Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना परिसर से 2-3 सौ मीटर की दूरी पर चार लोगों ने ग्लास दुकानदार के साथ की मारपीट। करैरा पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार दोपहर करीब 3–4 बजे ग्राहक बनकर आए चार लोगों ने दुकानदार सतेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि चारों लोग पहले ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने सतेन्द्र के साथ हाथापाई कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और मोके पर मिले दो आरोपियो को तत्काल पकडकर थाने लाया गया वहीं मोके का फायदा लेकर दो और साथी भाग गये वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है । ******रिपोर्टर हेमंत भार्गव***
Hemant bhargava
थाना परिसर से 2-3 सौ मीटर की दूरी पर चार लोगों ने ग्लास दुकानदार के साथ की मारपीट। करैरा पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार दोपहर करीब 3–4 बजे ग्राहक बनकर आए चार लोगों ने दुकानदार सतेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि चारों लोग पहले ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने सतेन्द्र के साथ हाथापाई कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और मोके पर मिले दो आरोपियो को तत्काल पकडकर थाने लाया गया वहीं मोके का फायदा लेकर दो और साथी भाग गये वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है । ******रिपोर्टर हेमंत भार्गव***
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों मूंगफली, धान की आवक जारी है। आसपास के गांवों से किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी की गई। गुरुबार को सुबह करीब 10:00 बजे सरसों की बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर किसानों की सरसों, मूंगफली के भाव लगाए। आज की नीलामी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6,000,मूंगफली का भाव 5500 रूपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सामान्य गुणवत्ता की फसलों के भाव इससे थोड़े कम रहे। मगरोनी मंडी मे धान की आवक देखने को मिली जिसका भाव 2700 रुपय प्रति कुलटल रहा1
- Post by S News1
- थाना प्रभारी के क्वार्टर में निकला सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू इंदरगढ़। थाना इंदरगढ़ के थाना प्रभारी गौरव शर्मा के शासकीय क्वार्टर में अचानक सांप निकल आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्थानीय सर्प मित्र आला यादव को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आला यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान थाना परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सांप पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र के साहसिक कार्य की सराहना की। सर्प मित्र की अपील: सर्प मित्र आला यादव ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने के बजाय तुरंत सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।1
- भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रमोद यादव को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे थाने के पास से दबोचने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 दिसम्बर 2025 को सोफ्ता गांव में फरियादी भगवान सिंह यादव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि प्रमोद यादव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी पर हमला किया था, जिससे उसकी जान को खतरा पैदा हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में फरार चल रहे प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी हैं।1
- झांसी वसुंधरा सृजन समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आदरणीय हैप्पी चावला जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल एवं चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित सभी साथियों ने मिलकर होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया तथा समाज सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रिंस गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए रमजान का पवित्र महीना बरकत, इबादत और रहमत का महीना माना जाता है। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। इस खास दिन मस्जिदों को भव्य रूप से सजाया जाता है और नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।1
- शिवपुरी : तेज रफ्तार कार ने माधव चौक चौराहे की रेलिंग तोड़ी।1
- कार लूट के बहुचर्चित मामले में विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मध्यप्रदेश डकैती एवं अपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम न्यायालय के विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी ने शासन बनाम अमित यादव आदि प्रकरण में आरोपी शालू उर्फ समीर खान को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। शुक्रवार सुबह 09 बजे अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण कुमार लिटौरिया के अनुसार 27 अगस्त 2018 को आरोपी शालू उर्फ समीर खान अपने साथियों अमित यादव और शेरू उर्फ शेखू मंसूरी के साथ फरियादी वीरेंद्र दोहरे के पास पहुंचे। आरोपियों ने समथर से भांडेर तक बहन को लाने के बहाने मारुति ओमनी वाहन किराए पर लिया। लौटते समय पाल ढाबा के पास फरियादी से मारपीट कर उसे वाहन से नीचे फेंक दिया और कार, मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। मामले में सहआरोपियों को पहले ही 10-10 वर्ष की सजा हो चुकी है।1
- *बीएसएफ के उप निरीक्षक सुरेशकुमार यादव को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई* *तिरंगे में लिपटकर दिल्ली से सीतापुर पहुँचा पार्थिव शरीर, बीएसएफ* दतिया। टेकनपुर की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात सब इंस्पेक्टर श्री सुरेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिल्ली से उनके पैतृक ग्राम सीतापुर लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और वातावरण गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्रों से लोग अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान बीएसएफ टेकनपुर से आई जवानों की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों ने शस्त्र झुकाकर अपने साथी को सलामी दी और राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान को नमन किया। गाँव से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। लोगों ने “भारत माता की जय” और “सुरेश कुमार यादव अमर रहें” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दी। पूरे गांव में शोक और गर्व का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सुरेश कुमार यादव के बचपन के साथी एवं मित्र श्री रामजीशरण राय ने बताया कि सुरेश कुमार यादव बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। उन्होंने कहा कि सुरेश हमेशा देश सेवा का सपना देखा करते थे और उसी संकल्प के साथ उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अंत में पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, थाना प्रभारी रमेश शाक्य परिजनों, रिश्तेदारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को नमन किया।1