कौशाम्बी के कड़ा विकास खण्ड अंतर्गत गिरधरपुर गढ़ी गांव में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गिरधरपुर गढ़ी से पारंपरिक रीति-रिवाज और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, इस दौरान पूरा क्षेत्र माता अहिल्याबाई के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यह शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए देवीगंज बाजार पहुंची, जहाँ स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल युवा “माता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें” के नारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं लोकमाता के सेवा और त्याग के संदेशों को याद करते हुए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस शोभायात्रा का सौरई बुजुर्ग स्थित काली माता मंदिर पहुंचकर गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य रामप्रकाश पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे केवल एक शासक नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, न्याय और सनातन धर्म की महान संरक्षिका थीं। उन्होंने देश के कोने-कोने में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कराकर समाज को एक नई दिशा दी। पाल ने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग, परोपकार और कुशल नेतृत्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। सुरक्षा के मद्देनजर कड़ाधाम पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ मुस्तैद रहा, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में रामसिंह पाल, मुन्ना पाल, धरमपाल, धर्मेंद्र पाल, राजकरन पाल, विकास पाल, आशीष पाल, अनिल पाल, बच्चन पाल, राधेश्याम पाल, सीताराम पाल, प्रभात पाल, छेददू पाल, सुत्तीपाल, गोविंद पाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
कौशाम्बी के कड़ा विकास खण्ड अंतर्गत गिरधरपुर गढ़ी गांव में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गिरधरपुर गढ़ी से पारंपरिक रीति-रिवाज और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, इस दौरान पूरा क्षेत्र माता अहिल्याबाई के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यह शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए देवीगंज बाजार पहुंची, जहाँ स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल युवा “माता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें” के नारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं लोकमाता के सेवा और त्याग के संदेशों को याद करते हुए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस शोभायात्रा का सौरई बुजुर्ग स्थित काली माता मंदिर पहुंचकर गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य रामप्रकाश पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के
जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे केवल एक शासक नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, न्याय और सनातन धर्म की महान संरक्षिका थीं। उन्होंने देश के कोने-कोने में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कराकर समाज को एक नई दिशा दी। पाल ने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग, परोपकार और कुशल नेतृत्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। सुरक्षा के मद्देनजर कड़ाधाम पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ मुस्तैद रहा, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में रामसिंह पाल, मुन्ना पाल, धरमपाल, धर्मेंद्र पाल, राजकरन पाल, विकास पाल, आशीष पाल, अनिल पाल, बच्चन पाल, राधेश्याम पाल, सीताराम पाल, प्रभात पाल, छेददू पाल, सुत्तीपाल, गोविंद पाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
- जुआ से जुड़े एक मामले में कोखराज पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में कोखराज पुलिस पर 'सेटिंग' करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसके चलते वह सवालों के घेरे में आ गई है।1
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल दिखा।1
- सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से हिंदुओं के बच्चों की कथित हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को 'हरामखोर' बताते हुए उसके तत्काल 'एनकाउंटर' की जोरदार मांग की गई है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 'इन लोगों ने हिंदुओं के बच्चों को मारा है', जिसके कारण 'एनकाउंटर' आवश्यक है। यह भी दावा किया गया है कि कोई भी इस 'हरामखोर' के समर्थन में नहीं खड़ा हो रहा है, और न्यूज़ में भी यही मांग उठ रही है। यह संदेश 'हर हर महादेव' के नारे के साथ समाप्त होता है।1
- कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना के संबंध में पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक बरामद की है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने घटना की सूचना सुबह ही पुलिस को दे दी थी। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और वे संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, जबकि पीड़ित ने भी इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।1
- कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना के पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना सुबह करीब 6 बजे ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक भी पुलिस टीम जांच के लिए उसके घर नहीं पहुंची है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने चोरी की घटना से जुड़े एक संदिग्ध की बाइक बरामद कर ली है, इसके बावजूद मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल नहीं की गई है। इस देरी से पीड़ित मामले के शीघ्र खुलासे को लेकर चिंता और परेशानी में है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि चोरी जैसे मामलों में साक्ष्य सुरक्षित रखने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए त्वरित जांच बेहद आवश्यक होती है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस मामले का संज्ञान लें और जल्द से जल्द मौके पर जाकर जांच करते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। अब यह देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले की जांच पूरी कर पीड़ित को राहत दिला पाती है।1
- कौशांबी के सिराथू में एक वृद्ध महिला ने घरेलू विवाद से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1