कमिश्नर श्री सिंह और कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूजन के बाद काम हुआ शुरू उज्जैन 26 अगस्त/इंद्रानगर से नीलगंगा चौराहे तक बनने जा रहे एलिवेटेड ब्रिज का काम तेज गति से किया जा रहा है। कमिश्नर श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंगलवार को कमिश्नर श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इंद्रानगर से नीलगंगा चौराहे तक ब्रिज का काम शुरू हो चुका है। फिलहाल कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य चल रहा है और आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी काम शुरू किया जाएगा। प्रयास है कि सभी कार्य एक साथ गति पकड़ें और निर्धारित समय सीमा में परियोजना पूरी हो। फिलहाल पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया है और दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है।निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूरी परियोजना को 18 माह में पूरा किया जाना है और इसी समय सीमा को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंद्रानगर चौराहे से नीलगंगा चौराहे तक 945.20 करोड़ रुपये की लागत से 5.30 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज बनने के बाद इंद्रानगर और नीलगंगा के बीच यातायात सुगम होगा और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी।वर्तमान में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी और नगर निगम सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान करीब चार सिग्नल और आधा दर्जन से अधिक चौराहों के कारण यातायात दबाव और जाम की स्थिति बनती है।एलिवेटेड ब्रिज बनने के बाद वाहन चालकों को इन प्रमुख चौराहों और सिग्नलों से बचते हुए सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे पुराने शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलने के साथ ही नीलगंगा चौराहे से सीधे आगर रोड की ओर जाने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। एलिवेटेड ब्रिज को सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहता है। ब्रिज तैयार होने के बाद इस प्रमुख मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण है।
कमिश्नर श्री सिंह और कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूजन के बाद काम हुआ शुरू उज्जैन 26 अगस्त/इंद्रानगर से नीलगंगा चौराहे तक बनने जा रहे एलिवेटेड ब्रिज का काम तेज गति से किया जा रहा है। कमिश्नर श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंगलवार को कमिश्नर श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इंद्रानगर से नीलगंगा चौराहे तक ब्रिज का काम शुरू हो चुका है। फिलहाल कुछ
हिस्सों में निर्माण कार्य चल रहा है और आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी काम शुरू किया जाएगा। प्रयास है कि सभी कार्य एक साथ गति पकड़ें और निर्धारित समय सीमा में परियोजना पूरी हो। फिलहाल पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया है और दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है।निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूरी परियोजना को 18 माह में पूरा किया जाना है और इसी समय सीमा को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंद्रानगर चौराहे से नीलगंगा चौराहे तक 945.20 करोड़ रुपये की लागत से 5.30 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज बनने के बाद इंद्रानगर और नीलगंगा के बीच यातायात सुगम होगा और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी।वर्तमान में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कृषि
उपज मंडी और नगर निगम सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान करीब चार सिग्नल और आधा दर्जन से अधिक चौराहों के कारण यातायात दबाव और जाम की स्थिति बनती है।एलिवेटेड ब्रिज बनने के बाद वाहन चालकों को इन प्रमुख चौराहों और सिग्नलों से बचते हुए सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे पुराने शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलने के साथ ही नीलगंगा चौराहे से सीधे आगर रोड की ओर जाने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। एलिवेटेड ब्रिज को सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहता है। ब्रिज तैयार होने के बाद इस प्रमुख मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण है।
- राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए1
- बड़ोद 26 अगस्त हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से समाजजनों द्वारा सामूहिक जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार एवं चूड़ी बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ टेकरी पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड एवं डीजे पर नातिया कलाम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। नगर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत कर समाजजनों का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया। वहीं कई स्थानों पर खीर, बिस्किट, शरबत एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।4
