राजकीय महाविद्यालय टप्पल में 17 वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न टप्पल । कस्बा टप्पल के नरवारी रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय टप्पल में 17 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिभुवन किशोर पालीवाल पूर्व चेयरमैन जट्टारी व पूर्व प्रधानाचार्य जेके इंटर कॉलेज टप्पल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में चौधरी ऋषिपाल सिंह मैनेजर आदर्श कृषि इंटर कॉलेज सारोल, चौधरी मनवीर सिंह अत्री पूर्व चेयरमैन जट्टारी,गिर्राज सिंह डायरेक्टर आरजे महाविद्यालय रायपुर, टप्पल ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अर्थशास्त्र विषय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विक्रम सिंह ने किया। क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं ध्वजारोहण तथा स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर एवं मशाल दौड़ से प्रारंभ किया गया। क्रीड़ा समारोह में मुख्य अतिथि टीके पालीवाल ने अपने संबोधन में टप्पल क्षेत्र में शिक्षा के संसाधनों के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय किशोरी लाल जी पालर वालों ने शिक्षा के संसाधनों का प्रारंभ किया जिसके तहत उन्होंने कस्बा टप्पल में जेके इंटर कॉलेज का निर्माण कराया और उन्हीं की अगुवाई से क्षेत्र में शिक्षा के संसाधनों का होना प्रारंभ हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि कस्बा टप्पल में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण के लिए स्व.आरामी सिंह ने अपनी कृषि भूमि डिग्री कॉलेज के लिए दान देकर इस राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया था, जिसमें राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ने उनके सपनों को साकार किया था। इस समारोह में आए अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर, पटका,बैच व अवार्ड देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा समारोह में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिनमें से प्रमुख विजेता के रूप में 100 मीटर रेस में छात्रा वर्ग मंजू प्रथम, रीना द्वितीय, कशिश तृतीय छात्र वर्ग में 200 मीटर में योगेश कुमार प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय, विकास शर्मा तृतीय, 1500 मीटर में मनीष कुमार प्रथम, मोनू शर्मा द्वितीय, विपिन कुमार तृतीय, इत्यादि विजेता रहे हैं। इस अवसर पर - चौधरी धर्मवीर सिंह डंकल, गौरीशंकर शर्मा, सजना शर्मा प्रधानाअध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय टप्पल, उदय भान सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर अक्षय कुमार, शहर क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर दीप्तिमा, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ विशाल भास्कर, डॉक्टर हेमलता शर्मा, डॉक्टर सुभाष चंद्र, कनिष्क लिपिक गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे

- टप्पल क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू टप्पल। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित भरतपुर गांव के निकट बने श्री शांति कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोल्ड स्टोरेज परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देर तक चली कार्रवाई के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि आग लगने से कोल्ड स्टोरेज में रखा सामान और मशीनरी को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है।1
- अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र अलीगढ़ पलवल रोड भरतपुर गांव स्थित श्री शांति कोल्ड स्टोरेज मे शॉर्ट सर्किट के कारण,लगी भयंकर आग पूरा क्षेत्र हुआ धुआं धुआं मौके पर पहुंची दमकल पांच गाड़ियां , आग पर पाया जा रहा है काबू2
- पहले वीडियो को देख लकड़ी की #🙏💥 मां पर ध्यान मत दो दूसरे जगह देखो 👍🙏1
- मीडिया कर्मी है या नटवरलाल1
- आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...1
- Post by Honey Sharma Yuva morcha1
- ye location aaysha colony islam nagar primary school ke pass ki hai yaha 7/ 8 mahine se gadde hai pani bhara rehta hai1
- *ब्रेकिंग अलीगढ* *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल हिंदी परीक्षा पहली पाली में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।* अलीगढ़ में आयोजित परीक्षा को लेकर छात्रों ने बताया कि पेपर संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित था। अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा देकर संतुष्ट और उत्साहित नजर आए। केंद्रों पर चेकिंग व्यवस्था सख्त लेकिन व्यवस्थित रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि जनपद अलीगढ़ में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 101,500 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।3