logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत सहायकों ने सौंपा मांग पत्र, 7 सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान पंचायत सहायकों ने सौंपा मांग पत्र, 7 सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान नवाबगंज (बरेली)। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, जनपद बरेली शाखा की ओर से पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को मांग पत्र एवं अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचित किया गया कि मांगों के समाधान को लेकर 7 सितंबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने मांग की है कि पंचायत सहायकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाए। पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए अथवा प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने, उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण एवं समायोजन की नीति लागू करने तथा आगामी ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में पंचायत सहायकों के अनुभव एवं कार्य को देखते हुए 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी कि 7 सितंबर से शुरू होने वाला धरना मांगों के समाधान तक जारी रहेगा तथा आंदोलन में शामिल पंचायत सहायकों के खिलाफ किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सागर, नैपाल सिंह, चुन्नू गंगवार, गायत्री गंगवार, प्रवेश कुमारी, अंजू, अनिल कुमार, अमर, आकाश, अभिलेष, धर्मेंद्र, वेद प्रकाश और पंचायत सहायक संजय सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी पंचायत सहायकों से 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने और संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की। नारा—7 सितंबर, लखनऊ चलो! एकजुट पंचायत सहायक—मजबूत संघर्ष!

1 hr ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
1cab6b87-8a79-43b5-8ed4-c41d68dfda41

पंचायत सहायकों ने सौंपा मांग पत्र, 7 सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान पंचायत सहायकों ने सौंपा मांग पत्र, 7 सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान नवाबगंज (बरेली)। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, जनपद बरेली शाखा की ओर से पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को मांग पत्र एवं अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचित किया गया कि मांगों के समाधान को लेकर 7 सितंबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने मांग की है कि पंचायत सहायकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाए। पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए अथवा प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने, उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण एवं समायोजन की नीति

064a7532-a8da-4064-b8b2-a8cdae85f5e1

लागू करने तथा आगामी ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में पंचायत सहायकों के अनुभव एवं कार्य को देखते हुए 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी कि 7 सितंबर से शुरू होने वाला धरना मांगों के समाधान तक जारी रहेगा तथा आंदोलन में शामिल पंचायत सहायकों के खिलाफ किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सागर, नैपाल सिंह, चुन्नू गंगवार, गायत्री गंगवार, प्रवेश कुमारी, अंजू, अनिल कुमार, अमर, आकाश, अभिलेष, धर्मेंद्र, वेद प्रकाश और पंचायत सहायक संजय सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी पंचायत सहायकों से 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने और संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की। नारा—7 सितंबर, लखनऊ चलो! एकजुट पंचायत सहायक—मजबूत संघर्ष!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स
    1
    बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड 
बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
    1
    बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। 

बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही।

बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही।
उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। 
सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा
    1
    BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है”    

◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    1
    छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 27.08.2026*

*जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न*

आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।

पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 27.08.2026*
*जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न*
आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।
पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया। बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    1
    जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस

बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई।
एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया।
बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।* *BIG BREAKING : Pilibhit* 📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट! मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट। पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही! पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇
    1
    *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।*
*BIG BREAKING : Pilibhit*
📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर
रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट!
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट।
पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही!
पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 150 साल पुराने मंदिर पर कब्जे और अवैध गतिविधियों का आरोप, पुजारी और लेखपाल के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने डीएम से लगाई गुहार बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी स्थित करीब 150 साल पुराने प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ले की रहने वाली अनीता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी राजीव कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों को बुलाकर शराब पिलाने और अन्य गलत गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही मंदिर की करीब 500 वर्ग गज खाली जमीन पर बाहरी लोगों से रुपये लेकर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी तहसील दिवस में शिकायत की थी, लेकिन जांच की स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया गया। शिकायत में क्षेत्रीय लेखपाल भूपेन्द्र गंगवार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मंदिर में नई मूर्ति व शिवलिंग स्थापना की अनुमति दिए जाने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है। पूरे मामले की शिकायत आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे की गई है
    1
    150 साल पुराने मंदिर पर कब्जे और अवैध गतिविधियों का आरोप, पुजारी और लेखपाल के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने डीएम से लगाई गुहार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी स्थित करीब 150 साल पुराने प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ले की रहने वाली अनीता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी राजीव कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों को बुलाकर शराब पिलाने और अन्य गलत गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही मंदिर की करीब 500 वर्ग गज खाली जमीन पर बाहरी लोगों से रुपये लेकर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी तहसील दिवस में शिकायत की थी, लेकिन जांच की स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया गया। शिकायत में क्षेत्रीय लेखपाल भूपेन्द्र गंगवार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मंदिर में नई मूर्ति व शिवलिंग स्थापना की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।
पूरे मामले की शिकायत आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे की गई है
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.