Shuru
Apke Nagar Ki App…
डोमचांच वार्ड नंबर 10 में नाला का पानी सड़क पर बहने से लोगों की परेशानी बढ़ी डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित जयनगर रोड पर नाला का पानी खुलेआम सड़क पर बह रहा है, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जलजमाव और कीचड़ फैल जाने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को 1 बजे बताया कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है। बदबूदार पानी और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, महिलाएं और श्रद्धालु रोजाना आवागमन करते हैं, जिन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत के स्वच्छता दावों पर सवाल उठाते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
Koderma news

More news from झारखंड and nearby areas
- 26 अप्रैल को होगी झारखंड पात्रता परीक्षा #Jharkhand #JharkhandNews #JharkhandExam #PatrataPariksha #BreakingNews #HemantSoren #ExamUpdate #StudentNews #LatestNews #HindiNews #TrendingNews #ViralNews #EducationNews #IndiaNews #NewsUpdate1
- नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह (एक नंबर) खदान से बोल्डर लदा एक हाईवा खदान से निकलने के महज 200 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार को 8 बजे बताया कि हादसे में चालक को हल्की चोट आई, जबकि बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति के कारण दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।1
- Post by Prafull Kumar Suman4
- Post by News Of Nawada1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव मे हाथियों की आंतक लगातार चौथे दिन भी जारी रहा हाथियों की झुंड ने खलिहान में लगे बिचाली की पुंज को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे हजारों की नुकसान हुआ,1
- डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार गांव में दहेज प्रथा के खिलाफ एक सराहनीय पहल सामने आई है। गांव निवासी दवा व्यवसायी बुजकिशोर शर्मा उर्फ बिरजू शर्मा ने अपने पुत्र राहुल की शादी बिना दहेज करने का संकल्प लिया है। बुजकिशोर शर्मा ने शुक्रवार को 11 बजे बताया कि समाज में दहेज के कारण कई रिश्ते टूटते हैं और विवाद होते हैं, इसी को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। उनकी इस पहल को समाज में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 20 अप्रैल को राहुल की शादी सपना के साथ तय हुई है। खास बात यह है कि विवाह के निमंत्रण कार्ड पर भी दहेज प्रथा के विरोध का संदेश छपवाया गया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।1