अनुमंडल अस्पताल बखरी के नवनिर्मित भवन की शिलान्यास की तैयारी जोरों पर अनुमंडल अस्पताल बखरी के नवनिर्मित भवन की शिलान्यास की तैयारी जोरों पर जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट 22 फरवरी 2026, समय दोपहर 01:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे बखरी/बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 फ़रवरी, 2026)। बखरी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बखरी अनुमंडल अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास दिनांक 22 फरवरी 2026, समय दोपहर 01:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान बखरी विधायक गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का आभार व्यक्त करते हुए गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि अनुमंडल स्तर का अस्पताल बनने से आमजन को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी तथा इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंत्री का पत्र बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार जनहित में अत्यंत आवश्यक है उन्होंने बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग की है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़े और आधुनिक संसाधनों से लैस बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इसके अलावा बखरी, नावकोठी और गढ़पुरा स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है, जिससे मातृ एवं महिला स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हों। मंत्री ने बखरी अनुमंडल अस्पताल के शीघ्र निर्माण, ईसफा वार्ड संख्या 11 में उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण तथा हसनपुर बागर पंचायत में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की भी आवश्यकता बताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय नेताओं ने जताई खुशी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि यह पहल “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने मंत्री संजय पासवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश, परितोष कुमार, अमरजीत महतो, भगवान लाल पासवान, अग्निदेव पासवान, मंजूर आलम सहित कई स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए जल्द कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने इसे बखरी के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
अनुमंडल अस्पताल बखरी के नवनिर्मित भवन की शिलान्यास की तैयारी जोरों पर अनुमंडल अस्पताल बखरी के नवनिर्मित भवन की शिलान्यास की तैयारी जोरों पर जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट 22 फरवरी 2026, समय दोपहर 01:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे बखरी/बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 फ़रवरी, 2026)। बखरी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बखरी अनुमंडल अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास दिनांक 22 फरवरी 2026, समय दोपहर 01:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान बखरी विधायक गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का आभार व्यक्त करते हुए गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि अनुमंडल स्तर का अस्पताल बनने से आमजन को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी तथा इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंत्री का पत्र बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार जनहित में अत्यंत आवश्यक है उन्होंने
बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग की है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़े और आधुनिक संसाधनों से लैस बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इसके अलावा बखरी, नावकोठी और गढ़पुरा स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है, जिससे मातृ एवं महिला स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हों। मंत्री ने बखरी अनुमंडल अस्पताल के शीघ्र निर्माण, ईसफा वार्ड संख्या 11 में उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण तथा हसनपुर बागर पंचायत में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की भी आवश्यकता बताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय नेताओं ने जताई खुशी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि यह पहल “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने मंत्री संजय पासवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश, परितोष कुमार, अमरजीत महतो, भगवान लाल पासवान, अग्निदेव पासवान, मंजूर आलम सहित कई स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए जल्द कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने इसे बखरी के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- आनन्दपुर सहोड़ा पंचायत के पंचायत भवन से मंगलवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निवेदिता द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। मीडिया से बातचीत में बीडीओ निवेदिता ने बताया कि आनंदपुर सहोड़ा पंचायत में लोहिया स्वच्छता मिशन 2 के तहत अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता कार्य के लिए स्वच्छता कर्मी पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। स्वच्छता कर्मी घर-घर जाकर कचरा संग्रह करेंगे और उसे निर्धारित कचरा केंद्र पर डंप किया जाएगा, जहां से कचरे के सेग्रीगेशन (छंटाई) की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। वहीं पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी (रमन जी) ने कहा कि बीडीओ मैडम के हाथों अभियान की शुरुआत की गई है। उम्मीद है कि पंचायत का हर वार्ड साफ-सुथरा और स्वच्छ रहेगा। स्वच्छ वातावरण से जनता भी खुशहाल रहेगी। उन्होंने कहा कि आज से यह अभियान शुरू हो गया है और इसे लगातार जारी रखा जाएगा। इस मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि रंजीत भगत, स्वच्छता पर्यवेक्षक खुशबू कुमारी, ई-रिक्शा चालक कौशल कुमार, उप चालक वीरेंद्र कुमार झा, गणेश राम, दामोदर सहनी, रामलाल दास, विवेक पासवान, रामबालक पासवान, घनश्याम राम, बबलू पासवान, रंजीत मलिक, नंदकिशोर बैठा, संजय मंडल, अशोक राम, कमलेश राम, शिव पासवान एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह गोविंद चौधरी, विनोद चौधरी, सुधीर चौधरी, राम आशीष राम, राजेश पासवान, विजय दास सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।1
- Post by BANTI KING 🦅💫1
- समस्तीपुर जिला अंतर्गत, सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी पापा की परी ने घर से भागकर प्रेमी से,मांग मे डलवाई सिंदूर.1
- dalsinhsarai mein yah program hoga hai1
- adalpur Panchayat mein Ham hamare swachhata karmi teen aaya hua tha Baki koi nahin tha abhi bhi office mein Tala Laga hua Hai samay Abhi dekh sakte hain 8:36 Ho Gaya Hai Koi nahin aaya Hai Ham sab Ko daily pareshan Kiya jata Hai kyon Kiya jata Hai usi se puchna padega humko aur koi aisa nahin hai ki 18 number ward Hai Jaise 18 ko ward Hai ismein ek mein se teen hi aata hai 18 number ward mein se baki sab ghar per rahata hai Ham sab aate Hain1
- पिछले 10 वर्षों से एस आर कोचिंग सेंटर साइंस की पढ़ाई को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रहा है यहां अनुभवी शिक्षकों के द्वारा शिक्षा दी जा रही है यहां पढ़ाई कर कई बच्चे अपने मंजिल प्राप्त किए हैं पिछले कुछ महीनो से सरकारी नौकरी के लिए अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जा रही है यहां 10 दिनों के डेमो क्लास लेकर बच्चे और अभिभावक संतुष्ट होकर नामांकन करवा रहे हैं1
- Post by Prashant Kumar1
- दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: कमतौल–मब्बी पथ पर पूर्व मुखिया नीलू की ट्रक की टक्कर से मौके पर। #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #darbhanga #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #darbhangamithila #bihar #Newsupdate #murdrCase #murder #PoliceAction #Bihar #PoliticalNews1