अम्बेडकर नगर वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से परिवार में मचा कोहराम अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, दिवंगत इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर किया गया, जहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों की आंखें नम रहीं। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के पिता के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
अम्बेडकर नगर वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से परिवार में मचा कोहराम अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, दिवंगत इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर किया गया, जहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों की आंखें नम रहीं। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के पिता के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
- अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग न्यूज़ हंसवर में पुलिस मुठभेड़, पिस्टल-तमंचा व कारतूस बरामद मुठभेड़ के दौरान दरोगा घायल, आरोपी न्यायालय भेजा गया अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। #AmbedkarNagar #Hanswar #BreakingNews #PoliceEncounter #Arrest #Recovery1
- चंडीगढ़ कमाने गया 30 वर्षीय युवक लापता, ₹500 भेजने के बाद मोबाइल बंद धनघटा। संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बैसा (लाल तुरकौलिया) गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत निषाद पुत्र राधेश्याम रोजी-रोटी कमाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अजीत ने फोन कर बताया कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं और कुछ रुपये भेजने को कहा। इसके बाद परिजनों ने उसके खाते में ₹500 भेजे। परिजनों का कहना है कि रुपये भेजने के बाद से ही अजीत का मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी खोजबीन और संभावित स्थानों पर पता लगाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। अजीत के घर पर उसकी मां सुभावती देवी, पत्नी मीरा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि यदि अजीत निषाद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो 7754910939 अथवा 07755040121 पर फोन कर सूचना दें।1
- करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत-भीड़ ने ठेकेदार की जबरदस्त किया सर्विसिंग- FIR दर्ज करने की मांग भीटी थाना क्षेत्र के सरैया बिरसिंहपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है । बताया जा रहा है युवक लाइनमैन का काम करता था मामला भीटी थाने पहुंच गया है FIR दर्ज करने की मांग चल रही है।1
- देर रात आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, एसएसपी आजमगढ़ ने अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी को किया निलंबित1
- गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड पर अतरौलिया में गरजा निषाद समाज — 5 करोड़ मुआवजे, सरकारी नौकरी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग #AtrauliaNews #GondaMurderCase #VinodSahaniMurder #NishadSamaj #SheetlaNishad #SanjayNishad #BulldozerAction #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #Shorts #Viral1
- अतरौलिया के कैलेश्वर धाम में अनोखी पहल — 8 लाख की लागत से बनेगा 60 फीट ऊंचा पक्षी रैन बसेरा, भूमि पूजन संपन्न #AtrauliaNews #KaileshwarDham #PakshiGhar #BirdSanctuaryAtraulia #EnvironmentNews #NewsUpdateUPUK #AkhileshSinghGujarat #AzamgarhNews #Shorts #Viral1
- आजमगढ़: शव दफनाने को लेकर जमीन विवाद, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुवापार गांव में पोखरे की जमीन पर एक व्यक्ति का शव दफनाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। कुछ ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जमीन को ग्राम पंचायत की बताते हुए सवाल उठाए हैं। गांव निवासी राधेश्याम यादव और हरदेव यादव ने अपनी आपत्ति और मांग सामने रखी है। उनका कहना है कि उक्त स्थान पर गांव के लोग छठ और जितिया जैसे पर्व मनाते हैं, इसलिए शव दफनाने के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान की व्यवस्था की जाए। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से गांव में रह रहे हैं और ग्राम प्रधान से बातचीत के बाद उनकी मौजूदगी में शव दफनाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं थी। नोट: यह खबर संबंधित पक्षों के दावों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। किसी भी आरोप की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं किया जा रहा है। #Kaptanganj #trending #short #viral #reels #bacchuapar Azamgarh Police1
- गोंडा हत्याकांड के विरोध में गरजा निषाद समाज, पांच करोड़ मुआवजे की मांग,, सेल्हरापट्टी में जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद के नेतृत्व में हुई बैठक, आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग।1