- सुसनेर: 🚨एक गांव, और उठते सवाल! आखिर क्यों बीमार पड़ रहे हैं लोग?खतरे की घंटी? गांव में 20% आबादी बुखार से पीड़ित, प्रशासन अलर्ट सुसनेर। ग्राम बामनियाखेड़ी में घर-घर में लोग बुखार से पीडीत है। आमतौर पर मरीजो में हाथ पैर दर्द करना व सर्दी खासी जेसे लक्षण होने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने जब कुछ मरीजों के सैंपल लेकर जांच करवाई तो जांच में भी कुछ सामने नहीं आया है। हालत यह है की बाममियाखेड़ी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक पूरे गांव की 2000 से भी अधिक की आबादी है इसमें से 20 प्रतिशत लोग बीमार है। पीड़ित कुछ तो सिविल अस्पताल में पहुंचकर के इलाज करवा रहे हैं तो कुछ झोलाछाप के भरोसे अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। आपको बता दें कि सिविल अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों का टोटा है और मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल की ओपीडी पहले ही प्रतिदिन 400 के पार जा रही है स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में बामनियाखेड़ी में आशा कार्यकर्ता व सीएचओ को भेज करके सैंपल भी लिए हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अखिलेश कुमार बागी के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी जिला चिकित्सालय को भेज दी है।1
- एड्वोकेट शाहिद मुल्तानी जी के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए* आगर मालवा। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एडवोकेट शाहिद मुल्तानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें अस्पताल में उपचाररत मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर एडवोकेट शाहिद मुल्तानी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें मानवता, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश देती है। मरीजों की सेवा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम में शहर काजी वसीउद्दीन, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी, अंजुमन कमेटी सदर समीउल्लाह कुरैशी, मोहन यादव जी अब्दुल वहाब साहब, देवेंद्र वर्मा, एडवोकेट सना उल्ला नितिन गर्ग , पार्षद अमित अजमेरा, हुसैन जी बोहरा सलीम मुल्तानी, अमजद खान, रईस खां, सुभान, सफीक, वाहिद समीर , अलादीन बाला एवं फरमान मुल्तानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश दिया गया।2
- ईद मिलादुनब्बी का जलसे का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत झालावाड़। जश्ने ईद मिलादुनब्बी का मुस्लिम समाज ने शहर में जुलूस बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया जिसका शहर में जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुस्लिम हिन्दू एकता का परिचय देते हुए ब्राह्मण समाज ने स्व.दुलीचन्दजी एडवोकेट के बंगले के सामने पुष्प वर्षा कर तथा मुस्लिम समाज के शहर काजी एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा एक दूसरे को गले लगाकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व मुबारकबाद दी। जुलूस में मौजूद नन्हें मुन्ने बच्चों को चॉकलेट, टॉफी बांटी गई एवं शीतलजल पिलाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के राजेन्द्र जोशी, नरेश जोशी, भवानीशंकर शर्मा, ललित शर्मा, भूपेन्द्र पाण्डे, राकेश सिंह, नुकुलदत्त, मनोज शर्मा, महेन्द्र शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।1
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- मौत का सफर! जलमग्न पुलिया पर जान जोखिम में डालते ग्रामीण | मैना मार्ग की LIVE तस्वीरें | Susner News 🚨 मौत का सफर या मजबूरी? सुसनेर के मैना मार्ग पर कंठाल नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया बारिश के बाद जलमग्न हो गई। पुलिया पर घुटनों तक पानी भरने के बावजूद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वीडियो में देखिए मौके की तस्वीरें—कैसे ग्रामीण, महिलाएं और वाहन पानी के बीच से पुलिया पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के नवनिर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ❓ क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? 🎥 देखिए पूरी खबर और मौके का वीडियो। ━━━━━━━━━━━━━━ 📰 हर खबर, आपके साथ ━━━━━━━━━━━━━━ आपके अपने चैनल हर खबर, आपके साथ को: 👍 Like करें 🔴 Subscribe करें 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें 💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं आपका एक Like, Share और Subscribe हमें निष्पक्ष एवं स्थानीय खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। हर खबर, आपके साथ — आपके शहर और आपके आसपास की हर जरूरी खबर। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MadhyaPradesh #Myna #KanthaalNadi #Bridge #Flood #Rain #Monsoon #BreakingNews #LocalNews #MPNews #HindiNews #ViralVideo #GroundReport #हरखबरआपकेसाथ1
- अरनिया का खेडा के तालाब में भैंसों को पानी पिलाने गए दलित युवक के साथ मारपीट, थाने में SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज! अरनिया का खेड़ा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बुधवार को तालाब पर भैंसों को पानी पिलाने गए गुमानलाल मेघवाल के साथ 2 लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित के साथ मारपीट की, बल्कि उसे जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। शाम 6 बजे घटना की जानकारी देते हुए सोयत रोड थाने के हेड मुंशी धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1