logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग - 'खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम का आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) धनबाद में आयोजन हुआ । एंकर - देश में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज धनबाद के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'खेल की बात पीएम के साथ' नाम के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाना और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की सराहना की और लाइव सत्र के माध्यम से खेल के महत्व को समझा।समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंच से अपना निजी मोबाइल नंबर छात्रों को नोट कराया और कहा कि अगर वैसा कोई भी खिलाड़ी है जिसे किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए वो मुझे कॉल करे उसे जो सुविधा चाहिए मैं उसे पूरा करूंगा । वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास का समर्थक रहा है और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी यहाँ बढ़ावा दिया जा रहा है। बाइट - ढुल्लू महतो सांसद धनबाद बाइट - सुकुमार मिश्रा निदेशक आईआईटी आईएसएम

2 hrs ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
2 hrs ago

स्लग - 'खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम का आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) धनबाद में आयोजन हुआ । एंकर - देश में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज धनबाद के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'खेल की बात पीएम के साथ' नाम के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाना और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की सराहना की और लाइव सत्र के माध्यम से खेल के महत्व को समझा।समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंच से अपना निजी मोबाइल नंबर छात्रों को नोट कराया और कहा कि अगर वैसा कोई भी खिलाड़ी है जिसे किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए वो मुझे कॉल करे उसे जो सुविधा चाहिए मैं उसे पूरा करूंगा । वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास का समर्थक रहा है और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी यहाँ बढ़ावा दिया जा रहा है। बाइट - ढुल्लू महतो सांसद धनबाद बाइट - सुकुमार मिश्रा निदेशक आईआईटी आईएसएम

More news from झारखंड and nearby areas
  • राजगंज में रफ्तार का कहर: एनएच-19 पर दो युवकों की दर्दनाक मौत, रहमतगंज में पसरा मातम धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कथित तौर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार को बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खासकर सैजान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे रहमतगंज इलाके में शोक का माहौल है।
    1
    राजगंज में रफ्तार का कहर: एनएच-19 पर दो युवकों की दर्दनाक मौत, रहमतगंज में पसरा मातम
धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कथित तौर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार को बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खासकर सैजान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे रहमतगंज इलाके में शोक का माहौल है।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर
    1
    डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट
ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 min ago
  • जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।
    1
    जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई।
उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    3 hrs ago
  • MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उनका आरोप है कि इस कानून के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में होता है। ऐसे में नए खनन बिल से राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। धरना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर और गिरिडीह जिला कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
    2
    MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना
गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उनका आरोप है कि इस कानून के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का उपयोग राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में होता है। ऐसे में नए खनन बिल से राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।
धरना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग उठाई।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर और गिरिडीह जिला कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    52 min ago
  • ईसीएल बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप चोरों का तांडव देखने को मिला ईसीएल सकतोड़िया हेडक्वार्टर अंतर्गत बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप (BE&FW) में 30 से 40 की संख्या में चोरों के द्वारा सिक्योरिटी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। चोरों की संख्या 30-40 बीती रात्रि सुरक्षा कर्मियों को मारपीट कर घायल और बंधक बनाया
    1
    ईसीएल बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप चोरों का तांडव देखने को मिला 
ईसीएल सकतोड़िया हेडक्वार्टर अंतर्गत बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप (BE&FW) में 30 से 40 की संख्या में चोरों के द्वारा सिक्योरिटी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर बंधक बनाया।
चोरों की संख्या 30-40 बीती रात्रि सुरक्षा कर्मियों को मारपीट कर घायल और बंधक बनाया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बड़ी खबर जामताड़ा:भर्ती सुधार यात्रा जामताड़ा पहुंची, छात्र नेता ने नौकरी व्यवस्था पर उठाए सवाल। जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग।मांगें पूरी नहीं हुईं तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी।
    1
    बड़ी खबर जामताड़ा:भर्ती सुधार यात्रा जामताड़ा पहुंची, छात्र नेता ने नौकरी व्यवस्था पर उठाए सवाल।
जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग।मांगें पूरी नहीं हुईं तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    27 min ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर प्रमुख जुलेखा बीबी ने प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी। देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश देता है।आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर प्रमुख जुलेखा बीबी ने प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।
देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश देता है।आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    4 hrs ago
  • धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितता और केंद्र सरकार के ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ (MMDR Bill) के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने MMDR Bill को लेकर आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कमजोर करने वाला है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इसके लागू होने से झारखंड सरकार की खनिजों और खनिजयुक्त भूमि पर सेस (उपकर) लगाने की शक्ति सीमित हो सकती है। इससे राज्य के राजस्व में प्रतिवर्ष करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का दावा किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के लिए संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार कार्यक्रमों पर पड़ सकता है। कांग्रेस की नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर में झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मइयां सम्मान योजना, लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं ऐसे विधेयक का विरोध करेंगी, जिससे राज्य के आर्थिक अधिकार प्रभावित हों। राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कथित 200 करोड़ रुपये की चंदा चोरी के आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की चेतावनी दी।
    1
    धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन।


धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितता और केंद्र सरकार के ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ (MMDR Bill) के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस ने MMDR Bill को लेकर आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कमजोर करने वाला है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इसके लागू होने से झारखंड सरकार की खनिजों और खनिजयुक्त भूमि पर सेस (उपकर) लगाने की शक्ति सीमित हो सकती है। इससे राज्य के राजस्व में प्रतिवर्ष करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का दावा किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के लिए संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार कार्यक्रमों पर पड़ सकता है।

कांग्रेस की नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर में झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मइयां सम्मान योजना, लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं ऐसे विधेयक का विरोध करेंगी, जिससे राज्य के आर्थिक अधिकार प्रभावित हों।

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कथित 200 करोड़ रुपये की चंदा चोरी के आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की चेतावनी दी।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.