मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, पुजारी ने दी जानकारी मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, पुजारी ने दी जानकारी मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन परिसर के पास रेस्टोरेंट के बगल में स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के पुजारी महाराज जी ने बताया कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। महाराज जी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। पहले यह मंदिर रेलवे स्टेशन के पास ही दूसरी जगह पर था, बाद में इसे वर्तमान स्थान पर लाया गया। मंदिर निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन डीआरएम साहब देवेंद्र कुमार जी ने 50 हजार रुपये का सहयोग दिया था, साथ ही रेलवे स्टाफ और भक्तों के चंदे से मंदिर का निर्माण कराया गया। भक्तों का कहना है कि मंदिर निर्माण में पुजारी जी ने स्वयं मजदूरी तक की है, एक-एक पत्थर धोकर और उठाकर लाए हैं। जन्माष्टमी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी जी ने बताया - • मंदिर में सुबह 5 बजे और शाम 7 बजे नित्य आरती । • मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। • शाम 7 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा और रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसके बाद पुनः महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। • 4 तारीख को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए नगर मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी गई है और प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो गई है। पुजारी जी ने कहा कि यह मंदिर सभी भक्तों के लिए है। रेलवे स्टेशन से जुड़े सभी कर्मचारी और आसपास के भक्तजन उनके लिए प्रिय हैं। यहां कोई भी भक्त आकर रुद्राभिषेक, पूजन, कीर्तन-भजन करा सकता है, इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंदिर परिसर में उनका संपर्क नंबर भी लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सब शंकर जी और माँ काली की कृपा से संभव हो पाया है। उन्होंने पहले सांसारिक कामकाज किया, लेकिन भगवान की प्रेरणा से सब कुछ छोड़कर अब केवल भगवान की सेवा में लगे हुए हैं।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, पुजारी ने दी जानकारी मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, पुजारी ने दी जानकारी मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन परिसर के पास रेस्टोरेंट के बगल में स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के पुजारी महाराज जी ने बताया कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। महाराज जी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। पहले यह मंदिर रेलवे स्टेशन के पास ही दूसरी जगह पर था, बाद में इसे वर्तमान स्थान पर लाया गया। मंदिर निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन डीआरएम साहब देवेंद्र कुमार जी ने 50 हजार रुपये का सहयोग दिया था, साथ ही रेलवे स्टाफ और भक्तों के चंदे से मंदिर का निर्माण कराया गया। भक्तों का कहना है कि मंदिर निर्माण में पुजारी जी ने स्वयं मजदूरी तक की है, एक-एक पत्थर धोकर और उठाकर लाए हैं। जन्माष्टमी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए
पुजारी जी ने बताया - • मंदिर में सुबह 5 बजे और शाम 7 बजे नित्य आरती । • मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। • शाम 7 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा और रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसके बाद पुनः महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। • 4 तारीख को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए नगर मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी गई है और प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो गई है। पुजारी जी ने कहा कि यह मंदिर सभी भक्तों के लिए है। रेलवे स्टेशन से जुड़े सभी कर्मचारी और आसपास के भक्तजन उनके लिए प्रिय हैं। यहां कोई भी भक्त आकर रुद्राभिषेक, पूजन, कीर्तन-भजन करा सकता है, इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंदिर परिसर में उनका संपर्क नंबर भी लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सब शंकर जी और माँ काली की कृपा से संभव हो पाया है। उन्होंने पहले सांसारिक कामकाज किया, लेकिन भगवान की प्रेरणा से सब कुछ छोड़कर अब केवल भगवान की सेवा में लगे हुए हैं।
