करौली शंकर जी का स्पष्ट संदेश-किसी भी कीमत पर लोकतंत्र मजबूत होना चाहिए* *चुनाव का सवाल राजनीतिक लाभ से नहीं-करौली शंकर* * अनूपपुर- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, ज्वालापुर स्थित श्री जी वाटिका में संत समागम विगत दिनों आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के वरिष्ठ संतों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,स्वामी रामदेव सहित कई गणमान्य हस्ती एवं सन्त मौजूद रहे। समागम में पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर करौली शंकर जी महाराज ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में अपना स्पष्ट और तर्कपूर्ण दृष्टिकोण रखा। *“धर्मगद्दी और राजगद्दी का एक साथ बैठना सकारात्मक संदेश”* करौली शंकर जी ने कहा कि भारत में धर्मगद्दी और राजगद्दी ने हमेशा राष्ट्रहित के विषयों पर मार्गदर्शन और विचार-विमर्श की परंपरा निभाई है, उनके अनुसार, संतों और सरकार का राष्ट्रीय विषय पर एक मंच पर चिंतन करना देश और दुनिया के लिए सकारात्मक संदेश है। *“चुनाव का सवाल राजनीतिक लाभ से नहीं, राष्ट्रहित से देखा जाए”* एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर उठ रही आशंकाओं पर करौली शंकर जी ने कहा कि इस विषय को राजनीतिक दलों के हित से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के नजरिए से देखना चाहिए,उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के बावजूद राष्ट्र एक है, इसलिए पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है,उन्होंने यह भी याद दिलाया कि देश में पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने की व्यवस्था रही है। करौली शंकर जी ने कहा कि इस बहस का सबसे बड़ा मुद्दा चुनावी खर्च की बचत नहीं होना चाहिए,उनके शब्दों में प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि देश आगे बढ़े, लोकतंत्र मजबूत हो और देश सुरक्षित रहे। उन्होंने एक राष्ट्र-एक चुनाव को देश के लिए “सार्थक और जरूरी कदम” बताया। *“मतदाता तय करेगा किसे वोट देना है”* एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने से क्या हर जगह एक ही राजनीतिक दल को फायदा होगा—इस आशंका पर करौली शंकर जी ने मतदाता की समझदारी का उदाहरण दिया,उन्होंने दिल्ली के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय मतदाता अलग-अलग स्तर के चुनावों में अलग निर्णय लेने में सक्षम है। एक साथ चुनाव होने का मतलब यह नहीं कि मतदाता हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देगा। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर भी कड़ा सुझाव रखा और कहा कि राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत के अपमान के दोषी पाए जाने वालों के मताधिकार पर भी कार्यवाही किये जाने का विचार किया जाना चाहिए। *करौली शंकर का उम्दा संदेश* करौली शंकर के संबोधन का मूल संदेश साफ है कि एक राष्ट्र-एक चुनाव को केवल राजनीतिक दलों के फायदे-नुकसान से नहीं, बल्कि देश की प्रगति, लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता के विवेक के नजरिए से देखा जाना चाहिए। हरिद्वार का यह संत समागम इसी व्यापक राष्ट्रीय विमर्श में संत समाज की भागीदारी और उनके दृष्टिकोण को सामने लाने वाला महत्वपूर्ण मंच बना। उक्ताशय की जानकारी करौली शंकर धाम कानपुर से जुड़े दरबार की तंत्र दीक्षित भक्त हनी चौरसिया एवं राजेश सिंह ने संयुक्त रुप ने दी।

- पीएम आवास निर्माण के रूके कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश अनूपपुर - सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के रुके हुए निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो में प्रगति लाकर आवास पूर्णता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए एक-एक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की मूल भावना के अनुसार कार्य कर बेहतर परिणाम परिलक्षित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को नल जल योजनाओं के संचालन, संधारण, प्रबंधन की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है इसके अनुरूप समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य करने के भी निर्देश दिए है।1
- जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए। अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।1
- “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारों से गूंजा स्टेट हाईवे धूप में सड़क पर बैठीं आदिवासी छात्राएं, व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप सूरजपुर/रामानुजनगर। ग्राम भूनेश्वरपुर स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की व्यवस्थाओं के खिलाफ सोमवार को आदिवासी छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं रामानुजनगर-कलुवा स्टेट हाईवे पर बैठ गईं और “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारे लगाए। तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं अपनी समस्याएं बताते हुए रो पड़ीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जाता। उनके अनुसार खराब चावल, सब्जी और पतली दाल परोसी जाती है। छात्राओं ने साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने की भी शिकायत की। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षिका की अनुपस्थिति में उनके 23 वर्षीय पुत्र द्वारा छात्रावास की व्यवस्थाओं में कथित रूप से हस्तक्षेप किया जाता है। छात्राओं ने इसे सुरक्षा और निजता से जुड़ा मामला बताते हुए जांच की मांग की। इसके अलावा छात्राओं ने छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति, बारिश के दौरान छत से पानी टपकने, खराब पंखों और पर्याप्त बिस्तर नहीं होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी। मामले की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण, छात्र नेता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने भी छात्राओं की मांगों का समर्थन किया। मामला बढ़ने के बाद जिला स्तरीय प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अविनाश साहू ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्राओं के साथ कलेक्टर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब सवाल यह है—छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कब होगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कब होगी?1
- थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार का मशरूका बरामद शहडोल/अमलाई । पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, टंडन दफाई स्थित एक मकान में दिनांक 23/08/2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी एवं घरेलू बर्तन सहित करीब 35,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया था। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पतासाजी करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दिनांक 25/08/2026 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी: राहुल चौधरी पिता राजेश चौधरी, उम्र 35 वर्ष सूरज दीवान पिता रामराज दीवान, उम्र 24 वर्ष रवि सिंह पिता फूल सिंह, उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी - वार्ड क्रमांक 13, अमराडण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पुषेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।2
- शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का सिलसिला जारी वीडियो हो रहा वायरल #LatestNews #trendingreelsvideo1
- सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर === आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें === कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा ==== 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश ==== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर === आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें === कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा ==== 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश ==== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 4.24 करोड़ के गांजा मामले में फरार आरोपी को जयननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने 4.24 करोड़ रुपये कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा जप्ती मामले में फरार आरोपी जाजोन पारधी (39) को मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जून में नीलम बस से गांजा बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी का पता लगाकर पुलिस टीम ने दबिश दी और उसे ट्रांजिट रिमांड पर सूरजपुर लाया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश और इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी है।2
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में 64 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 64 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम कोहका निवासी श्रीमती आरती चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर, ग्राम छिल्पा निवासी श्री मुकेश कुमार तिवारी ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि में धान की फसल का पंजीयन एवं फसल बीमा नहीं हो पाने संबंधी समस्या के निराकरण तथा तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम किरगी निवासी श्रीमती रानू चंद्रवंशी ने मनिहारी दुकान के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार तहसील जैतहरी, ग्राम पाटन निवासी श्री हीरालाल प्रजापति ने राशन उपलब्ध कराने, तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम बसनिहा निवासी श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अधिक बिजली बिल आने तथा तहसील अनूपपुर, वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्री बलराम वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।1