Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा नगर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सबलगढ़ में संपन्न हुई इसका सफल संचालन नगर मंडल महामंत्री डॉ राजेश गौड़ ने किया
धर्मेद्र गौड़
भाजपा नगर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सबलगढ़ में संपन्न हुई इसका सफल संचालन नगर मंडल महामंत्री डॉ राजेश गौड़ ने किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विजयपुर में प्रशासन का छापा, कई दुकानों से चाइनीज मांझा किया जब्त - प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझे की खुलेआम बिक्री को लेकर चंबल नवराष्ट्र समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने राजस्व टीम के साथ विजयपुर नगर में अभियान चलाकर कई दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया।कार्रवाई के दौरान गांधी चौक स्थित विनोद राठौड़ की दुकान, सुनवई तिराहा पर रामदीन की दुकान, गांधी चौक स्थित रघुराज की दुकान सहित मंडी विजयपुर क्षेत्र की अन्य दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझा मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता मिला तो संबंधित दुकान को सीज करने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से केवल वैध और सुरक्षित मांझे की ही बिक्री करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी नियमित जांच अभियान चलाकर इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी, जिससे सड़क हादसों और पक्षियों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इनका कहना है > प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांझे की बिक्री की सूचना मिलने पर राजस्व टीम के साथ विजयपुर नगर में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानों से चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता पाया गया तो दुकान सीज करने सहित नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सुरक्षित सूती मांझे का ही उपयोग करें और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। *राकेश शर्मा नायब तहसीलदार विजयपुर*1
- प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे। मोदी सरकार अपनी ज़िद में देश पर E20 पेट्रोल थोपकर 30 करोड़ से ज़्यादा गाड़ियों को कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, E20 के खिलाफ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों द्वारा signed petition copies प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे। जनता के सवालों से बचने के लिए देखिए मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी। 📍 Ferozeshah Road, New Delhi1
- श्योपुर जिले के विजयपुर और कराहल में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने 18 तथा कराहल एसडीएम बी.एस. श्रीवास्तव ने 16 आवेदनों की सुनवाई की। सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में खंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।3
- जंगल से आए एक भाई की मोटरसाइकिल पंचर हो गई मदद के लिए बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश सेवा करते हुए ❤️🙏 #बल्लू #sheopur #जंगल #MadhyaPradesh #श्योपुर #viralreels #trendingvideo #instagram #FacebookPage #farmers #mindset1
- नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों के बीच जनता के मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आखिर जिम्मेदार लोग खामोश क्यों हैं? जनता के 89वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी — सुनने वाले खामोश क्यों? नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों के बीच जनता के मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आखिर जिम्मेदार लोग खामोश क्यों हैं? जनता के सवालों का जवाब कौन देगा? जनहित के मुद्दों, नगर की समस्याओं और नगर पालिका में पारदर्शिता की मांग को लेकर 89वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी रहा। इस दौरान पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत जी, पार्षद रचना अशरफ एवं समाजसेवी स्वराज जादौन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए। जनता पूछ रही है—आखिर इस खामोशी की वजह क्या है?1
- जब से सीएम बने मोहन यादव तब से किन-किन उपचुनावों में बीजेपी को मिली हार? देखिए, मोहन यादव का रिपोर्ट कार्ड! Time now नव भारत1
- जौरा में शहीद स्मारक जय स्तंभ का जीर्णोद्धार शुरू, नगर की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप जौरा में शहीद स्मारक जय स्तंभ का जीर्णोद्धार शुरू, नगर की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप जौरा। नगर के हृदय स्थल पुरानी तहसील परिसर में स्थित गौरव के प्रतीक शहीद स्मारक जय स्तंभ के जीर्णोद्धार का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से उपेक्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण कार्य नगर पालिका जौरा द्वारा प्रारंभ किए जाने से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि वर्षों से स्थापित जय स्तंभ देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया था। इसके संरक्षण और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर नगर के युवा समाजसेवी रुद्र दुबे पिछले तीन माह से लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम एवं नगर पालिका के अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित रूप से स्मारक के जीर्णोद्धार की मांग की थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शुभम शर्मा ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र रावत को क्षतिग्रस्त जय स्तंभ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका ने पिछले कुछ दिनों से जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही पुरानी तहसील परिसर में नगर पालिका द्वारा कचरा एकत्रित किए जाने की व्यवस्था भी बंद कर दी गई है, जिससे परिसर की स्वच्छता और सौंदर्य में सुधार देखने को मिल रहा है। युवा समाजसेवी रुद्र दुबे ने जय स्तंभ के जीर्णोद्धार कार्य के लिए प्रशासन और नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्मारक पुनः नगर के गौरव का प्रतीक बनेगा।2
- दुष्कर्म के प्रकरण में 9 माह से फरार आरोपी को नई मंडी व सूरोठ पुलिस ने ढिंढोरा से किया गिरफ्तार सूरोठ और हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 9 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने बुधवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में मैं टीम द्वारा आरोपी अमृत डागुर पुत्र रूप सिंह जाट निवासी ढिंढोरा को गिरफ्तार किया गया।आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन के संबंध में चेतावनी जारी की जा रही थी।पीड़िता के भाई, जो पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं, द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई थी।जिस पर पुलिस ने 9 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1