग्राहक एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 21 किसानों ने ट्रैक्टर बुकिंग कराया तथा 11 किसानों को ट्रैक्टर की डिलीवरी भी की गई.1
- नेपाल बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंच रहीं विशाल और अजीबोगरीब मछलियां सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर इन्हें न खाने, न खरीदने और न बेचने की सलाह दी है । खुद भी सावधान रहें और परिवार को भी इनसे दूर रखें ।1
- वाराणसी में गंगा बह रही है सड़क पर कमर से उपर तक पानी1
- *फर्जी मुकदमा उजियारपुर थाना कांड संख्या 323/026 दर्ज कर निर्दोष लोगों को जेल भेजने के दोषी थानाध्यक्ष को बर्खास्त करो - फूलबाबू सिंह।* *फर्जी मुकदमा 323/026 को वापस नहीं लिया गया तो उजियारपुर थाना पर अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा - महावीर पोद्दार ।* *नाजिरपुर फर्जी मुकदमा के विरोध में भाकपा-माले ने उजियारपुर थानाध्यक्ष का पुतला फूंका ।* उजियारपुर, 3 सितंबर 2026 । प्रखंड के नाजिरपुर में पिछले दिनों 27 अगस्त को बोलबम सेवा से लौट रहे समाज के युवाओं पर पुलिसिया बर्बर कार्रवाई करते हुए फर्जी मुकदमा उजियारपुर थाना-कांड संख्या -323/026 दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजा गया है और अन्य लोगों को तंग किया जा रहा है। भाकपा-माले ने नाजिरपुर हाट पर उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह का पुतला फूंक कर प्रतिरोध सभा किया है। माले नेता फूलबाबू सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के भ्रष्ट आचरण के कारण अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आम लोगों को आये दिन परेशान किया जा रहा है निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर मोटी रकम लेकर मामला को रफा-दफा किया जाता है। किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि यदि उजियारपुर थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज 323/026 और 297/026 को निरस्त नहीं किया गया तो पन्द्रह दिनों में उजियारपुर थाना पर अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल शुरू कर प्रदर्शन किया जाएगा। भाकपा-माले ने दलसिंहसराय थाना में दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा 417/026 के अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करे पीड़ित नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने की गारंटी किया जाए। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड कमेटी सदस्य हेमंत कुमार सिंह ने किया। उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत सिंह सिंह के पुतला दहन के मौके पर सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र नेता रोहित कुमार पासवान, आरवाईए के प्रखंड सचिव राहुल राय, उप-सरपंच रामप्रीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज राम, राम सुरेश सिंह,सुन्देश्वर सिंह, रामबली सिंह, अर्जुन दास,मो० फरमान, बुलबुल दास, पप्पू यादव, विपिन कुमार राम,मो० सकूर, मणिमाला देवी, सविता देवी, प्रमिला देवी आदि ने संबोधित किया। *फर्जी मुकदमा उजियारपुर थाना कांड संख्या 323/026 दर्ज कर निर्दोष लोगों को जेल भेजने के दोषी थानाध्यक्ष को बर्खास्त करो - फूलबाबू सिंह।* *फर्जी मुकदमा 323/026 को वापस नहीं लिया गया तो उजियारपुर थाना पर अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा - महावीर पोद्दार ।* *नाजिरपुर फर्जी मुकदमा के विरोध में भाकपा-माले ने उजियारपुर थानाध्यक्ष का पुतला फूंका ।* उजियारपुर, 3 सितंबर 2026 । प्रखंड के नाजिरपुर में पिछले दिनों 27 अगस्त को बोलबम सेवा से लौट रहे समाज के युवाओं पर पुलिसिया बर्बर कार्रवाई करते हुए फर्जी मुकदमा उजियारपुर थाना-कांड संख्या -323/026 दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजा गया है और अन्य लोगों को तंग किया जा रहा है। भाकपा-माले ने नाजिरपुर हाट पर उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह का पुतला फूंक कर प्रतिरोध सभा किया है। माले नेता फूलबाबू सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के भ्रष्ट आचरण के कारण अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आम लोगों को आये दिन परेशान किया जा रहा है निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर मोटी रकम लेकर मामला को रफा-दफा किया जाता है। किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि यदि उजियारपुर थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज 323/026 और 297/026 को निरस्त नहीं किया गया तो पन्द्रह दिनों में उजियारपुर थाना पर अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल शुरू कर प्रदर्शन किया जाएगा। भाकपा-माले ने दलसिंहसराय थाना में दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा 417/026 के अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करे पीड़ित नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने की गारंटी किया जाए। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड कमेटी सदस्य हेमंत कुमार सिंह ने किया। उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत सिंह सिंह के पुतला दहन के मौके पर सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र नेता रोहित कुमार पासवान, आरवाईए के प्रखंड सचिव राहुल राय, उप-सरपंच रामप्रीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज राम, राम सुरेश सिंह,सुन्देश्वर सिंह, रामबली सिंह, अर्जुन दास,मो० फरमान, बुलबुल दास, पप्पू यादव, विपिन कुमार राम,मो० सकूर, मणिमाला देवी, सविता देवी, प्रमिला देवी आदि ने संबोधित किया।1