logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |

5 hrs ago
user_Akash Modanwal
Akash Modanwal
Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं समेत कई लोगों का सम्मान, 25 लोगों ने ली भारत रक्षा दल की सदस्यता आजमगढ़। अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ संघर्ष तथा सेवा कार्यों के लिए समर्पित भारत रक्षा दल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता राम त्रिपाठी, जयप्रकाश राय और किलेंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिचय सत्र में संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही पिछले 27 वर्षों में संगठन की ओर से किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल ने जनपद में सेवा और संघर्ष की मिसाल कायम की है। संगठन की ओर से लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार करने जैसे कार्य मानवता की सेवा का उदाहरण हैं। सम्मान समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार के श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा, शुचिता और ईमानदारी की सोच रखने वाले लोग संगठन के साथ जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर समाज में भेदभाव बढ़ाने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ संगठन लगातार कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ता समाज को बेहतर सोच और दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा आदि बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही। दल के विधि मंच से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं को जोड़कर न्याय के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। समाज के कमजोर और वंचित लोगों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशुल्क कानूनी पैरवी उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 25 नए लोगों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं समेत कई लोगों का सम्मान, 25 लोगों ने ली भारत रक्षा दल की सदस्यता
आजमगढ़। अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ संघर्ष तथा सेवा कार्यों के लिए समर्पित भारत रक्षा दल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता राम त्रिपाठी, जयप्रकाश राय और किलेंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिचय सत्र में संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही पिछले 27 वर्षों में संगठन की ओर से किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल ने जनपद में सेवा और संघर्ष की मिसाल कायम की है। संगठन की ओर से लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार करने जैसे कार्य मानवता की सेवा का उदाहरण हैं। सम्मान समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार के श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।
हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा, शुचिता और ईमानदारी की सोच रखने वाले लोग संगठन के साथ जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर समाज में भेदभाव बढ़ाने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ संगठन लगातार कार्य कर रहा है।
जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ता समाज को बेहतर सोच और दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा आदि बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही।
दल के विधि मंच से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं को जोड़कर न्याय के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। समाज के कमजोर और वंचित लोगों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशुल्क कानूनी पैरवी उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 25 नए लोगों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नदी में आधा दर्जन पशु का कटा हुआ सिर मिलने से मचा हड़कंप - मौके पर पहुंची पुलिस -भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर नगर के भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के पास बिशुई नदी के तट पर नारायण घाट पर पशुओं का कटा हुआ सिर मिलने के बाद हड़कंप मच गया है मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    1
    नदी में आधा दर्जन पशु का कटा हुआ सिर मिलने से मचा हड़कंप - मौके पर पहुंची पुलिस -भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए 
अंबेडकर नगर के भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के पास बिशुई नदी के तट पर नारायण घाट पर पशुओं का कटा हुआ सिर मिलने के बाद हड़कंप मच गया है मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • *राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के प्रदेश युवा अध्यक्ष नुरुल हुदा ने अति पिछड़े मुसलमानों के आवाज को किया बुलंद*
    1
    *राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के प्रदेश युवा अध्यक्ष नुरुल हुदा ने अति पिछड़े मुसलमानों के आवाज को किया बुलंद*
    user_Dr Anwar
    Dr Anwar
    Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    23 hrs ago
  • ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
    1
    ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खलीलाबाद में सपा का बूथ सम्मेलन, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र रोहित पांडे बोले—प्रत्याशी कोई भी हो, हर सीट को अखिलेश यादव की सीट मानकर पूरी ताकत से लड़ना होगा संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र-313 में आयोजित बूथ सम्मेलन में बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में साफ संदेश दिया गया कि आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति का केंद्र बूथ की मजबूती होगी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेता रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव मैदान में प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ताओं का उत्साह और मेहनत कम नहीं होनी चाहिए। हर सीट को अखिलेश यादव की सीट मानकर पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की मानसिकता बनानी होगी।उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बड़े आयोजनों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होती है। बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संवाद बनाए रखें।रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय संगठन की परीक्षा का है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा।सम्मेलन में “मजबूत बूथ-सशक्त संगठन” का संदेश प्रमुखता से उभरा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन आलोक यादव ‘सोनू’, पूर्व प्रत्याशी 313 विधानसभा खलीलाबाद एवं जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में बूथ, सेक्टर और जोन स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    खलीलाबाद में सपा का बूथ सम्मेलन, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र
रोहित पांडे बोले—प्रत्याशी कोई भी हो, हर सीट को अखिलेश यादव की सीट मानकर पूरी ताकत से लड़ना होगा
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र-313 में आयोजित बूथ सम्मेलन में बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में साफ संदेश दिया गया कि आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति का केंद्र बूथ की मजबूती होगी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेता रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव मैदान में प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ताओं का उत्साह और मेहनत कम नहीं होनी चाहिए। हर सीट को अखिलेश यादव की सीट मानकर पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की मानसिकता बनानी होगी।उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बड़े आयोजनों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होती है। बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संवाद बनाए रखें।रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय संगठन की परीक्षा का है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा।सम्मेलन में “मजबूत बूथ-सशक्त संगठन” का संदेश प्रमुखता से उभरा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन आलोक यादव ‘सोनू’, पूर्व प्रत्याशी 313 विधानसभा खलीलाबाद एवं जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में बूथ, सेक्टर और जोन स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🌺 **दशावतार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन** 🌺 भगवान विष्णु के दशावतारों की पावन स्मृति हमें धर्म, सत्य, न्याय, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
    1
    🌺 **दशावतार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन** 🌺
 

