लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जुगलबंदी ने सरकारी बंजर को बनाया निजी जागीर, भाकियू ने खोला मोर्चा बस्ती मंडल ब्यूरो रिपोर्ट: भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बस्ती: खाकी के हक पर 'खादी' का डाका; पुलिस चौकी की जमीन डकार गए रसूखदार! लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जुगलबंदी ने सरकारी बंजर को बनाया निजी जागीर, भाकियू ने खोला मोर्चा बस्ती। जनपद में भ्रष्टाचार का एक ऐसा नंगा नाच सामने आया है, जहाँ कानून के रखवालों के लिए प्रस्तावित जमीन को ही भू-माफियाओं ने निगल लिया। तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की मिलीभगत से सरकारी बंजर भूमि, जो पुलिस चौकी के लिए आरक्षित थी, उस पर प्रधान पति और उनके सिपहसालारों ने अवैध तरीके से महल खड़ा कर दिया है। मामला उजागर होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। फर्जीवाड़े का 'मास्टरप्लान': मुर्दे के नाम पर खेल हैरतअंगेज बात यह है कि इस करोड़ों की जमीन को ठिकाने लगाने के लिए बकायदा 'कूटरचित' जाल बुना गया। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल और पूर्व राजस्व निरीक्षक के संरक्षण में जुगुरता देवी नामक महिला के नाम पर फर्जी तरीके से पट्टा करा दिया गया। गौरतलब है कि जुगुरता देवी के पास पहले से ही लाखों की संपत्ति और मकान मौजूद था, फिर भी नियमों को ताक पर रखकर यह खेल खेला गया। हद तो तब हो गई जब जुगुरता देवी की मृत्यु के बाद वर्तमान प्रधान पूजा देवी के पति इंद्र कुमार चौधरी और उनके सहयोगी दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और आनन-फानन में मकान खड़ा कर उसे किराए पर चढ़ाकर अपनी तिजोरियां भरनी शुरू कर दीं। करोड़ों का वारा-न्यारा, रक्षक ही बने भक्षक भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उमेष गोस्वामी ने इस पूरे प्रकरण पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सीधे तौर पर लेखपाल और पूर्व राजस्व निरीक्षक को इस 'जमीन घोटाले' का मुख्य सूत्रधार बताया है। गोस्वामी का आरोप है कि सरकारी तंत्र के इन पुर्जों ने चंद पैसों की खातिर सरकार की ही जमीन का सौदा कर दिया। जिस जमीन पर पुलिस चौकी बननी थी, आज वहाँ भू-माफियाओं का अवैध साम्राज्य खड़ा है। भाकियू की चेतावनी: 'चलेगा बुलडोजर, तभी मिलेगा न्याय' भाकियू नेता उमेश गोस्वामी ने दो टूक शब्दों में शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि इस अवैध निर्माण को तत्काल बुलडोजर से ध्वस्त कर जमीन को वापस सरकारी कब्जे में लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भ्रष्ट अधिकारियों और कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ब्यूरो रिपोर्ट: अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश

- संत कबीर नगर। पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, बधाई देने वालों का लगा सुबह से ही लग रहा तांता। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से दिनभर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा। शाम को पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता का जन्मदिन शहर के एक निजी होटल में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने टी एन गुप्ता को केक खिलाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया , जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टी.एन. गुप्ता हमेशा लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और समाज में उनकी विशेष पहचान है। अंत में सभी ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। #liveuponenews #TNGupta #BirthdayCelebration #SammanSamaroh #LocalNews #HappyBirthday #Respect #SocialWork #PublicLeader #Celebration #IndiaNews #TrendingNews3
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- अम्बेडकरनगर से दिल तोड़ देने वाली खबर… 💔 शादी से सिर्फ 6 दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। 😢 परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है… 👉 आप देख रहे थे UP 45 News Ambedkar Nagar1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।1
- *अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात्रि 12:00 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें दो फोर व्हीलर गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं सूत्रों की माने तो गाड़ी में सवार व्यक्ति कहीं शादी से लौट रहे थे, हादसा इतना भीषण था की कार में सवार चार-पांच लोगों के हाथ पैर टूट गए व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। *कार एक्सीडेंट से नुकसान* जब दो कार आपस में टकराई तो एक कार अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसी जिससे मिठाई की दुकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- अजीत मिश्रा (खोजी) ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश) शांति इंडियन गैस की गुंडागर्दी: हर्रैया में गैस की कालाबाजारी चरम पर, आपूर्ति विभाग ने साधी रहस्यमयी चुप्पी "महाभ्रष्टाचार! हर्रैया में गैस सिलेंडरों की लूट: जेब गर्म कर सो रहे जिम्मेदार, मायूस होकर घर लौट रही जनता।" "गैस माफिया और अधिकारियों का नापाक गठजोड़: शांति गैस एजेंसी बनी कालाबाजारी का अड्डा!" "बस्ती में 'हवा' हुई योगी सरकार की सख्ती: आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा शांति गैस की कालाबाजारी का साम्राज्य?" बस्ती। जनपद के हर्रैया स्थित 'शांति इंडियन गैस' एजेंसी इन दिनों उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी के लिए चर्चा में है। शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद, हर्रैया शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गैस की रीफिलिंग और ऊंचे दामों पर बिक्री का काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे खेल से अनजान बने हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। सुविधा शुल्क के प्रभाव में मूकदर्शक बने अधिकारी? क्षेत्र में चर्चा है कि आपूर्ति कार्यालय की इस चुप्पी के पीछे 'जेब गर्म' होने का बड़ा खेल है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे? अधिकारियों के बड़े-बड़े दावे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। आरोप है कि "विटामिन-एम" (रिश्वत) की खुराक ने विभाग की आंखों पर पट्टी बांध दी है, यही कारण है कि एजेंसी संचालक के हौसले बुलंद हैं और वह नियमों को ताक पर रखकर व्यापार कर रहा है। रात भर लाइन में जनता, सुबह मिलता है 'गैस खत्म' का बोर्ड एजेंसी पर बदइंतजामी का आलम यह है कि आम जनता रात 8:00 बजे से ही लाइन लगाकर सुबह होने का इंतजार करती है। भीषण गर्मी और रातों की नींद खराब करने के बाद जब सुबह 7:00 बजे बारी आती है, तो संचालक की ओर से 'गैस खत्म' होने का फरमान सुना दिया जाता है। खाली सिलेंडर लेकर मायूस होकर घर लौटते उपभोक्ताओं के चेहरे प्रशासन की नाकामी की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। सवालों के घेरे में आपूर्ति विभाग कालाबाजारी के इस सिंडिकेट से आम जनमानस त्रस्त है। आखिर क्या कारण है कि शिकायतों के बाद भी शांति इंडियन गैस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती? क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी या जन-आंदोलन का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या जिलाधिकारी और विभागीय उच्चाधिकारी इस कालाबाजारी पर लगाम कसते हैं, या फिर रसूखदार संचालक और भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ यूं ही जनता का हक मारती रहेगी।1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- *अंबेडकर नगर* जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिडहर पुल पर कुछ दिनों पहले हुई थी 17 लाख की लूट, जिसमें आज 6 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, लुटेरों ने कबूला, हुआ बड़ा खुलासा, जिसके साथ हुई थी लूट उसके ही भाई ने रची थी लंबी साजिश, दोस्तों संग मिलकर भाई के साथ दिया गया लूट की घटना को अंजाम। पुलिस ने किया है बड़ा खुलासा देखिए क्या कुछ कहते हैं एडिशनल एसपी श्यामदेव। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1