ऑटो में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाली दो महिला आरोपियों को पलवल पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटा गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद, भेजी जेल एक महिला आरोपी के खिलाफ होडल थाना में भी पहले से है लूट का मामला दर्ज। पलवल पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल पुलिस ने ऑटो में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में तत्परता दिखाते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता रेणू निवासी मण्डकौला, जिला पलवल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 27.08.2026 को समय दोपहर करीब 12:30 बजे वह पलवल बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर बल्लभगढ़ जा रही थी। आल्हापुर ट्रैफिक थाने के पास ऑटो में सवार दो अन्य महिलाओं ने छल-बल से उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और भागने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर ऑटो ड्राइवर और अन्य सवारियों की मदद से दोनों महिलाओं को मौके पर ही काबू कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनु निवासी मरोली और बीना निवासी लीखी, जिला पलवल के रूप में हुई। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर पलवल में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। मुकदमे की तफ्तीश उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार सीआईए स्टाफ पलवल के सहायक उप-निरीक्षक नेपाल सिंह द्वारा अमल में लाई गई। तफ्तीश के दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी अनु के कब्जे से 5.32 ग्राम और आरोपी बीना के कब्जे से 4.95 ग्राम का लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बीना के खिलाफ पूर्व में भी थाना होडल में लूट का एक मामला दर्ज है।

- पलवल में आज भाई बहन के पावन पवित्र रक्षाबंधन के त्यौहार पर सड़क और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड दिखाई दी। पलवल में मीनार गेट के पास दीप स्वीट्स पर भारी भीड देखने को मिली। वहां के प्रसिद्ध घेवर के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी।1
- पर्यावरण सचेतक समिति के ब्रांड एंबेसडर ने दिव्यांग पौधों को दिया नया जीवनदान1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने संगत के साथ गुरुघर में सेवा करते हुए कहा, “गुरु घर में सेवा और संगत का विशेष महत्व है। सेवा हमें विनम्रता, मानवता और परोपकार की भावना से जोड़ती है।” #NayabSinghSaini #Punjab #Ludhiana1
- लाचार सिस्टम की तस्वीर: पटौदी रोड पर जमीन में समाया पूरा ट्रक! पटौदी रोड पर धंसी सड़क में पूरा ट्रक समाया शुक्रवार सुबह सड़क धंसने से हुआ बड़ा हादसा सड़क में धंसा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं घटना ने पटौदी रोड की बदहाल सड़क व्यवस्था की खोली पोल सड़क धंसने की घटना ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए वीडियो वायरल1
- रक्षाबंधन के पर्व पर बिहार के बिलौटी गांव में शहीद भरत तिवारी की बहन ने फोटो पर रक्षाबंधन बांधी। बिहार के बिलौटी गांव में फैक इनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की बहन शहीद भरत तिवारी के तस्वीर पे रक्षाबंधन बांधकर एक इतिहास कायम किया कि भाई बहन का रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा ये विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।1
- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व आंदोलन कारियों की रक्षा करे परमपिता परमात्मा।1
- नूंह में कल नवनियुक्त JBT शिक्षकों का Orientation Programme, CM नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत नूंह की नई अनाज मंडी में कल नवनियुक्त JBT शिक्षकों के लिए Orientation cum Induction Programme आयोजित किया जाएगा। जिला FLN कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों से अपने अभिभावक के साथ सुबह 7 बजे समय पर पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनियुक्त शिक्षकों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचेंगे।1
- पानीपत ब्रेकिंग:हरियाणा की महिला अध्यापिकाओं ने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा को बांधी राखी महिला शिक्षक बोली भगवान ऐसा भाई सबको दे महिला शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की करी कामना हरियाणवी गीतों के माध्यम से महिला अध्यापिकाओं ने गाए मंगल गीत शिक्षा मंत्री के स्कूलों में दौरे से बच्चों और अध्यापकों में बढ़ता है उत्साह शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के देसी अंदाज के बच्चे और शिक्षक हुए कायल1