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी_की_शुभकामनाएं #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना *अनुपम ब्यूरो* मीरजापुर। दीवानी न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज अनुपम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद में घूम-घूम कर 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नंबर-06 आसिफ इकबाल रिजवी, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो जितेन्द्र यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार-11 और इंडियन बैंक की लॉ ऑफिसर मयुरी दत्ता संयुक्त रूप से मौजूद रहे। जिला जज अनुपम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में 12 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मीरजापुर, बाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान के साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित अपर जिलाधिकारी वि०रा०, अपर जिलाधिकारी भू०रा०, नगर पालिका परिषद, चकबंदी विभाग, वन विभाग और समस्त राजस्व न्यायालयों में होगा। इसमें सुलह योग्य मुकदमों और वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-चालान और लघु आपराधिक मुकदमों के निस्तारण के लिए सरल पेटी ऑफेंस डिपॉजिट योजना के तहत वादकारी धारा-206 सपठित धारा 253 दं०प्र०सं० के अंतर्गत अपने चालान का जुर्माना खाता संख्या 34906170085 भारतीय स्टेट बैंक डंकीनगंज मीरजापुर में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों में पीड़ित पक्ष द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा, जिस पर परिवार न्यायाधीश और मध्यस्थगण द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है, जिसकी अपील अन्य न्यायालय में नहीं होती। पिछली लोक अदालत में कुल 85116 मुकदमों का निस्तारण किया गया था, इस बार लगभग 2 लाख मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, चकबंदी अधिकारी न्यायालय, श्रम आयुक्त विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग और समस्त बैंकों के ऋण बकायेदारों के प्री-लिटिगेशन सुलह योग्य मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार-11 ने बताया कि लोक अदालत में सभी प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस धारा-138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली से संबंधित शमनीय दंड वाद, राजस्व वाद, सिविल वाद और आर्बिट्रेशन निष्पादन से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस, अधिवक्ता बंधुओं और वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मुकदमों, चालानों और वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं।4
- मिर्जापुर में दबंग की दबंगई देखिए, दुकान में घुसकर दबंग ने की युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन अमूल पार्लर का मामला।1
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ट्रैक पर मिला शव ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ट्रैक पर मिला शव1
- मिर्ज़ापुर के प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार को ADG जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा सपरिवार पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने कराया, मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला। बताया गया कि ADG जोन वाराणसी का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। दर्शन-पूजन के उपरांत आचार्य अनुपम एवं विनय महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। हवन के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रों और हवन की आहुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद आचार्यों ने ADG एवं उनके परिवार को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ADG जोन वाराणसी ने धाम की धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।4
- सतीश पाल का जन्माष्टमी #song#कृष्ण लीला जय श्री राधे कृष्णा जन्माष्टमी stetus#bhakti stetus jbj#muick#prjent#up#trending#vayral#video#goodcunten#uttarpedesh#1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी_की_शुभकामनाएं #प्रभु_श्री_कृष्ण4
- आउटसोर्स कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने दी बड़ी सौगात आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात, वेतन 30 हजार और 50 लाख तक बीमा "उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ किया और पोर्टल व वेबसाइट लॉन्च की गई "लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आउटसोर्सिंग मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए UP-SOS निगम की शुरुआत की गई। इसी कार्यक्रम का मीरजापुर के विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया।" "नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को अब कई बड़ी सुविधाएं मिलेंगी - न्यूनतम मानदेय 30 हजार रुपये, दुर्घटना होने पर 20 से 50 लाख तक का बीमा कवर, आगजनी पर 10 लाख, दवा के लिए 5 लाख और एयर एम्बुलेंस के लिए 10 लाख तक की मदद, बेटे की शिक्षा के लिए 8 लाख और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख की सहायता। अब कर्मचारियों को मनमाने तरीके से हटाया नहीं जा सकेगा और PF, ESIC का भी पूरा लाभ मिलेगा।" "मीरजापुर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दरी केसरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यहाँ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बढ़े वेतन का डेमो चेक और सुरक्षा किट वितरित की गई। श्रम विभाग की योजनाओं के तहत भी प्रमाण पत्र दिए गए।" "सरकार के इस फैसले से जनपद के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों में खुशी की लहर है।"1
- सतीश पाल का जन्माष्टमी #song#कृष्ण लीला जय श्री राधे कृष्णा जन्माष्टमी stetus#bhakti stetus jbj#muick#prjent#up#trending#vayral#video#goodcunten#uttarpedesh#1