logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त ने नगर पंचायत कछंवा का किया आकस्मिक निरीक्षण-बरौनी तिराहा से गड़ौली धाम के सड़क मरम्मत की गुणवत्ता की भी जांच प्राथमिक विद्यालय बरैनी में चौपाल में ग्रामीणो की सुनी समस्याएं, कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में रखे पत्रावलियो का भी किया निरीक्षण मीरजापुर 09 मार्च 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश ने आज नगर पंचायत कछंवा में पहुंचकर कार्यालय तथा कार्यालय के रिकार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अन्तर्गत कुल प्रापर्टी की संख्या एवं प्रापर्टियो पर निर्धारित हाउस टैक्स व वाटर टैक्स पत्रावली को देखकर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नगर पंचायत अन्तर्गत कुल 2000 प्रापर्टी है नए सर्वे के अनुसार 1200 प्रापर्टियां बढ़ी है कुल मिलाकर वर्तमान 3200 प्रापर्टी है। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रापर्टियो पर लगाए गए हाउस टैक्स मे से 05 बड़े प्रापर्टियो की पत्रावली लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछवां, संयुक्त विकास आयुक्त के माध्यम से परीक्षण कराए कि लगाए गए हाउस टैक्स निर्धारित नियमानुसार ही है। निरीक्षण के दौरान सही बुकलेट न बनाए जाने मण्डलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि अगली बार किसी भी निरीक्षण में बुकलेट में सभी जानकारियां बिन्दुवार उल्लेख होना चाहिए अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत कछंवा मिताली जायसवाल के द्वारा मण्डलायुक्त को पुुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया। मण्डलायुक्त द्वारा अपने कछंवा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बरैनी तिराहा से गड़ौली धाम रोड पर किए गए मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मण्डलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बरैनी में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्रामीणो की संमस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, लगाए गए कुल हैण्डपम्पो के सापेक्ष चालू व खराब हैण्डपम्प, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति, राशन कार्ड व राशन वितरण की स्थिति, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियो से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत प्रतिशत कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के द्वारा की जा रही जलापूर्ति के सम्बंध मे निर्देशित किया कि की शत प्रतिशत स्थलो पर जहां कनेक्शन हो चुके है पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। अन्पूर्णा घर के लिए जमीनी विवाद को हल कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी मझवां को दिया गया। चौपाल में आयोजित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा गर्भवती माताओ की गोदभराई कार्यक्रम में पौष्टिक आहार व फल वितरण करते हुए नव निहाल बच्चो को खीर खिलाकर अन्न प्राशन मण्डलायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मझवां दिलीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बरैनी के अलावा खण्ड विकास अधिकारी मझवां व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट मीरजापुर पहुंचकर अभिलेखागार में रखे गए पत्रावलियो/अभिलेखो का परीक्षण किया गया तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय साफ सफाई का निरीक्षण करने के पश्चात सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के साथ बैठक कर कर्मचारियो से वार्ता की तथा उनके सेवा पुस्तिका, पेंशन तथा अन्य किसी प्रकरण में आने वाली समस्याओ व बकाए आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी का बकाया व लम्बित प्रकरण हो तो तत्काल निस्तारण, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, सदर गुलाब चन्द्र से वादो के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अजीत सिंह, संतोष कुमार ओझा उपस्थित रहें।

14 hrs ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
5d06bc93-6cdb-41fc-b55c-cb4f5d175a3f

