Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्चों के बीच हुई कहासुनी एक खूनी वारदात में बदल गई, जिसमें हंसिए के हमले से एक मासूम घायल हो गया।
Birendra Kumar Reporter
बच्चों के बीच हुई कहासुनी एक खूनी वारदात में बदल गई, जिसमें हंसिए के हमले से एक मासूम घायल हो गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइलसवा खुर्द गांव में 5 जुलाई 2026 को एक 7 वर्षीय दलित बालक पर हंसिया से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे उसके गुप्तांग पर चोट लगी है। पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार के 7 वर्षीय पुत्र का गांव के ही अकलेश यादव के पुत्र रामईश्वर यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान रामईश्वर यादव ने बालक पर हंसिया से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल बालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर बघौचघाट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 352, 351 के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कुशीनगर में रुक-रुक हो रही बरसात किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इस अनुकूल मौसम के चलते अब तक 70% खेतों में रोपाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।1
- कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- पुलिस ने विश्वकर्मा हत्याकांड के मामले में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए शिकंजा कसा है। इस घटनाक्रम में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।1
- देवरिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मदनपुर थाना पुलिस ने एक चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक मोटर पंप बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र राय के पर्यवेक्षण में मदनपुर पुलिस ने 6 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहसुआ के बगीचे के पास से अनिकेत यादव और कृष्णा यादव उर्फ बड़े को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिकेत यादव पुत्र जितेन्द्र यादव तथा कृष्णा यादव उर्फ बड़े पुत्र भगवान यादव, दोनों निवासी ग्राम बहसुआ, थाना मदनपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ निवासी अनुराग पाण्डेय के खेत से सिंचाई में इस्तेमाल होने वाला मोटर पंप चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 6 जुलाई को थाना मदनपुर में मुकदमा संख्या 70/26, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पंप बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के साथ ही थाना मदनपुर में दर्ज चोरी के इस मामले का सफल अनावरण हो गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश राम, कांस्टेबल अविनाश कुमार, आरक्षी दिनकर, आरक्षी अभिषेक यादव, आरक्षी मुकेश रावत तथा महिला आरक्षी सुनीता रावत सहित पुलिस टीम शामिल रही।2
- देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चाकू, एक लोहे का पाइप और दो डंडे भी बरामद किए हैं। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में, रामपुर कारखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरईपुर खास से विशुनपुर चिरकिहवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से सभी आरोपियों को दबोचा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 3 जुलाई 2026 को हुई थी, जब रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के दौरान राजू विश्वकर्मा उर्फ चंदन को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा की तहरीर पर रामपुर कारखाना थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, और विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 190 और 4/25 आर्म्स एक्ट की धाराओं को भी बढ़ाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुज कुमार सिंह, हितेश सिंह उर्फ आर्यन सिंह उर्फ भोलू सिंह, प्रेम सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गिरिजेश सिंह, गोरख सिंह, रानी देवी, दुर्गावती और सुभावती देवी उर्फ प्रभा देवी शामिल हैं। ये सभी आरोपी नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना के निवासी हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रधान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, और पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4