हाथियों के आतंक के बीच चिनीयां में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लोगों को किया जागरूक चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के तहले गांव में जंगली हाथियों से बढ़ते खतरे को देखते हुए रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र की ओर से मानव-हाथी द्वंद्व जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम समेत वन समितियों के पदाधिकारी, वनकर्मी और हेताडकला, चफला, तांडिल सिगसीगाखुर्द सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से फसल और अन्य नुकसान, हाथियों से बचाव तथा क्षेत्र में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की भी अपील की। तो वही वन प्रमंडल पदाधिकारी ने हाथियों से हुई क्षति के मुआवजे को लेकर संशोधित आवेदन-पत्र, प्रक्रिया और मिलने वाली राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई प्रभावित लोगों के मुआवजा भुगतान का आदेश विभागीय स्तर पर हो चुका है और आवंटन मिलते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए अधिकारियों ने आबादी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान वनकर्मियों का सहयोग करने को कहा गया। बैठक का उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और ग्रामीणों की जान-माल व फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
हाथियों के आतंक के बीच चिनीयां में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लोगों को किया जागरूक चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के तहले गांव में जंगली हाथियों से बढ़ते खतरे को देखते हुए रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र की ओर से मानव-हाथी द्वंद्व जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम समेत वन समितियों के पदाधिकारी, वनकर्मी और हेताडकला, चफला, तांडिल सिगसीगाखुर्द सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से फसल और अन्य नुकसान, हाथियों से बचाव तथा क्षेत्र में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की भी अपील की। तो वही वन प्रमंडल पदाधिकारी ने हाथियों से हुई क्षति के मुआवजे को लेकर संशोधित आवेदन-पत्र, प्रक्रिया और मिलने वाली राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई प्रभावित लोगों के मुआवजा भुगतान का आदेश विभागीय स्तर पर हो चुका है और आवंटन मिलते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए अधिकारियों ने आबादी क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान वनकर्मियों का सहयोग करने को कहा गया। बैठक का उद्देश्य मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और ग्रामीणों की जान-माल व फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
- बिहार में 10 सितंबर 2026 को वैशाली जिले के लालगंज में एक बड़ी दुर्घटना हुई, जहां भारतमाला परियोजना (NH-139W) के तहत बन रहे एक निर्माणाधीन छह-लेन (6-lane) पुल का भारी लोहा/गर्डर लॉन्चर स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। यह हादसा लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर और इतवारपुर गांव के पास हुआ। घटना के समय भारी मशीनरी (बीम लॉन्चर) को शिफ्ट करने या सामग्री लोड करने का काम चल रहा था, तभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में करीब 7 मजदूर घायल हो गए। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे से पुल के मुख्य ढांचे को कोई स्थाई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके अलावा, हाल के महीनों में बिहार में कुछ अन्य निर्माणाधीन या पुराने स्ट्रक्चर भी गिरे हैं, जैसे: गोपालगंज (मार्च 2026): सिधवलिया ब्लॉक में घोघरी नदी पर बन रहे एक छोटे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया था। भागलपुर (मई 2026): प्रसिद्ध विक्रमशिला सेतु का एक 25-मीटर का स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर गया था।1
- ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में हुए खुनी संघर्ष के संबंध में पीड़ित पक्ष ने क्या कहा, आप भी सुनिए ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में हुए खुनी संघर्ष के संबंध में पीड़ित पक्ष ने क्या कहा, आप भी सुनिए1