मण्डलायुक्त ने नगर पंचायत कछंवा का किया आकस्मिक निरीक्षण-बरौनी तिराहा से गड़ौली धाम के सड़क मरम्मत की गुणवत्ता की भी जांच प्राथमिक विद्यालय बरैनी में चौपाल में ग्रामीणो की सुनी समस्याएं, कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में रखे पत्रावलियो का भी किया निरीक्षण मीरजापुर 09 मार्च 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश ने आज नगर पंचायत कछंवा में पहुंचकर कार्यालय तथा कार्यालय के रिकार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अन्तर्गत कुल प्रापर्टी की संख्या एवं प्रापर्टियो पर निर्धारित हाउस टैक्स व वाटर टैक्स पत्रावली को देखकर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नगर पंचायत अन्तर्गत कुल 2000 प्रापर्टी है नए सर्वे के अनुसार 1200 प्रापर्टियां बढ़ी है कुल मिलाकर वर्तमान 3200 प्रापर्टी है। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रापर्टियो पर लगाए गए हाउस टैक्स मे से 05 बड़े प्रापर्टियो की पत्रावली लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछवां, संयुक्त विकास आयुक्त के माध्यम से परीक्षण कराए कि लगाए गए हाउस टैक्स निर्धारित नियमानुसार ही है। निरीक्षण के दौरान सही बुकलेट न बनाए जाने मण्डलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि अगली बार किसी भी निरीक्षण में बुकलेट में सभी जानकारियां बिन्दुवार उल्लेख होना चाहिए अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान

f97c2d36-abfa-4dca-9c45-03fb679be2c5

अध्यक्ष नगर पंचायत कछंवा मिताली जायसवाल के द्वारा मण्डलायुक्त को पुुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया। मण्डलायुक्त द्वारा अपने कछंवा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बरैनी तिराहा से गड़ौली धाम रोड पर किए गए मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मण्डलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बरैनी में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्रामीणो की संमस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, लगाए गए कुल हैण्डपम्पो के सापेक्ष चालू व खराब हैण्डपम्प, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति, राशन कार्ड व राशन वितरण की स्थिति, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियो से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत प्रतिशत कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के द्वारा की जा रही जलापूर्ति के सम्बंध मे निर्देशित किया कि की शत प्रतिशत स्थलो पर जहां कनेक्शन हो चुके है पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। अन्पूर्णा घर के लिए जमीनी विवाद को हल कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी मझवां को दिया गया। चौपाल में आयोजित बाल विकास परियोजना

