थनरा में भीषण आग पर पुलिस की बहादुरी भारी, एक घंटे की मशक्कत से टला बड़ा हादसा थनरा। क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पुलिस की तत्परता और बहादुरी भारी पड़ी। चौकी प्रभारी और आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है। #Shivpuri #MPNews #BreakingNews #FireIncident #PoliceBravery #HeroicAct #Safety #EmergencyResponse #IndiaNews
थनरा में भीषण आग पर पुलिस की बहादुरी भारी, एक घंटे की मशक्कत से टला बड़ा हादसा थनरा। क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पुलिस की तत्परता और बहादुरी भारी पड़ी। चौकी प्रभारी और आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है। #Shivpuri #MPNews #BreakingNews #FireIncident #PoliceBravery #HeroicAct #Safety #EmergencyResponse #IndiaNews
- करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती..... करैरा एसडीओपी IPS आयुष जाखड़ से लिए कहा कि वह अपनी औकात में रहें, करैरा तेरे डैडी का नहीं है। मेरा बेटा करैरा आयेगा भी और करैरा से चुनाव भी लड़ेगा, अगर तुम्हारे डैडी में दम हो हो तो रोक लेना... गरीब का केस होता है वहां कोई नहीं जाता आप लोग वहां जाते हैं जहां पैसा मिलता है- प्रीतम लोधी1
- शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई। ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था।1
- शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने पिछोर-शिवपुरी में किया स्थलों का निरीक्षण1
- करैरा मे देवर,देवरानी संग मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या थाना करैरा पुलिस द्वारा टीला रोड़ करैरा पर पत्नि की हत्या करने वाले पति संदीप साहू एवं सह आरोपीयों मोनू साहू व रूचि साहू को किया गिरफ्तार। #SP_Shivpuri #SDOP_karera #karera_thana #karera #mppolice1
- करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती.....1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा2
- टीला रोड करैरा हत्याकांड: पत्नी की हत्या करने वाला पति 2 घंटे में गिरफ्तार ****reporter Hemant Bhargav**** शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसमें उसके भाई और भाभी की भी संलिप्तता सामने आई है। क्या है पूरा मामला? 19 अप्रैल 2026 को फरियादी मदन साहू (27), निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर, ने थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन नंदनी साहू (23) अपने पति संदीप साहू के साथ टीला रोड करैरा पर रहती थी। पास ही कमरे में संदीप का भाई मोनू साहू और उसकी पत्नी रूचि साहू रहते थे। 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे संदीप ने खुद फोन कर मदन को बताया कि उसने नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मदन और उसका भाई मौके पर पहुंचे, जहां नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर नाखून के निशान और शरीर पर चोट के स्पष्ट चिन्ह थे। वहीं संदीप के हाथों पर भी काटने के निशान मिले। तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म प्राथमिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप ने अपने भाई मोनू और भाभी रूचि के साथ मिलकर नंदनी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। तुरंत कार्रवाई, 2 घंटे में गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करैरा थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ गए। 👉 इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक रूप को उजागर किया है, जहां एक परिवार ही अपराध का कारण बन गया। ***वाईट : Sdop karera ,Dr Aayush Jakhar ips officer3
- समाचार नरवर तहसील में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, पनडुब्बी जलाकर नष्ट शिवपुरी, 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नरवर तहसील के ग्राम अंदौरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी (रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन) को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई। ग्राम अंदौरा के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम श्री निंगवाल ने तहसीलदार ललित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक पनडुब्बी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस सख्ती का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है आज दोपहर में भी करेरा तहसील अंतर्गत थनरा चौकी के पास एक रेत से भरा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। उक्त ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर रहा था।1