- आज दुध्दी ब्लाक के कई गांवों के गुरु भाई-बहनों ने मिलकर साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी के संदेश को घर-घर जाकर पहुंचाते हुए क्रम में फटाफट सेसन में शिव गुरु कार्य से लोगों को जागरूक करते हुए क्रम में [ एकलव्य सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर ग्राम पंचायत कुदरी] में पहुंचकर महिने के लास्ट में होने वाले कार्यक्रम शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक के लिए जगह को चयन किया गया।शिवकुमार गुरुभाई जी सभी को संदेशा दिए कि जब से लाकडाउन लगा तब से कुदरी ग्राम सभा में शिव गुरु कार्य में गति कमजोर पड़ रहा है।इसलिए 27 सितम्बर दिन रविवार को दुध्दी,म्योरपुर,बभनी ब्लाक के गुरु भाई-बहनों उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।मनोरमा गुरुबहन ने बताई कि हम लोगों ने कुदरी और पीपरहवा के कई गांवों में साहब श्री संदेश देते हुए शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक कि सुचना अवगत कि।बभनी ब्लाक ग्राम सभा घघरी में एक दिवसीय शिव गुरु चर्चा के आयोजन में सिताराम गुरुभाई जी ने अपनी एक अनूभूती पर चर्चा किए। कार्यक्रम के समाप्ति में रामानुज दुबे जी चर्चा के माध्यम से साहब श्री के जीवनी पर प्रकाश डाले।मंच संचालन का कार्य विकास गुरुभाई जी के सहमति रही, लोगों को अधिकांश जिज्ञासा पर विशेष चर्चा कि।और घघरी के गुरुभाई-बहनों को शिव गुरु कार्य में गति लाने कि बात कहा। आगे साहब दिदी कि आशीर्वाद हम सभी शिव शिष्यों पर बना रहे।पुनः अगिले कार्यक्रम कि सुचना चोपन ब्लाक के डाला हनुमान मंदिर में शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक को लेकर जगह चयन करके चर्चा में जाने कि बात कहा - शिवकुमार गुरुभाई जी, आप सभी को मेरा प्रणाम है।4
- एक ही दिन सर्पदंश के तीन मामले, सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)।क्षेत्र में रविवार को सर्पदंश की तीन घटनाएं सामने आईं। विंढमगंज थाना के धूमा गांव में एक महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया, जबकि रजखड़ गांव और पिपरखाड़ थाना कोन में दो व्यक्तियों को सांप ने डस लिया। तीनों को परिजनों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह के पर्यवेक्षण में उनका उपचार जारी है। पहली घटना में परिजनों के अनुसार धूमा गांव निवासी अनीता देवी (33) पत्नी संतोष रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर बकरियों को बांधने गई थीं। इसी दौरान खूंटे में छिपे अचानक अज्ञात विषैले जंतु ने उनके दाएं हाथ में काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। दूसरी घटना में रजखड़ गांव निवासी अमिताभ मौर्या (50) पुत्र जखन रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बकरियों को चराने गए थे। इसी दौरान अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर में डस लिया। परिजन उन्हें भी निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। तीसरी शाम की घटना में शैलेश यादव (27) पुत्र जयराम यादव निवासी पिपरखाड़ कोन, आज दोपहर करीब पौने तीन बजे अपने मक्का की फसल देखने खेत की तरफ गए थे। खेत की मेढ़ में धामिन सर्प ने उनके बाएं पैर में काट लिया। उन्हें भी निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि तीनों मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर है और इलाज जारी है।2
- स्लग झेलेगी में मरीज, थाली लेकर भीख में पुलिया......... बलरामपुर जिले के सरगवां से दो तस्वीरें सिस्टम को शर्मसार कर रही हैं। एक तरफ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कही जाने वाली बीमार पहाड़ी कोरवा महिला को झेलेगी में ढोया जा रहा है, तो दूसरी तरफ गुस्साए ग्रामीण थाली लेकर सड़क नदी पर भीख मांग रहे हैं। झेलेगी में पहाड़ी कोरवा महिला पहली तस्वीर ... दो युवक एक बीमार पहाड़ी कोरवा महिला को बांस की झेलेगी में टांगकर कंधे पर ले जा रहे हैं। 108 को फोन किया गया पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं, लेकिन बम्हनी नाले पर पुलिया नहीं होने से एंबुलेंस या अन्य वाहन गांव तक नहीं आ पाती है। मजबूरन परिजनों को 3 किलोमीटर पैदल नाला पार कर महिला को मुख्य सड़क तक कंधे पर ढोना पड़ा। थाली लेकर भीख मांगते ग्रामीण - दूसरी तस्वीर... दो दर्जन से अधिक गुस्साए ग्रामीण बम्हनी नाले के किनारे थाली लेकर भीख मांगते नजर आए। हाथ में थाली, और जुबान पर एक ही नारा - "हमारी मांगे पूरी करो, भीख में ही सही सड़क पुलिया दे दो"। ग्रामीणों का कहना है, 25 साल से हक मांगते-मांगते थक गए, अब भीख में ही दे दो। 