logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Varanasi Airport: बुर्का पहनकर ‘पूजा’ पहुंची फ्लाइट पकड़ने, आधार चेक में खुला राज, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला। जानकारी के मुताबिक युवती बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है, जबकि उसका परिवार मुंबई में रहता है। मुंबई में रहने के दौरान उसका पड़ोसी युवक सिराज से प्रेम संबंध हो गया था। परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध करते हुए युवती को जबरन गांव वापस बुला लिया और उसकी शादी कहीं और तय करने लगे। पहचान छिपाकर भागने की थी योजना पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने प्रेमी को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसे वापस बुलाने के लिए युवक ने अपने रिश्तेदार को गोपालगंज भेजा।योजना के तहत युवती को बुर्का पहनाकर पहचान छिपाई गई और वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई ले जाने की तैयारी थी। दोनों IndiGo की फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे, लेकिन CISF की सतर्कता से मामला पकड़ा गया। हंगामे के बीच पुलिस ने संभाली स्थिति घटना की जानकारी मिलते ही Bajrang Dal के कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट चौकी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। पूछताछ के दौरान युवती ने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से जा रही थी। पुलिस ने तत्काल दोनों की यात्रा रद्द कर दी और आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस और खुफिया एजेंसियां कर रहीं जांच मामले में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। सुरक्षा कारणों और पहचान छिपाने के प्रयास को देखते हुए दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

15 hrs ago
user_@karanBhaskar
@karanBhaskar
Singer Mugalsarai, Chandauli•
15 hrs ago
da67aeaf-5758-4f4b-bfe6-daff25df3b6a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर के बख्सा थाना क्षेत्र के गढासेनी गांव मे एक युवक की नदी मे डूब कर मौत हो गयी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। #varanasi varanasi varanasi News varanasi local News
    1
    जौनपुर के बख्सा थाना क्षेत्र के गढासेनी गांव मे एक युवक की नदी मे डूब कर मौत हो गयी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
#varanasi
varanasi
varanasi News
varanasi local News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। यहाँ ईरान और पश्चिमी देशों के बीच अक्सर तनाव रहता है: ईरान अक्सर "नियमों के उल्लंघन" का हवाला देकर टैंकरों को जब्त करता है, लेकिन उन्हें इस तरह बीच समुद्र में पूरी तरह जला देना एक युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।
    1
    होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। यहाँ ईरान और पश्चिमी देशों के बीच अक्सर तनाव रहता है:
ईरान अक्सर "नियमों के उल्लंघन" का हवाला देकर टैंकरों को जब्त करता है, लेकिन उन्हें इस तरह बीच समुद्र में पूरी तरह जला देना एक युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    1
    Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।
    1
    बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।
    user_बिऊर की खबर
    बिऊर की खबर
    Actor चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    1 hr ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो मजदूरों पर केस दर्ज — एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में दूसरे की तलाश जारी
    1
    बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो मजदूरों पर केस दर्ज — एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में दूसरे की तलाश जारी
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🔥 हुकुलगंज में दबंगई का लाइव तमाशा: चाट दुकान पर हमला, CCTV में कैद गुंडागर्दी वाराणसी। शहर के हुकुलगंज इलाके में रविवार को खुलेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला, जहां कुछ मनबढ़ युवकों ने एक चाट दुकान पर जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना सांस्कृतिक संकुल के पास की बताई जा रही है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दुकानदार दिनेश गुप्ता के मुताबिक, कुछ युवक दुकान पर आए और बर्गर लेने के बाद अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला तेजी से बढ़ गया और युवक मारपीट पर उतारू हो गए। 👀 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया: युवकों ने दुकान के बाहर रखा डस्टबिन उठाकर अंदर फेंक दिया दुकान में बैठे ग्राहकों को भी चोटें आईं बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी गालियां दी गईं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने खुद को किसी संस्था का मंडल प्रभारी बताते हुए दुकानदार को धमकी दी— “दुकान हटा लो, वरना अंजाम बुरा होगा…” 📹 CCTV में कैद पूरी वारदात घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 🚨 पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब वाराणसी में छोटे दुकानदार भी सुरक्षित नहीं हैं? दबंगई के इस खुले खेल पर कब लगेगी लगाम?
    1
    🔥 हुकुलगंज में दबंगई का लाइव तमाशा: चाट दुकान पर हमला, CCTV में कैद गुंडागर्दी
वाराणसी। शहर के हुकुलगंज इलाके में रविवार को खुलेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला, जहां कुछ मनबढ़ युवकों ने एक चाट दुकान पर जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना सांस्कृतिक संकुल के पास की बताई जा रही है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
दुकानदार दिनेश गुप्ता के मुताबिक, कुछ युवक दुकान पर आए और बर्गर लेने के बाद अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला तेजी से बढ़ गया और युवक मारपीट पर उतारू हो गए।
👀 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया:
युवकों ने दुकान के बाहर रखा डस्टबिन उठाकर अंदर फेंक दिया
दुकान में बैठे ग्राहकों को भी चोटें आईं
बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी गालियां दी गईं
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने खुद को किसी संस्था का मंडल प्रभारी बताते हुए दुकानदार को धमकी दी—
“दुकान हटा लो, वरना अंजाम बुरा होगा…”
📹 CCTV में कैद पूरी वारदात
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
🚨 पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
👉 बड़ा सवाल:
क्या अब वाराणसी में छोटे दुकानदार भी सुरक्षित नहीं हैं? दबंगई के इस खुले खेल पर कब लगेगी लगाम?
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.