बिहार कृषि ऐप में वैशाली का खाद/उर्वरक स्टॉक अपलोड नहीं होने से वितरण बाधित *प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) : बिहार कृषि विभाग के पोर्टल/ऐप पर उर्वरक और रासायनिक खाद का स्टॉक विवरण अद्यतन (अपडेट) नहीं होने के कारण वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंडों के किसान भारी संकट का सामना कर रहे हैं। तकनीकी खराबी के कारण किसानों का रासायनिक खादों (यूरिया, डीएपी आदि) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है। महुआ के सुनील कुमार सिंह, राजापाकर के नागेश्वर पंडित, जन्दाहा के राम नरेश राय, पातेपुर के रमेश ठाकुर, चेहराकलां के उमेश भक्त, गोरौल के रीता देवी सहित अन्य किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल की बुआई और देखभाल के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने बताया कि जब वे दुकानदारों के पास खाद लेने जाते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने को कहा जाता है। लेकिन जब वे बिहार कृषि ऐप खोलते हैं, तो वहां उर्वरक का स्टॉक 'शून्य' या अनुपलब्ध दिखाई देता है। वहीं, कटहरा चौक स्थित प्रसाद खाद बीज भंडार के राम प्रसाद सुमन सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने संबंधित पोर्टल पर अपनी बिक्री और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी अपलोड करने की कोशिश की, लेकिन सर्वर की समस्या और ऐप में आई खराबी के कारण विवरण अद्यतन नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी गतिरोध से नाराज किसानों ने वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पोर्टल की खामियों को दूर कराने और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑफलाइन या सीधे आधार सत्यापन से खाद वितरित करने की मांग की है। इस संबंध में पुछे जाने पर चेहराकलां प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने बताया कि बिहार कृषि ऐप की तकनीकी समस्या की तत्काल समाधान कराने की प्रक्रिया चल रही है।

- चेहराकलां पीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव से लोगों को परेशानी * प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) : वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल अन्तर्गत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा कटहरा में स्थित चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जानलेवा एवं गंभीर बीमारियों की दवाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले लोगों को दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को सुदूर ताल सेहान स्थित चेहराकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। चेहराकलां के दिनेश सिंह यादव, मंसूरपुर हलैया के रविचन्द्र राय, शाहपुर खुर्द के विजय राम, बथना महोदत के विमल पाठक, मुस्तफापुर के बचनदेव कुमार भाष्कर, हिहायतपुर कटहरा के रविन्द्र साह, हरपुर अड़रा के किशोर पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने में समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। फलस्वरूप ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम तथा विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों में कार्यरत स्वयंसेवी कर्मियों को भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय, कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयंत सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र कुमार, सुमित कुमार प्रभु, चंचल कुमार सहित अन्य स्थानीय लोगों ने वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी यहीं बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में पुछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में दवाओं सहित अन्य सुविधाओं के अभाव से लोगों को होने वाली समस्याओं के तत्काल समाधान कराने की प्रक्रिया की जा रही है।1
- lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do1
- तालाब में डूबने से मौत या सुनियोजित हत्या? भाई ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर लगाया सनसनीखेज आरोप1
- बखड़ा पंचायत के मुखिया पर लगा जमीन कब्जा करने और मार पीट करने का आरोप बखड़ा पंचायत के मुखिया पर लगा जमीन कब्जा करने और मार पीट करने का आरोप1
- “बीजेपी कार्यकर्ता ने लड़की को मारा थप्पड़? वायरल वीडियो के बाद उठे बड़े सवाल!” #BJP “बीजेपी कार्यकर्ता ने लड़की को मारा थप्पड़? वायरल वीडियो के बाद उठे बड़े सवाल!” #BJP1
- lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do1
- शादी करके भाग रहा था पत्नी ने पाकर लिया | Shaadi Karke Bhag raha tha Patni ne Pakad liya Ek Sal pahle Hui Thi shaadi aur patni ka aaroppati pay aur Ladka ka aarop Apne Pita pay kya Kuchh Mamla hai aap log comment aur share ke Madhyam se bataen trending news viral news short news sad news viral video Amod Soni Hajipur Bihar se dhanyvad1