Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार से अपने गंतव्य के लिए लगातार रवाना हो रहे शिवभक्त, पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की जा रही सुनिश्चित।
Dpk Chauhan
हरिद्वार से अपने गंतव्य के लिए लगातार रवाना हो रहे शिवभक्त, पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की जा रही सुनिश्चित।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जिलाधिकारी व एसएसपी ने कांवड़ मेले की सकुशल संपन्नता पर दक्षेश्वर महादेव में किया भगवान शिव का जलाभिषेक। एसएसपी ने कहा अभी मेले के कुछ घंटे शेष। चार करोड़ अस्सी लाख तक जा सकता है भीड़ का आंकड़ा। सभी के सहयोग और कुशल रणनीति को बताया मेले की सफलता का आधार।1
- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा कांवड़ सेवा शिवर का समापन किया गया इस मौके पर लगभग 6000 कांवड़ से महादेव का जलाभिषेक किया गया राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा जिला हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा करने का संकल्प व निश्चय किया था जिसमें प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से समर्पित होकर सेवा में जुटे, 11 दिन चलित मेडिकल सेवा शिवर मेडिकल कैंप के माध्यम से लाखों शिव भक्तों को सेवा मार्ग दर्शन, भटके कावड़ियों को सही मार्ग दिखाना, परिवार से मिलाना इन सब कार्यों को संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा से निभाया है, पिछले दो दिन से संगठन के पदाधिकारी छुट्टी हुई या खंडित बोले जाने वाली कांवड़ संग्रहित करने में जुटे थे जो आज लगभग 5000 कावड़ छोटी ओर 300 कावड़ कलश वाली जिनमें 20 लीटर गंगा जल से लेकर 50 से 100 लीटर वाली कांवड़ भी इकट्ठी की गई , पिछले वर्ष भी संगठन के द्वारा लगभग 6000 कावड़ इकठ्ठा कर समापन किया गया था, इन सभी कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी लगे रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ सुरेश सैनी ,जिला रुड़की संरक्षक डॉ सतपाल सैनी, जिला रुड़की अध्यक्ष सौरभ सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, ओर जिला मंत्री काली चरण, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कुलदीप चौधरी जिला मंत्री, ओमप्रकाश कुशवाहा जिला मंत्री की टीम का विशेष सहयोग रहा, आज सभी कावड़ को इक्कठा कर श्री श्रवेश्वर महादेव मंदिर छठ घाट बहादराबाद में पंडित गोलू चौबे द्वारा विधिवत पूजा करा कर गंगा जी में जल विसर्जित कर कांवड़ों का समापन किया गया । व सुरक्षित पाई गई कांवड़ से जल लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता महादेव से भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो ऐसी प्रार्थना के साथ जल लेकर अभिषेक के लिए पुरा महादेव निकले , इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश सलाहकार सुबोध सैनी, प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी का माला पहनाकर धन्यवाद किया ओर बधाई दी इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत मिश्रा, जिला संरक्षक महिला मोर्चा मीना मिश्रा, प्रदेश उत्तराखंड भगवत धर्म अध्यक्ष उदय कृष्ण शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, जिला मंत्री कालीचरण, जिला संरक्षक हरिद्वार डॉ सुरेश सैनी, जिला संरक्षक रुड़की डॉ सतपाल सैनी,जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शुभम सैनी, जिला रुड़की उपाध्यक्ष जोनी सैनी, जिला मंत्री ओमप्रकाश कुशवाहा, सुनील शर्मा , राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान, प्रीति चौधरी, रेनू राजपूत, दुष्यंत चौधरी, इशू चौधरी, अपूर्वा सैनी , प्रियांश सैनी, सार्थक सैनी , अभिनव चौधरी, परी चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।4
- हरिद्वार हरकी पैड़ी से जल लेकर पहुंचे DM और SSP हरिद्वार हरकी पैड़ी से जल लेकर दक्षेश्वर महादेव पहुंचे DM और SSP हरिद्वार कांवड़ मेले के सफल एवं सकुशल आयोजन के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हरिद्वार। कांवड़ मेले के सफल एवं सकुशल आयोजन के उपरांत DM हरिद्वार एवं SSP हरिद्वार ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां गंगा से कांवड़ मेले के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सकुशल यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। पूजा-अर्चना के बाद दोनों अधिकारियों ने हरकी पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर का रुख किया। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में देशभर से लाखों शिवभक्त गंगाजल लेने पहुंचे थे। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों और पुलिस बल की लगातार सक्रियता के चलते कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। कांवड़ मेले के समापन के बाद DM और SSP हरिद्वार का मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दक्षेश्वर महादेव में जलाभिषेक करना आस्था, सेवा और कर्तव्य के सफल समापन का भावपूर्ण प्रतीक रहा।1
- कावड़ यात्रा 2026 सकुशल संपन्न होने पर जिले के मुखिया मयूर दीक्षित, एसएसपी हरिद्वार मैं टीम सहित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना।1
- hridwarडीएम और एसएसपी करेंगे दक्ष महादेव मंदिर में जलाभिषेक डीएम और एसएसपी करेंगे दक्ष महादेव मंदिर में जलाभिषेक1
- कावड़ यात्रा के दौरान जगजीतपुर की सड़कों पर आया गजराज, हाथी को देख कांवड़ियों में मची अफरा तफरी पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला।1
- कांवड़ यात्रा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों की भीड़ के बीच एक मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों की भीड़ के बीच एक मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। पोस्ट में दावा किया गया है कि मोटरसाइकिल सवार ने कांवड़ लेकर जा रहे एक कांवड़िये को टक्कर मार दी, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। वीडियो में कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोग मोटरसाइकिल को लेकर नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल पोस्ट में कांवड़ यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने मार्ग पर यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों से सावधानीपूर्वक चलें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। हालांकि, वायरल वीडियो में घटना का स्थान, समय और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।1