500 से अधिक की आबादी बंधक बम्हनी नाला गांव के बीचो-बीच बहता है, थोड़ी सी बारिश में ही उफान पर आ जाता है। उस पार विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा सहित 500 से ज्यादा आबादी बंधक बन जाती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, राशन बंद हो जाता है और बीमारों के लिए यही नाला काल बन जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर जनदर्शन, हर चुनाव में मांग उठाई, लेकिन अफसरों और नेताओं ने सिर्फ आश्वासन दिया। धरातल पर आज तक एक ईंट भी नहीं लगी। तो सवाल यही है कि जब लोग थाली लेकर भीख में विकास मांगने लगे, तो समझिए सिस्टम कितना नाकाम है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? बहरहाल देखना ये होगा कि प्रशासन तक खबर पहुंचने के बाद सुनवाई होती है या 25 से 26 साल की गिनती यू ही पूरी होती रहेगी1
- हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह इस ग़ज़ल को प्रस्तुत कर रहे हैं रंजीत व्यास कुशीनगर आप भी इनकी गायन शैली को सुने और कमेंट में बताएं कि इनका प्रयास कैसा है1
- बिहार के सहारा में डॉ. बाना गुंडा सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को पीटा l बिहार का अत्याचार सारा चाड के बोल रहा है l बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार की पिटाई का मामला सितंबर 2026 का है। 'प्रभात खबर डिजिटल' के पत्रकार अभिषेक कुमार पर अस्पताल के प्रभारी डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एसके आजाद और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हमला किया गया। [1, 2, 3, 4] घटना से जुड़ी मुख्य बातें: कहाँ का मामला है? यह मामला बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल परिसर का है। [1, 2] कब का मामला है? यह घटना 12 सितंबर 2026 की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। [1, 2] डॉक्टर ने क्यों मारा? (विवाद का कारण): सहरसा के कहरा प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील (MDM) खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्रकार अभिषेक कुमार अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर जमीनी सच्चाई का वीडियो (कवरेज) रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों से उनकी बहस हो गई। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि पत्रकार बिना अनुमति बयान ले रहे थे जिससे इलाज में बाधा आ रही थी। वहीं पत्रकार का आरोप है कि अस्पताल की कमियों और बदहाली को छुपाने के लिए डॉ. एसके आजाद और पैरामेडिकल स्टाफ ने उनके साथ गाली-गलौज की, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनका सामान छीन लिया। [1, 2, 3, 4] इस घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की मांग की है और स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर काफी राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश देखा जा रहा है।1
- बकरियों को बांधने गई महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काटा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)।विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव में बकरियों को बांधते समय महिला को एक अज्ञात विषैले जंतु ने उनके दाएं हाथ में काट लिया ।परिजनों ने उन्हें सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया,जहां उनका इलाज चल रहा है ।परिजनों ने बताया कि अनीता देवी (33वर्ष) पत्नी संतोष धूमा विंढमगंज, आज रविवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपने बकरियों को बांधने गई थी ।इसी दौरान खूंटे में लिपटे छिपे अज्ञात जहरीले जंतु ने उनके हाथ में काट लिया ।परिजनों के तत्परता से उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। सीएचसी दुद्धी चिकित्सक डॉ विनोद सिंह के देखरेख में उनका उपचार जारी है । चिकित्सक ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है और चिकित्सकीय देखभाल में रखा गया है ।उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, इलाज जारी है ।1
- ऐसा बीडीओ कभी नही देखे होंगे आज तक गढ़वा जिला के बरडीहा ब्लॉक बरडीहा ब्लॉक के बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बहुत अच्छी तरीका से अपने कार्य को समझ रहे हैं1