logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आशा संघ ने सीएचसी चांदन के परिसर में पी.एम एवं सी.एम का पुतला दहन किया। चांदन (बांका)बीते 9 महीनों से मानदेय लंबित रहने के विरोध में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सहृ संबद्ध आशा संघ(सीटू) के बैनर तले आज मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी चांदन में आशा फैसिलिटेटर गायत्री देवी के अध्यक्षता जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व आशा फैसिलिटेटर गायत्री देवी ने किया।आज के इस प्रदर्शन में आशा फैसिलिटेटर उर्मिला देवी, कुमारी गीतांजलि,आशा रेणु देवी,यशोदा देवी,सरिता देवी, मधु कुमारी,मंजू देवी,प्रिया कुमारी शोभा देवी,मंती देवी, प्रभावती देवी,रेखा देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल थी। सभी ने अपनी मांगों को लेकर सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बिहार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दिया है।यदि समय रहते लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया,तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।साथही कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ोतरी को अनदेखा किया जा रहा है।साथही उन्होंने कहा कि सरकार केवल छलावा कर रही है,जबकि आशा कार्यकर्ता जन्म से लेकर मृत्यु तक की स्वास्थ्य सेवाओं टीकाकरण,पोलियो,कुष्ठ, फाइलेरिया आदि बिमारियों की रोकथा करने में दिन-रात मेहनत करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार एक और महिला उत्थान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ नाइंसाफी की जा रही है। 3000 में दम नहीं, 21000 से कम नही की धारा से गुंजा सीएचसी परिसर।आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों में सरकारी सेवक घोषित करने,राज्य कर्मचारी का दर्जा देने,सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने तथा भुगतान में कटौती व कमीशन प्रथा पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से रखी।बताया गया कि यह धरना-प्रदर्शन केवल चांदन ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार राज्य के सभी सीएचसी स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

2 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार Chanan, Banka•
2 hrs ago
ffa3abbc-de74-4938-ad6f-1cb42b27d792

More news from Banka and nearby areas
  • Post by Chandrika Yadav
    1
    Post by Chandrika Yadav
    user_Chandrika Yadav
    Chandrika Yadav
    Voice of people Chanan, Banka•
    5 hrs ago
  • Post by Objectionnews
    1
    Post by Objectionnews
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    9 hrs ago
  • हसनपुर थाना क्षेत्र में लाश मिलने से परिजनों में छाया मातम
    1
    हसनपुर थाना क्षेत्र में लाश मिलने से परिजनों में छाया
मातम
    user_Jhhar Khabar D9
    Jhhar Khabar D9
    Deoghar, Jharkhand•
    9 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    39 min ago
  • बिहार बांका -जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग, शादी और धोखे की कहानी ने कोर्ट गेट पर बड़ा मोड़ ले लिया। पीड़िता रानी कुमारी ने अपने प्रेमी छोटू यादव को बांका कोर्ट गेट के पास पकड़ लिया और सीधे थाना ले गई। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रानी की शादी कुशवाहा गांव में दिनेश कुमार से कर दी गई। शादी के बाद भी प्रेमी का आना-जाना जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ा और रानी को मायके भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई और फिर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा था और आरोपी बेल पर था। जैसे ही रानी को जानकारी मिली कि वह कोर्ट आ रहा है, उसने मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट
    1
    बिहार बांका -जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग, शादी और धोखे की कहानी ने कोर्ट गेट पर बड़ा मोड़ ले लिया। पीड़िता रानी कुमारी ने अपने प्रेमी छोटू यादव को बांका कोर्ट गेट के पास पकड़ लिया और सीधे थाना ले गई।
बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रानी की शादी कुशवाहा गांव में दिनेश कुमार से कर दी गई। शादी के बाद भी प्रेमी का आना-जाना जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ा और रानी को मायके भेज दिया गया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई और फिर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा था और आरोपी बेल पर था। जैसे ही रानी को जानकारी मिली कि वह कोर्ट आ रहा है, उसने मौके पर ही पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया‌। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया‌। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Objectionnews
    1
    Post by Objectionnews
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.