Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल जंगल जमीन अभियान,, पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ अभियान से जुड़िए,, आइये दोस्तो पर्यावरण को बचाने आगे बढ़कर इस जीवन दायिनी अभियान से जुड़िए,,, तन मन धन से सहयोग करें,,अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाए और उन्हें जीवन जीने योग साफ जल ,,वायु,,,और शुद्ध आहार एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करें,,प्रकृति बचाएं अपनी पीढ़ियों को बचाएं
Anand uikey
जल जंगल जमीन अभियान,, पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ अभियान से जुड़िए,, आइये दोस्तो पर्यावरण को बचाने आगे बढ़कर इस जीवन दायिनी अभियान से जुड़िए,,, तन मन धन से सहयोग करें,,अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाए और उन्हें जीवन जीने योग साफ जल ,,वायु,,,और शुद्ध आहार एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करें,,प्रकृति बचाएं अपनी पीढ़ियों को बचाएं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *छिंदवाड़ा: 15 साल बाद खुला राज, आशा कार्यकर्ता ने 2 लाख में बेची थी नाबालिग, पुलिस ने किया दस्तयाब* *जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा:* वर्ष 2011 में अपहृत हुई नाबालिग को पुलिस ने 15 साल बाद दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया है। मानव तस्करी के इस सनसनीखेज मामले में गांव की ही आशा कार्यकर्ता ने नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को 2 लाख रुपये में बेच दिया था। *2011 में हुई थी लापता* मानकादेही निवासी भुजलवती कवरेती ने 16 सितंबर 2011 को अपनी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाना जुन्नारदेव में दर्ज कराई थी। शुरुआत में गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ, जिसे 2013 में धारा 363, 366ए के तहत अपहरण में बदला गया। 15 साल तक बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। *मुस्कान अभियान में मिली सफलता* मानव तस्करी की आशंका पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसडीओपी जुन्नारदेव के मार्गदर्शन में जांच तेज की गई। "मुस्कान अभियान" के तहत गठित टीम ने 30 अप्रैल 2026 को पीड़िता को जुन्नारदेव क्षेत्र से खोज निकाला। *आशा कार्यकर्ता ने बेचा, हुए दो बच्चे* पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 2011 में गांव की आशा कार्यकर्ता रेखा मरकाम उसे नौकरी का झांसा देकर भोपाल ले गई। वहां दतिया जिले के बड़काछाई के एक व्यक्ति को 2 लाख में बेच दिया। आरोपी ने लगातार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हुई और दो बच्चों को जन्म दिया। आरोपी की 2018 में मौत हो चुकी है। *गुजरात से लौटी पीड़िता* पति की मौत के बाद पीड़िता गुजरात में मजदूरी कर बच्चों का पालन कर रही थी। हाल ही में अपने गांव का पता लगाकर वह जुन्नारदेव पहुंची, जहां पुलिस ने उसे दस्तयाब किया। *आरोपी गिरफ्तार, बढ़ीं धाराएं* मामले में मानव तस्करी और लैंगिक अपराध की पुष्टि पर पुलिस ने धारा 370, 370(ए), 376(2)(n) आईपीसी और 5/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। मुख्य आरोपी रेखा मरकाम, 48 वर्ष, निवासी मानकादेही को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। *इनकी रही भूमिका* कार्रवाई में एसडीओपी जुन्नारदेव, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक पूनम उइके, अंजना मरावी सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। 15 साल बाद बेटी के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।1
- बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में एक साथ एक समय ‘गृह-गृह यज्ञ’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चौरई नगर में भी गायत्री परिजनों की सक्रिय उपस्थिति में श्रद्धा और आस्था के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत अनेक नागरिकों ने अपने-अपने घरों में निर्धारित विधि के अनुसार यज्ञ की क्रियाएं पूरी कीं। यह यज्ञ हर वर्ष एक साथ एक समय पर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य यज्ञ से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से वातावरण को शुद्ध कर सुख, समृद्धि, वैभव और यश की वृद्धि करना है। साथ ही, यह आयोजन समाज में वैचारिक परिवर्तन और आंतरिक शुद्धि का संदेश भी देता है।1
- *भाजपा की जीत पर जश्न मनाते मंडल बरघाट के भाजपा कार्यकर्ता* भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी मंडल बरघाट के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष और उत्साह देखने को मिला, यह विजय जन-जन के विश्वास, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। असम में जीत की हैट्रिक, पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन की सरकार, और पश्चिम बंगाल में भी अभूतपूर्व प्रदर्शन कर भाजपा ने सरकार बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। देशभर में बढ़ता जन-समर्थन यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार मजबूत हो रहा है।1
- ‘धुएं का कहर’—सड़क पर दिन में छाया अंधेरा, कब जागेगा प्रशासन?1
- पांढुर्णा:-सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपेठ दवामी में बीती शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 8 कोठे और कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इस दर्दनाक हादसे में कई पशुओं की भी जलकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीण परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही विधायक विजय चौरे एवं प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक एवं अधिकारियों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) के तहत अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। विधायक विजय चौरे ने कहा कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी क्षति का उचित मूल्यांकन कर जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीणों में गहरा दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- Post by M. Afsar khan1
- Post by Anand uikey1
- चौरई नगर के अन्नपूर्णा लॉन में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल के सेवानिवृत्ति पर विदाई का कार्यक्रम आयोजित कियागया1
- *बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही* *मोहगांव सड़क से करहैया मार्ग में जरा संभल के चलो नहीं तो होगी बड़ी अनहोनी लगेगा 11kv लाइन का झटका* *11kv लाइन के खंबे झुके तार नीचे लटके* विद्युत वितरण केंद्र गोपालगंज के अंतर्गत आने वाली सड़क से करहैया के मध्य 11 के व्ही लाइन जो रोड होकर गुजर कर रही है वह एक खम्मा नहीं बल्कि तीन चार खम्मा पूरी तरह से झुक चुके हैं लेकिन यह विद्युत मंडल के अधिकारियों को नहीं पता कि इससे बड़ा खतरा हो सकता है खंबा तो लटके ही है तार तो किसानों के खेत में लटक रहे हैं जिससे किसानों या चलते रहागीरों को भी बड़ा खतरा हो सकता है। ध्यान दे बिजली विभाग की वरिष्ठ अधिकारी।2