क्षतिग्रस्त बकचूंदा मार्ग से आवागमन में परेशानी, बनवाने की मांग मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के उरूवा विकासखंड अंतर्गत सोरांव गांव के पास गोशौरा कला चंपारण स्थित तालाब के किनारे से बकचूंदा गांव को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण जेपी शर्मा, सबल तिवारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग और बालकृष्ण ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों के कारण छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान बकचूंदा रमेश कुमार यादव ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

- चोरो ने दिनदहाड़े कालोनी मानस बिहार के फ्लैट का ताला तोड़कर किया चोरी का प्रयास ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर ताला तोड़कर भागे पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- यहा पर ६महिना से खम्भा गिरा है कोई ध्यान नही दे रहा है बिजली भिभाग मे दो बार आपली केशन डाल चुके है खम्भे के साथ जमीन पर तार भी गिरा है इसे जल्द से जल्द ठेक करा या जाये धन्यवाद मेजा खास गांधी नगर2
- प्रयागराज में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात शहर के विभिन्न स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया है जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन पर पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान काले शीशे वेद ड्राइविंग लाइसेंस एवं गाड़ी चलाने वाले द्वारा किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं किया गया है इसकी जांच मुख्यतः की जा रही है1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- प्रयागराज के बारा तहसील में अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के मंत्री अनिल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम और तहसीलदार रोशनी सोलंकी के कार्यकाल में अधिवक्ताओं और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील में किसी भी कार्य के लिए सुविधा शुल्क के नाम पर पैसे लिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं और बिना पैसे के कोई काम नहीं किया जाता। अधिवक्ताओं का आरोप है कि केवल पैसे वाली पत्रावलियों पर ही प्राथमिकता से कार्रवाई होती है, जबकि अन्य मामलों को लंबित रखा जाता है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक एसडीएम प्रेरणा गौतम और तहसीलदार रोशनी सोलंकी का तबादला नहीं किया जाता, तब तक अधिवक्ता कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।3
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- प्रयागराज के हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. के एन. उपाध्याय ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बासुपुर ग्राम प्रधान दयाराम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ. शिवशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। दूसरों की सहायता करना ही सच्ची मानवता का परिचय है और एनएसएस का मुख्य उद्देश्य भी समाज सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने बताया कि यह सप्तदिवसीय विशेष शिविर 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- मानस विहार में बाउंड्री के पीछे से चोर आते हैं। ताला तोड़कर दिनदहाड़े कर रहे हैं चोरी फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच में जुटी।1