भगवान विष्णु के दशावतारों की पावन स्मृति हमें धर्म, सत्य, न्याय, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    4 hrs ago
  • अम्बेडकर नगर: बहिंगवा जोगीपुर में 49वें रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से होगा भव्य आयोजन आलापुर, अम्बेडकर नगर। बहिंगवा जोगीपुर में वर्ष 1978 से निरंतर आयोजित हो रही रामलीला का इस वर्ष 49वां भव्य आयोजन होने जा रहा है। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। समिति पदाधिकारियों के अनुसार, रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि 20 अक्टूबर 2026 को इसका समापन किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला आयोजन की जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष बृजेश तिवारी, उपाध्यक्ष तिलकधारी यादव, प्रबन्धक अखिलेश त्रिपाठी, सचिव बजरंगी गुप्ता, कोषाध्यक्ष वायुनन्दन गुप्ता तथा डायरेक्टर शोभाराम यादव की देखरेख में निभाई जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य श्यामसुन्दर गुप्ता, श्रीराम गौड़, शशि तिवारी, पवन यादव, मनीष तिवारी, राजेश मोदनवाल, नीरज जायसवाल, बलराम सोनी एवं कैलाश त्रिपाठी सहित समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। नवयुवक रामलीला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का आनंद लेने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
    1
    अम्बेडकर नगर: बहिंगवा जोगीपुर में 49वें रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से होगा भव्य आयोजन


आलापुर, अम्बेडकर नगर। बहिंगवा जोगीपुर में वर्ष 1978 से निरंतर आयोजित हो रही रामलीला का इस वर्ष 49वां भव्य आयोजन होने जा रहा है। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार, रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि 20 अक्टूबर 2026 को इसका समापन किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रामलीला आयोजन की जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष बृजेश तिवारी, उपाध्यक्ष तिलकधारी यादव, प्रबन्धक अखिलेश त्रिपाठी, सचिव बजरंगी गुप्ता, कोषाध्यक्ष वायुनन्दन गुप्ता तथा डायरेक्टर शोभाराम यादव की देखरेख में निभाई जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य श्यामसुन्दर गुप्ता, श्रीराम गौड़, शशि तिवारी, पवन यादव, मनीष तिवारी, राजेश मोदनवाल, नीरज जायसवाल, बलराम सोनी एवं कैलाश त्रिपाठी सहित समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। नवयुवक रामलीला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का आनंद लेने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    16 hrs ago
  • बाबा रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं पुणे। लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती एवं वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में मनाई जाने वाली तेजा दशमी के पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संगठन के सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने मानव सेवा, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं वीर तेजाजी महाराज की लोकपरंपरा सत्य, वचनबद्धता, साहस और जनसेवा के आदर्शों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन महान लोकदेवताओं के जीवन एवं संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, करुणा और सद्भाव को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। तेजा दशमी के पावन पर्व पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    बाबा रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं
पुणे। लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती एवं वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में मनाई जाने वाली तेजा दशमी के पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने मानव सेवा, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं वीर तेजाजी महाराज की लोकपरंपरा सत्य, वचनबद्धता, साहस और जनसेवा के आदर्शों से जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि इन महान लोकदेवताओं के जीवन एवं संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, करुणा और सद्भाव को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। तेजा दशमी के पावन पर्व पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद मीडिया प्रभारी विनय कुमार गिरी जिला गोरखपुर आपका अपना
    1
    राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद मीडिया प्रभारी विनय कुमार गिरी जिला गोरखपुर आपका अपना
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.