d4b18375-e54b-44c2-ba12-e2e5f8542358

कार्यालय द्वारा गर्भवती माताओ की गोदभराई कार्यक्रम में पौष्टिक आहार व फल वितरण करते हुए नव निहाल बच्चो को खीर खिलाकर अन्न प्राशन मण्डलायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मझवां दिलीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बरैनी के अलावा खण्ड विकास अधिकारी मझवां व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट मीरजापुर पहुंचकर अभिलेखागार में रखे गए पत्रावलियो/अभिलेखो का परीक्षण किया गया तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय साफ सफाई का निरीक्षण करने के पश्चात सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के साथ बैठक कर कर्मचारियो से वार्ता की तथा उनके सेवा पुस्तिका, पेंशन तथा अन्य किसी प्रकरण में आने वाली समस्याओ व बकाए आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी का बकाया व लम्बित प्रकरण हो तो तत्काल निस्तारण, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, सदर गुलाब चन्द्र से वादो के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अजीत सिंह, संतोष कुमार ओझा उपस्थित रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    1
    मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं !
क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए!
मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • DM पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर SDM सदर गुलाब चन्द्र ने कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरी में JCB से अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया। ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह ध्वस्तीकरण अभियान करीब 7 दिनों तक चलेगा। कार्रवाई के दौरान SHO कछवां अमरजीत चौहान, नायब तहसीलदार मझवां नगीना सिंह, RI राजेंद्र भारती और लेखपालों की टीम मौके पर मौजूद रही। SDM सदर ने बताया कि तालाब की जमीन पर भी अतिक्रमण मिला है, जिसे निरस्त कर फिर से तालाब के रूप में दर्ज कर दिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जल्द ही व्यासपुर, जामुवारी समेत अन्य गांवों में भी JCB से अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी।
    3
    DM पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर SDM सदर गुलाब चन्द्र ने कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरी में JCB से अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया।
ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह ध्वस्तीकरण अभियान करीब 7 दिनों तक चलेगा।
कार्रवाई के दौरान SHO कछवां अमरजीत चौहान, नायब तहसीलदार मझवां नगीना सिंह, RI राजेंद्र भारती और लेखपालों की टीम मौके पर मौजूद रही।
SDM सदर ने बताया कि तालाब की जमीन पर भी अतिक्रमण मिला है, जिसे निरस्त कर फिर से तालाब के रूप में दर्ज कर दिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने साफ किया है कि जल्द ही व्यासपुर, जामुवारी समेत अन्य गांवों में भी JCB से अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के Mirzapur स्थित मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के शवगृह में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शवगृह में रखी एक मृतक की बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। जब परिजन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे तो शव की हालत देखकर वे आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शवगृह की सुरक्षा और साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया और लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और शवगृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के Mirzapur स्थित मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के शवगृह में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शवगृह में रखी एक मृतक की बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। जब परिजन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे तो शव की हालत देखकर वे आक्रोशित हो गए।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शवगृह की सुरक्षा और साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया और लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और शवगृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Amit Gupta
    Amit Gupta
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ग्राम सभा पहाड़ी में खराब नालियों की स्थिति या देखते हुए जगह-जगह पर पानी का जमा होने के कारण अनेक तरह की बीमारियां फैल रही है जिसके कारण लोग बूढ़े बच्चे आए दिन बीमार हो रहे हैं और अस्पताल के चक्कर लगाने पर मजबूर है इस समस्या का नाटक ग्राम सभा के प्रधान ना तो बीटीसी ने तो प्रशासन किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण ग्राम सभा पहाड़ी की नदियां महिलाएं अपने हाथों से साफ कर रही हो मैं मिर्जापुर के अधिकारियों से निवेदन करता हु जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें
    2
    ग्राम सभा पहाड़ी में खराब नालियों की स्थिति या देखते हुए जगह-जगह पर पानी का जमा होने के कारण अनेक तरह की बीमारियां फैल रही है जिसके कारण लोग बूढ़े बच्चे आए दिन बीमार हो रहे हैं और अस्पताल के चक्कर लगाने पर मजबूर है 
इस समस्या का नाटक ग्राम सभा के प्रधान ना तो बीटीसी ने तो प्रशासन किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं कर रही है 
जिसके कारण ग्राम सभा पहाड़ी की नदियां महिलाएं अपने हाथों से साफ कर रही हो 
मैं मिर्जापुर के अधिकारियों से निवेदन करता हु जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें
    user_Manoj Kumar Sonkar
    Manoj Kumar Sonkar
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी। एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद खाते से निकाले एक लाख 34 हजार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।
    1
    एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी।
एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
खाते से निकाले एक लाख 34 हजार
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    10 hrs ago
  • आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_TBT NEWS UP
    TBT NEWS UP
    Newspaper publisher Bhadohi, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद है, यहां पर मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने काट दिया। 14 साल से तैनात डॉक्टर केवल वसूली में लगे है, बताइए हद तो तब हो गया जब शव को बर्फ में रखने के लिए सरकारी कर्मचारी जोंक बनकर 2000 रुपए वसूल लिए।नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा भी अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर एक शब्द नहीं बोलते, कैसे है हमारे जनप्रतिनिधि जो जनता की बात नहीं करते है। मिर्जापुर का दुर्भाग्य है। सुनिए पीड़ित की जुबानी........
    1
    मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद है, यहां पर मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने काट दिया। 14 साल से तैनात डॉक्टर केवल वसूली में लगे है, बताइए हद तो तब हो गया जब शव को बर्फ में रखने के लिए सरकारी कर्मचारी जोंक बनकर 2000 रुपए वसूल लिए।नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा भी अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर एक शब्द नहीं बोलते, कैसे है हमारे जनप्रतिनिधि जो जनता की बात नहीं करते है। मिर्जापुर का दुर्भाग्य है। सुनिए पीड़ित की जुबानी........
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.