स्कूल रुआर को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर निकाली गई नामांक रैली हिरणपुर (पाकुड़)। स्कूल चले हम अभियान के तहत बुधवार को डांगापाड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। जिसमे बीडीओ टुडू दिलीप मुख्य रूप से शामिल हुए। स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जहां बच्चो को विद्यालय से जोड़ने को लेकर अभिभावकों से अपील किया गया। रैली में शामिल बीडीओ , शिक्षक सहित स्कूली बच्चों ने पूरे गांव का परिक्रमा किया। इस दौरान बच्चो के संग अभिभावक के द्वार की उद्देश्य लिए बीडीओ व शिक्षको ने घर घर जाकर लोगो से सीधे संपर्क किया व बच्चो की नामांकन को लेकर प्रेरित किया ।बीडीओ ने बताया कि एक भी बच्चे शिक्षा से वंचित नही होना चाहिए । सभी बच्चो को विद्यालय में नामांकन कराना आवश्यक है। शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करना हक है। वही प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार भगत ने बताया कि बच्चो की नव नामांकन को लेकर यह कार्यक्रम की गई है। जो 30 अप्रेल तक चलेगी। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। वर्तमान मे विद्यालय में 662 बच्चे नामांकित है। आगे करीब 150 बच्चो की नामांकन की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , मुखिया बाले हेम्ब्रम , पंचायत सचिव किशोर मांझी , पिरामल के आभा दे , मीना कुमारी , बीआरपी संजय जयसवाल आदि उपस्थित थे।
स्कूल रुआर को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर निकाली गई नामांक रैली हिरणपुर (पाकुड़)। स्कूल चले हम अभियान के तहत बुधवार को डांगापाड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। जिसमे बीडीओ टुडू दिलीप मुख्य रूप से शामिल हुए। स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जहां बच्चो को विद्यालय से जोड़ने को लेकर अभिभावकों से अपील किया गया। रैली में शामिल बीडीओ , शिक्षक सहित स्कूली बच्चों ने पूरे गांव का परिक्रमा किया। इस दौरान बच्चो के संग अभिभावक के द्वार की उद्देश्य लिए बीडीओ व शिक्षको ने घर घर जाकर लोगो से सीधे संपर्क किया व बच्चो की नामांकन को लेकर प्रेरित किया ।बीडीओ ने बताया कि एक भी बच्चे शिक्षा से वंचित नही होना चाहिए । सभी बच्चो को विद्यालय में नामांकन कराना आवश्यक है। शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करना हक है। वही प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार भगत ने बताया कि बच्चो की नव नामांकन को लेकर यह कार्यक्रम की गई है। जो 30 अप्रेल तक चलेगी। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। वर्तमान मे विद्यालय में 662 बच्चे नामांकित है। आगे करीब 150 बच्चो की नामांकन की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , मुखिया बाले हेम्ब्रम , पंचायत सचिव किशोर मांझी , पिरामल के आभा दे , मीना कुमारी , बीआरपी संजय जयसवाल आदि उपस्थित थे।
- कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार रोकने की कोशिश की: मीरा मो० काजीरुल शेख पाकुड़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के खिलाफ साजिश करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी।भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। विपक्ष महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करता है।शर्मिला रजक ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह संसद में इस मुद्दे का विरोध किया, उससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अब भाजपा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी।भाजपा नेता पंकज साह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। वहीं दुर्गा मरांडी और हिसाबी राय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बिरसा चौक भाजपा समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।मौके पर पार्वती पासवान, पिंकी मंडल, कुनिका, पुष्पा पाण्डेय, अनामिका और रश्मि भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।4
- जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने बुधवार को सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल और स्वच्छता को सदैव दुरुस्त रखें।1
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं जिला अध्यक्ष गौतम यादव के निर्देशानुसार बुधवार को बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में बरहरवा नगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। मोदी सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन बिल महिला के 33% आरक्षण का प्रावधान है इस बिल का संसद में घोर विरोध किया महिला विरोधी कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में ✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है ✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई ✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए ✔️ Experienced Teaching ✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा1
- ओडिशा के केओंझार जिला के पटना थाना क्षेत्र में एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मल्लीपासी गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। बताया जाता है कि उसकी बहन के खाते में 19,300 रुपये जमा थे। अनपढ़ होने के कारण जीतू कई बार बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।1
- Post by Usha devi1
- *विद्यालय में बच्चों से नाला साफ कराने का आरोप, प्रधानाध्यापक पर उठे सवाल* चांदन (बांका) प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां छात्रों से नाले की सफाई कराए जाने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में एक छात्र नाले में उतरकर कीचड़ साफ करता दिख रहा है, जबकि अन्य लोग खड़े होकर देखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सब प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह की मौजूदगी में हुआ।सूत्रों की मानें तो विद्यालय में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने और गंदगी साफ कराने जैसी गतिविधियां पहले भी कराई जाती रही हैं। बुधवार को जब बच्चों से नाला साफ कराया गया, तब मामला और गंभीर हो गया। हालांकि इस न्यूज़ को मेरा न्यूज़ चैनल पुष्टि नहीं करता है. इसे लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे इस तरह का कार्य कराना न केवल गलत है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है।हालांकि, इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, यह मामला शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार2
- तेल भरवाने पहुंचे चालक के ऑटो में मिला खतरनाक कोबरा रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा मो० काजीरुल शेख पाकुड़: महंगाई के इस दौर में अब सांपों ने भी शायद किराया बचाने का तरीका सीख लिया है।सुबह गढ़बाड़ी कोल स्टोर फार्म के पास स्थित दीपक कुमार पेट्रोल पंप पर एक स्पेक्ट्रेल कोबरा बिना टिकट ऑटो में सफर करता पकड़ा गया। फर्क बस इतना था कि बाकी यात्री सीट पर बैठते हैं, जबकि जनाब सीधे इंजन के पास वीआईपी जगह पर कब्जा जमाए थे।सुबह करीब 10 बजे ऑटो चालक पेट्रोल भरवाने पहुंचा। तभी उसकी नजर सीट के नीचे गई और वहां फन फैलाकर बैठे कोबरा महाराज दिखाई दिए। दृश्य ऐसा था मानो ऑटो चालक नहीं, खुद यमराज का कॉल आ गया हो।कोबरा दिखते ही पेट्रोल पंप पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ लोग इतनी तेजी से भागे कि अगर ओलंपिक में भेज दिए जाते तो देश के लिए मेडल पक्का था। वहीं कुछ बहादुर लोग सुरक्षित दूरी से मोबाइल कैमरा ऑन कर “वन्यजीव विशेषज्ञ” बने हुए थे।पंप संचालक ने तुरंत इलाके को खाली कराया और स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने सांप को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि यह करीब 5 फीट लंबा जहरीला स्पेक्ट्रेल कोबरा है, जिसका काटना जानलेवा हो सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि भीषण गर्मी से परेशान होकर कोबरा ने ऑटो के इंजन को अपना “समर रिजॉर्ट” बना लिया था। फिलहाल उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि अब लोग ऑटो में बैठने से पहले किराया नहीं, सीट के नीचे “नागराज चेक” जरूर करेंगे।3