बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की मौजूदगी में गूंजा विजय दिवस, सेनानी वंशजों को नमन, कवियों ने बांधा समां* *बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की मौजूदगी में गूंजा विजय दिवस, सेनानी वंशजों को नमन, कवियों ने बांधा समां* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम आर्य की स्मृति में ऐतिहासिक आयोजन, सौ से अधिक वंशज सम्मानित, कवि सम्मेलन बना आकर्षण* बारा प्रयागराज। मंगलवार को विजय दिवस के पावन अवसर पर गौहनिया स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल परिसर देशभक्ति, सम्मान और उत्साह के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष राजाराम आर्य की पावन स्मृति को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, समाजसेवी और बुद्धिजीवी एक ही मंच पर एकत्रित हुए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा। समारोह में मुख्य रूप से बारा विधायक डॉ. वाचस्पति तथा कौशाम्बी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु वाचस्पति की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज विचार समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश समदरिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सेनानी वंशजों का सम्मान पूरे सम्मान और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सौ से अधिक स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान मंच से बार- बार देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और उपस्थित लोगों ने खड़े होकर सेनानियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। समारोह का विशेष आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें देश और समाज की भावनाओं को शब्द देने वाले चर्चित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और देशभक्ति से भरी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि अशोक सिंह बेशरम, लालजी सिंह देहाती, संतोष शुक्ल समर्थ, धनंजय शाश्वत, नीलम तिवारी, मोहिनी श्रीवास्तव, सत्यभामा मिश्रा, सुरेश केसरवानी ‘ओम शांति’, प्रमोद बाबू झा, मुराद अहमद मुराद, निखिलेश मालवीय और ठाकुर इलाहाबादी सहित कई कवियों ने मंच से ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लगभग एक दर्जन से अधिक कवियों ने हास्य और व्यंग्य से भरी कविताओं से लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया, वहीं ओजपूर्ण रचनाओं ने युवाओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। कार्यक्रम के अंत तक श्रोताओं की भीड़ मंच के सामने डटी रही और हर प्रस्तुति पर उत्साह के साथ तालियां बजती रहीं। पूरे आयोजन के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि बलिदान, सम्मान और राष्ट्रगौरव की जीवंत कहानी बनकर लोगों के सामने उतर आया हो। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ वाचस्पति ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की मौजूदगी में गूंजा विजय दिवस, सेनानी वंशजों को नमन, कवियों ने बांधा समां* *बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की मौजूदगी में गूंजा विजय दिवस, सेनानी वंशजों को नमन, कवियों ने बांधा समां* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम आर्य की स्मृति में ऐतिहासिक आयोजन, सौ से अधिक वंशज सम्मानित, कवि सम्मेलन बना आकर्षण* बारा प्रयागराज। मंगलवार को विजय दिवस के पावन अवसर पर गौहनिया स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल परिसर देशभक्ति, सम्मान और उत्साह के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष राजाराम आर्य की पावन स्मृति को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, समाजसेवी और बुद्धिजीवी एक ही मंच पर एकत्रित हुए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा। समारोह में मुख्य रूप से बारा विधायक डॉ. वाचस्पति तथा कौशाम्बी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु वाचस्पति की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज विचार समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश समदरिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सेनानी वंशजों का सम्मान पूरे सम्मान और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सौ
से अधिक स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान मंच से बार- बार देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और उपस्थित लोगों ने खड़े होकर सेनानियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। समारोह का विशेष आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें देश और समाज की भावनाओं को शब्द देने वाले चर्चित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और देशभक्ति से भरी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि अशोक सिंह बेशरम, लालजी सिंह देहाती, संतोष शुक्ल समर्थ, धनंजय शाश्वत, नीलम तिवारी, मोहिनी श्रीवास्तव, सत्यभामा मिश्रा, सुरेश केसरवानी ‘ओम शांति’, प्रमोद बाबू झा, मुराद अहमद मुराद, निखिलेश मालवीय और ठाकुर इलाहाबादी सहित कई कवियों ने मंच से ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लगभग एक दर्जन से अधिक कवियों ने हास्य और व्यंग्य से भरी कविताओं से लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया, वहीं ओजपूर्ण रचनाओं ने युवाओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। कार्यक्रम के अंत तक श्रोताओं की भीड़ मंच के सामने डटी रही और हर प्रस्तुति पर उत्साह के साथ तालियां बजती रहीं। पूरे आयोजन के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि बलिदान, सम्मान और राष्ट्रगौरव की जीवंत कहानी बनकर लोगों के सामने उतर आया हो। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ वाचस्पति ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
- अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भारत में रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 15 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। प्रशासन ने बताया कि यह कदम आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए उठाया गया है1
- डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी से 1 मार्च, 2026 के बीच गोवा तट से दूर पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। ये परीक्षण विभिन्न चरम रिलीज परिस्थितियों में किए गए। स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 150 किलोग्राम पेलोड पहुंचाने में सक्षम है और तट से दूर खुले समुद्र में तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना की परिचालन रसद क्षमताओं को बढ़ाता है, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण भंडार/उपकरण, चिकित्सा सहायता आदि की आवश्यकता हो। नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम इस गतिविधि के लिए नोडल प्रयोगशाला है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, आगरा ने पैराशूट प्रणाली विकसित की है और सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, बेंगलुरु ने उड़ान संबंधी मंजूरी एवं प्रमाणन प्रदान किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने परीक्षणों के लिए उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, पी8आई विमान के लिए एडीसी-150 प्रणाली को कम समय में विकसित और प्रमाणित किया गया। सभी विकासात्मक उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह प्रणाली जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगी।1
- पड़ोसियों के विवाद में मारपीट,महिला घायल, पुलिस कर रही जांच झूंसी,प्रयागराज। शहर के झूंसी थाना क्षेत्र के उपहार छतनाग इलाके में सोमवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और लाठी डंडे से मारपीट कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने झूंसी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी घर के आंगन में रोजाना की तरह सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी आक्रामक हो गए और पहले घर मे लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा जबरन घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर लाठी डंडे व पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।1
- प्रयागराज कटरा जगराम चौराहा आशीर्वाद गेस्ट हाउस इलाके की रहने वाली एस्ट्रोलॉजर अंबुजा बता रही है राशियों के टिप्स। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by JGE News1
- श्री मठ बाघम्बरी गद्दी पधारे सुप्रसिद्ध अभिनेता गजेंद्र चौहान। प्रयागराज। मठ में महन्त श्री बलवीर गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बी.आर. चोपड़ा की प्रसिद्ध पौराणिक श्रृंखला 'महाभारत' में सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक, पांडु पुत्र युधिष्ठिर (धर्मराज) की भूमिका से विश्व भर में पहचान बनाने वाले। समस्त सनातन धर्मियों के हृदय में अपना स्थान बनाने वाले।1