logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में 14 मई को 'हवाई हमला एवं ब्लैकआउट' पर होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए पूर्णिया जिले में आगामी 14 मई को हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। राज्य के छह जिलों में हो रहा है आयोजन केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार इस तरह के अर्द्धवार्षिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना ।राज्य के छह नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) जिलों— पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में किया जा रहा है। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय को इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है, जिसकी तैयारियां राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी में की जा रही हैं। इस वृहद अभ्यास के दौरान आपातकाल के विभिन्न परिदृश्यों का सजीव चित्रण और प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया जाएग। सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र की बत्तियां बंद कर अंधेरा रखना है। इसके लिए विद्युत विभाग के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है। इस मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और उनके रिस्पांस टाइम का आकलन किया जाएगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) के स्वयंसेवकों की विशेष रूप से तैनाती की जायेगी। जिला प्रशासन, आम जनमानस से यह अपील करता है कि 14 मई को शहर में सायरन बजने, अचानक बिजली कटने या आपातकालीन वाहनों की आवाजाही देखकर बिल्कुल भी घबराएं नहीं। यह कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं है, बल्कि हमारी सुरक्षा और बचाव प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा एक मॉक ड्रिल है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कर इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

5 hrs ago
user_Abdul Hannan - عبدالحنان
Abdul Hannan - عبدالحنان
Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
5 hrs ago
d0e37798-c7db-4494-950d-36e471ac954b

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) को मिली रफ्तार, राजधानी में बनेंगे 7 नए कॉरिडोर और 65 स्टेशन राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत करीब 97 किलोमीटर लंबे 7 नए मेट्रो कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से नरेला, रोहिणी, ओखला, मयूर विहार समेत कई प्रमुख इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2029 तक 4 प्रमुख कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
    1
    दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) को मिली रफ्तार, राजधानी में बनेंगे 7 नए कॉरिडोर और 65 स्टेशन
राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज़-5(B) के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत करीब 97 किलोमीटर लंबे 7 नए मेट्रो कॉरिडोर और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से नरेला, रोहिणी, ओखला, मयूर विहार समेत कई प्रमुख इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2029 तक 4 प्रमुख कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं रेवंत रेड्डी जी से कहूंगा कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने को तैयार हूं लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं रेवंत रेड्डी जी से कहूंगा कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने को तैयार हूं लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा आपको जो अभी मिल रहा है वो आधा हो जाएगा। आप जहां पहुंचना चाहते हैं, नहीं पहुंच पाएंगे..."
    1
    हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं रेवंत रेड्डी जी से कहूंगा कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने को तैयार हूं लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं
हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं रेवंत रेड्डी जी से कहूंगा कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने को तैयार हूं लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा आपको जो अभी मिल रहा है वो आधा हो जाएगा। आप जहां पहुंचना चाहते हैं, नहीं पहुंच पाएंगे..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंगाल में मिली जीत का उल्लेख किया। उनके इस बयान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
    1
    अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंगाल में मिली जीत का उल्लेख किया। उनके इस बयान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    20 hrs ago
  • दिल्ली की मंगोलपुरी स्थित अटल कैंटीन में गंदगी, खराब खाने और कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें सामने आई हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ₹18,000 की जगह सिर्फ ₹3-4,000 वेतन दिया जा रहा है, जिससे कैंटीन के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    दिल्ली की मंगोलपुरी स्थित अटल कैंटीन में गंदगी, खराब खाने और कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें सामने आई हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ₹18,000 की जगह सिर्फ ₹3-4,000 वेतन दिया जा रहा है, जिससे कैंटीन के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_सफाई सैनिक न्यूज़
    सफाई सैनिक न्यूज़
    Artist रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    21 hrs ago
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नवकुंज धाम में 14 साल बाद महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस दौरान पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक उत्साह से भर गया और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं।
    1
    उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नवकुंज धाम में 14 साल बाद महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस दौरान पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक उत्साह से भर गया और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं।
    user_Bharat
    Bharat
    Newsagent सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    22 hrs ago
  • देहरादून में ‘यूथ संकीर्तन’ का भव्य आयोजन, संस्कृति और युवा जागरूकता का मंच बना प्रेरक।
    1
    देहरादून में ‘यूथ संकीर्तन’ का भव्य आयोजन, संस्कृति और युवा जागरूकता का मंच बना प्रेरक।
    user_Star News Plus
    Star News Plus
    Local News Reporter शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    4 min ago
  • पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। इस दौरान उन्होंने मंच से 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगवाए। यह कदम राज्य में भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
    1
    पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। इस दौरान उन्होंने मंच से 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगवाए। यह कदम राज्य में भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    23 hrs ago
  • थाना अदलहाट, एसओजी व सर्विलांस टीम ने 6 अभियुक्त किए गिरफ्तार।
    1
    थाना अदलहाट, एसओजी व सर्विलांस टीम ने 6 अभियुक्त किए गिरफ्तार।
    user_Star News Plus
    Star News Plus
    Local News Reporter शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    16 min ago
  • Post by Ravi Thakur Kasganj YouTube
    1
    Post by Ravi Thakur Kasganj YouTube
    user_Ravi Thakur Kasganj YouTube
    Ravi Thakur Kasganj YouTube
    चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.