लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार Slug:- 10 माह से लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, पुलिस से निराश होकर ओझा के सहारे खोज पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद...... तो मां की तलाश में तंत्र-मंत्र का लिया सहारा............. Anchor:- धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी लापता मां की तलाश में पिछले दस महीनों से दर-दर भटक रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद युवक अब झाड़-फूंक करने वाले ओझा-गुनी के बताए स्थानों पर अपनी मां को खोज रहा है। मामला इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर सिमलाटांड निवासी 58 वर्षीय पुनकी देवी करीब दस महीने पहले अपने मायके, निरसा थाना क्षेत्र के लखियाबाद गई थीं। लेकिन वहां पहुंचने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल सका। महिला के पुत्र प्रहलाद रजवार का कहना है कि उसने अपनी मां की तलाश में हर संभव कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। प्रहलाद मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है और आर्थिक तंगी के बावजूद लगातार मां की खोज में जुटा हुआ है। प्रहलाद का आरोप है कि जब वह बरवाअड्डा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए मामला दर्ज नहीं किया और उसे निरसा थाना जाने की सलाह दी। वहीं, मायके पक्ष की ओर से भी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। अब किसी अनहोनी की आशंका से डरा युवक अपनी मां की तस्वीर लेकर गांव-गांव और इलाके-इलाके भटक रहा है। लोगों से जानकारी मिलने पर फोन कर सूचना देने की अपील भी कर रहा है। पुलिस और प्रशासन से निराश युवक अब ओझा-गुनी और झाड़-फूंक करने वालों के बताए ठिकानों पर जाकर अपनी मां की तलाश कर रहा है। मां को खोजने की उसकी यह बेबसी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। Byte:- प्रहलाद रजवार -- लापता महिला का पुत्र। नीरज कुमार की रिपोर्ट धनबाद

- बांग्लादेश सीमा पर तैनात BSF जवान घुसपैठियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। ये जवान अपनी सतर्कता और रणनीति से घुसपैठियों को सबक सिखाते हैं, जिससे सीमा पर सुरक्षा मजबूत होती है। उनकी मुस्तैदी देश की सीमाओं की अखंडता सुनिश्चित करती है।1
- बरवाअड्डा के सहारजोरी काली मंदिर के पास मिले अज्ञात शव की पहचान 19 वर्षीय सादीक अंसारी के रूप में हुई है, जो 5 मई से लापता था। धनबाद के अमला टांड़ गांव निवासी सादीक पंचायत समिति सदस्य राजू अंसारी का पुत्र था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से तुरंत दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।1
- बोकारो में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानी बिजली और हवाई अड्डे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे चास के चेकपोस्ट से डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च किया3
- बोकारो उपायुक्त कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। हज़ारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने 'पानी-बिजली दो या गद्दी छोड़ दो' के नारे लगाए, जिसमें महिला मोर्चा की सदस्य खाली घड़े लेकर शामिल हुईं। हेमंत सरकार से बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर यह धरना जारी है।1
- झारखंड के धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान ने SP प्रभात कुमार पर कोयले के अवैध व्यापार में हिस्सेदारी का गंभीर आरोप लगाया है। खान ने दावा किया कि SP धनबाद में अपराधों को बढ़ावा देते हैं और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। धनबाद में खुलेआम हो रहे अवैध कोयला व्यापार को देखते हुए इन आरोपों की जांच जरूरी हो गई है।1
- फेसबुक पर 'सलमान राजवीर' नाम से बड़े फ्रॉड की शिकायतें सामने आई हैं। साइबर ठग इस नाम का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। जनता से अपील है कि किसी भी ऑनलाइन विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले सच्चाई जांचें और सतर्क रहें।1
- वार्ड 32 में हो रही पानी की समस्या को लेकर लोगों ने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन एंकर -धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 32 में बीस हजार की आवादी पिछले पांच वर्षों से पानी की समस्या से त्रस्त है । आज वार्ड 32 के रहने वाले लोगों की माने तो पेयजल विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों को जुझना पड रहा है समाजसेवी शशी महतो आज दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के साथ पेय जल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 पहुंच कर जनता को हो रही समस्या से अवगत करवाया साथ ही ज्ञापन सौंप कर समस्या से जल्द से जल्द निजाद दिलाने की मांग की वहीं मिडिया को जानकारी देते हुए बतलाया की लम्बे समय से बैंक आफ इंडिया के पास बल्व की मरोमती नहीं हो पाई है जिसके वजह से एक क्षेत्र मे ज्यादा प्रेशर से पानी की सप्लाई होती है ऐसे में वहां रहने वाले लोग अक्सर आपस में ही उलझ जाते है और मारपीट की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।साथ बीस हजार की आबादी में महज एक पानी टंकी से बढ़ा कर और एक टंकी निर्माण की मांग की है । बाइट -जीरा देवी स्थानीय बाइट -शशी महतो समाजसेवी मटकुरिया1
- धनबाद के धैया में सोमवार तड़के शिवकुमार उर्फ टिंकू संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। पड़ोसियों ने उनके नए घर से जोरदार धमाके की आवाज सुनी और बाद में टिंकू को लहूलुहान हालत में मदद मांगते देखा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, घायल टिंकू को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।1
- बोकारो सिटी के नया मोड़ बस स्टैंड पर 47 किलो गांजा पकड़ा गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1