Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला बनकर गाड़ियां रुकवाते, फिर साथी करते थे लूट, हमेशा साथ रखते पिस्टल और मिर्च पाउडर, कोहिनूर गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार कोटा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस, 2 चाकू, मिर्ची पाउडर और एक रस्सी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के पास से महिला के कपड़े भी मिले हैं।
Anubhav Mittal Journalist
महिला बनकर गाड़ियां रुकवाते, फिर साथी करते थे लूट, हमेशा साथ रखते पिस्टल और मिर्च पाउडर, कोहिनूर गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार कोटा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस, 2 चाकू, मिर्ची पाउडर और एक रस्सी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के पास से महिला के कपड़े भी मिले हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- कोटा शहर में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोहिनूर गैंग के सदस्यों से पिस्टल खरीदी थी। आरोपी हथियार को बेचने की फिराक में घूम रहा था। युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता है और पूर्व में विधानसभा क्षेत्र का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका हैं।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- लहसुन की फसल के बीच अफीम की खेती का भंडाफोड़ -झालावाड़ के डग थाने की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई कोटा/ डग। हाड़ौती के झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अनोखे मामले का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए लहसुन की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे जब्त कर लिए। डग थाना प्रभारी भंवरसिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौमहला रोड स्थित एक खेत पर मारा। जांच में पता चला कि लहसुन की फसल की आड़ में अफीम के हरे पौधे उगाए गए थे, जो आसानी से नजर नहीं आते। पुलिस ने मौके से कुल 8 किलो 270 ग्राम हरे अफीम के पौधे जब्त किए। वहीं खेत के मालिक सत्यनारायण पुत्र दोलजी लोधा मौके पर मौजूद थे। लेकिन पुलिस की मौजूदगी देखकर वह फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।1
- कोटा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर (स्वयंभू) सेवा समिति के तत्वावधान में 8 से 19 तक आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना व विशेष आरतियों का आयोजन किया गया। समापन पर भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पुजारी शिव बाबा व समाजसेवी भगवती शर्मा सहित समिति सदस्यों ने आयोजन में सहयोग दिया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।1
- श्मशान के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है नानता करनी नगर कालबेलिया बस्ती को श्मशान के लिए कोटा uid KDA द्वारा जगह देने पर उसमें रास्ता नहीं मिल रहा लोग सभी परेशान हैं1
- बारां के रामगढ़ में दिखा कूनो से आया चीता, पार्वती नदी पार करते वीडियो वायरल राजस्थान के बारां जिले के रामगढ़ क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब कूनो नेशनल पार्क से आया एक चीता पार्वती नदी पार करता नजर आया। ग्रामीणों ने दूर से उसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और लोगों से अपील की गई है कि चीते के पास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। माना जा रहा है कि यह चीता मध्यप्रदेश के कूनो से भटककर यहां पहुंचा है। #बारां #रामगढ़ #kotacitydigital #चीता #viral1
- कोटा शहर में वन विभाग और पुलिस ने आज सुबह संयुक्त कार्रवाई की, जिसके तहत रानपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने वन विभाग की जमीन पर किए गए पक्के और कच्चे निर्माण पर बुलडोजर चलाया। करीब 20 से 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई कोटा शहर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में की गई।1
- Post by VKH NEWS1