logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंट्रेंड यातायात पुलिस के भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था, नागरिक परेशान अंट्रेंड यातायात पुलिस के भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था, नागरिक परेशान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए तैनात किये गए होमगार्ड के जवानों से सड़क मार्ग पर यातायात की समस्या से कराया जा रहा है निदान, नागरिक हो रहे परेशान समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 31 मार्च, 2026)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा होमगार्ड के जवानों को विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात तो कर दिया गया है, लेकिन बिना प्रशिक्षण और यातायात अधिनियम की जानकारी के अभाव में यह व्यवस्था अब नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन जवानों को यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी नहीं है। परिणामस्वरूप सड़क पर अनावश्यक जाम, वाहन चालकों के बीच भ्रम और कई बार बहस की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। प्रशिक्षण के अभाव में बढ़ रही समस्या: जानकारी के अनुसार, कई चौक-चौराहों पर तैनात होमगार्ड जवानों को न तो यातायात संकेतों की सही जानकारी है और न ही वाहन संचालन से जुड़े अधिनियमों की। ऐसे में वे मनमाने तरीके से वाहनों को रोकते और छोड़ते नजर आते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय और अधिक अव्यवस्थित हो रही है। नागरिकों का कहना है कि कई बार बिना वजह वाहनों को रोका जाता है, जबकि दूसरी ओर भारी वाहन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बेखौफ गुजर जाते हैं। इससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क पर बढ़ रही अव्यवस्था : विशेषकर व्यस्त बाजार, स्कूल, अस्पताल और मुख्य चौक-चौराहों पर सुबह और शाम के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। अंट्रेंड जवानों के कारण वाहन चालक दिशा को लेकर असमंजस में रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को भी समय पर निकलने में कठिनाई होती है। नागरिकों ने की प्रशिक्षित कर्मियों की मांग : स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही यदि होमगार्ड जवानों को तैनात किया जाता है तो उन्हें पहले यातायात नियमों का उचित प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशासन की जिम्मेदारी : यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लेकिन बिना प्रशिक्षण के जवानों को तैनात करना व्यवस्था को सुधारने के बजाय और बिगाड़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से जिला यातायात व्यवस्था की खामी पर विशेष रिपोर्ट जारी…।

3 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago
6f74aaea-fada-4a29-91b6-3c6921572307

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)
    1
    Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)
    user_तुफैल अहमद (राजा भाई)
    तुफैल अहमद (राजा भाई)
    Lawyer दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • गांधी पार्क सिकंदरपुर मुजफ्फरपुर में पढ़ना हैं मुझे पढ़ना हैं गीत के माध्यम से स्थानीय बच्चों को जागरूक करते हुए कठपुतली कलाकार सुनील कुमार।
    1
    गांधी पार्क सिकंदरपुर मुजफ्फरपुर में 
पढ़ना हैं मुझे पढ़ना हैं गीत के माध्यम से स्थानीय बच्चों को जागरूक करते हुए कठपुतली कलाकार सुनील कुमार।
    user_Sabir Husain
    Sabir Husain
    Department of Social Services Sakra, Muzaffarpur•
    11 hrs ago
  • आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में जमकर ओले (बर्फ) भी गिरे। जैसा कि आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, इस बेमौसम आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। ​अचानक हुई इस बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है और वे अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में जमकर ओले (बर्फ) भी गिरे। जैसा कि आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, इस बेमौसम आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है।
​अचानक हुई इस बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है और वे अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_JAN PAD Digital News
    JAN PAD Digital News
    Media company बहादुरपुर, दरभंगा, बिहार•
    8 min ago
  • Post by 24 Dainik Bihar Gramin
    1
    Post by 24 Dainik Bihar Gramin
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    5 hrs ago
  • बिहार :- AV बिल्डर फ्रॉड है भाजपा नेता मुरारी मोहन झा का स्पष्टीकरण वायरल ऑडियो पर बोले बिधायक 70 लाख नहीं दिया तो वायरल किया ऑडियो बिल्डर पर लगाए सीधा आरोप
    1
    बिहार :- AV बिल्डर फ्रॉड है 
भाजपा नेता मुरारी मोहन झा का स्पष्टीकरण वायरल ऑडियो पर बोले बिधायक 
70 लाख नहीं दिया तो वायरल किया ऑडियो बिल्डर पर लगाए सीधा आरोप
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
  • #Stepping_Stone_Academy में #Result_Day पर छात्रों को मिला #निःशुल्क_किताब और #एडमिशन एक thumbnail क्रिएट करें
    1
    #Stepping_Stone_Academy में #Result_Day पर छात्रों को मिला #निःशुल्क_किताब और #एडमिशन 
एक thumbnail क्रिएट करें
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर. विकास का पोल खोलता, पूसा प्रखंड के दझणी हरपुर पंचायत का वार्ड संख्या 10 से 14.जहां रोड पे जल जमाव से त्रस्त है ग्रामीण.
    1
    समस्तीपुर. विकास का पोल खोलता, पूसा प्रखंड के दझणी हरपुर पंचायत का वार्ड संख्या 10 से 14.जहां रोड पे जल जमाव से त्रस्त है ग्रामीण.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किया पैनिक न होने का आग्रह!
    1
    अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किया पैनिक न होने का आग्रह!
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    6 hrs ago
  • चिरंजीवीपुर पंचायत में नल जल योजना हुई दस्त। क्या ये सही है जिस तरह ये नल का पानी बर्बाद हो रहा हैं।
    2
    चिरंजीवीपुर पंचायत में नल जल योजना हुई दस्त। क्या ये सही है जिस तरह ये नल का पानी बर्बाद हो रहा हैं।
    user_Ankit Kashyap
    Ankit Kashyap
    Aged Care बछवारा, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.