NH-48 पर बड़ा हादसा टला: प्रिंस होटल के सामने डिवाइडर पर चढ़ी दिल्ली नंबर की क्रेटा, एयरबैग खुलने से चालक बचा बहरोड़ में नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। प्रिंस होटल के सामने दिल्ली नंबर की एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई और कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

- “पढ़ाई ही सफलता की पहली सीढ़ी है — आज पढ़ेंगे, तभी कल आगे बढ़ेंगे।”1
- बहरोड़ में टला बड़ा हादसा डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार टायर फटने से हुआ हादसा एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित 🚨 ब्रेकिंग न्यूज 🚨 📍 बहरोड़ से बड़ी खबर 👉 हाईवे पर बड़ा हादसा 👉 डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार 👉 टायर फटने से हुआ हादसा 💥 एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित 💥 बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं 🗣️ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर ब्लास्ट होते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई 🚑 मौके पर पहुंची पुलिस/राहत टीम स्थिति नियंत्रण में1
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली अटेली जिला महेंद्रगढ़ में rain tha catch एवं जल संरक्षण जागरुकता की शपथ दिलाई।1
- नारेहड़ा में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा मुख्य मार्गों से गाजे बाजे के साथ नारेहड़ा क़स्बे में भव्य कलश यात्रा विधिवत रूप से निकाली गई1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीलका धाम से महंत श्री रामदास जी महाराज और शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के संतों की नगरी कुंडा धाम से महंत श्री प्रहलाद दास जी महाराज ने New फॉरच्यूनर लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !1
- अलवर में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला संरक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने स्काउट गाइड को जीवन जीने की कला बताया और बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का आह्वान किया।1
- राजस्थान में कांग्रेस नेता टीका राम जूली ने भाजपा पर नाम बदलने की 'आदत' को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे खुद अपना नाम बदलकर देखें, तब उन्हें इसकी असलियत पता चलेगी। यह बयान राज्य में राजनीतिक बयानबाजी को और गर्माएगा।1
- बहरोड़ में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान, बच्चियों को किया प्रेरित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकला यादव एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र में एचपीवी (HPV) टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि HPV वैक्सीन किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण करवाने से भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। छात्राओं एवं अभिभावकों को टीके से जुड़े भ्रम दूर करते हुए इसके लाभों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, चिकित्सा विभाग की टीम तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक बच्चियों को टीकाकरण से जोड़ने का संकल्प लिया।4