बरौली बाज़ार में चल रहा था 'अवैध अस्पताल', संदीप कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला...... हरदोई।बरौली में बिना किसी डॉक्टरी डिग्री या डिप्लोमा के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौली बाज़ार घनश्याम नगर में बघौली-प्रतापपुर रोड पर चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर उसे सील कर दिया।कछौना थाना क्षेत्र के पतसेनी काशीनगर निवासी संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल ने बीते 17 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नीमडाढा गांव का रहने वाला सत्यम शुक्ला बिना किसी वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन, डिग्री या डिप्लोमा के दुकान चला रहा है। वह मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक खोलकर मरीजों को इंजेक्शन लगाना, ग्लूकोज ड्रिप चढ़ाना और गंभीर दवाइयां देने जैसे खतरनाक काम कर रहा था।शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि यह अप्रशिक्षित युवक रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों सीधे-साधे और गरीब मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामला दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन में आई और 30 जुलाई 2026 को मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया।मेडिकल स्टोर बंद होने के बाद अब पीड़ित संदीप कुमार ने बेनीगंज कोतवाली प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी सत्यम शुक्ला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विधिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी जनता के स्वास्थ्य के साथ ऐसा जानलेवा मजाक न कर सके। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बरौली बाज़ार में चल रहा था 'अवैध अस्पताल', संदीप कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला...... हरदोई।बरौली में बिना किसी डॉक्टरी डिग्री या डिप्लोमा के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौली बाज़ार घनश्याम नगर में बघौली-प्रतापपुर रोड पर चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर उसे सील कर दिया।कछौना थाना क्षेत्र के पतसेनी काशीनगर निवासी संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल ने बीते 17 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नीमडाढा गांव का रहने वाला सत्यम शुक्ला बिना किसी वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन, डिग्री या डिप्लोमा के दुकान चला रहा है। वह मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक खोलकर मरीजों को इंजेक्शन लगाना, ग्लूकोज
ड्रिप चढ़ाना और गंभीर दवाइयां देने जैसे खतरनाक काम कर रहा था।शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि यह अप्रशिक्षित युवक रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों सीधे-साधे और गरीब मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामला दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन में आई और 30 जुलाई 2026 को मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया।मेडिकल स्टोर बंद होने के बाद अब पीड़ित संदीप कुमार ने बेनीगंज कोतवाली प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी सत्यम शुक्ला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विधिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी जनता के स्वास्थ्य के साथ ऐसा जानलेवा मजाक न कर सके। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
- *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* रिपोर्टर आलोक सिंह जागो न्यूज हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।1
- हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी #हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।1
- दहेलिया टावर के पास दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है1
- अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी1
- *अवगत कराना है कि आज दिनांक 31/07/2026 को थानें पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अरवल क्षेत्रांतर्गत कुसुमखोर पुल के निकट जनवेश पुत्र केशवराम उम्र 18 वर्ष निवासी हैदराबाद थाना अरवल जनपद हरदोई नें जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तथा करीब 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की निवासी सरोजनी पत्नी खुशीराम उम्र करीब 30 वर्ष नें बगीचे में अपनी साड़ी से गुलर के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है । स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । पुलिस टीम द्वारा घटना के समस्त बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव की बाइट ।*1
- हरदोई के अरवल क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव हरपालपुर, हरदोई।थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर में एक युवक और एक महिला ने गांव से करीब एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जनवेश पुत्र केशव राम राजस्थान में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे महिला के देवर ने जनवेश के घर पहुँचकर इस संबंध की शिकायत की थी। इस बात से क्षुब्ध होकर जनवेश गुस्से में घर से कुसुमखोर गंगापुल की ओर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह जब गांव के किसान खेतों की ओर गए, तो उन्होंने जामुन के पेड़ पर चारपाई के बान के सहारे जनवेश का शव लटका देखा। पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें रखी थीं और जेब में मोबाइल मौजूद था। ग्रामीण अभी इस घटना से स्तब्ध ही थे कि करीब एक किलोमीटर दूर गूलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर उस सरोजनी पत्नी खुशीराम का शव भी लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका भी इसी गांव में था। मृतका का पति किसी काम से कानपुर गया था। वहीं मृतक जनवेश तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था तथा अविवाहित था। मृतका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक,हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।3