*रक्षाबंधन की पावन डोर से मजबूत हुआ पुलिस-जन संवाद* *सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा एवं विश्वास का दिया संदेश* बहराइच | आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आज सरस्वती शिशु मंदिर, बहराइच की छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव*, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं का आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं जिम्मेदारी के संकल्प का भी प्रतीक है। जनपद बहराइच पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। राखी बांधने के इस आत्मीय अवसर पर छात्राओं एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, वहीं पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को निडर होकर आगे बढ़ने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं छात्राओं के मध्य अपनत्व, विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होती दिखाई दी। रक्षाबंधन की पावन डोर ने पुलिस एवं समाज के बीच सहयोग एवं संवेदनशील संबंधों को एक नई मजबूती प्रदान की। “रिश्तों की डोर विश्वास से मजबूत होती है, और सुरक्षा का संकल्प समाज को सशक्त बनाता है।” “राखी का बंधन—स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प।” कार्यक्रम हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
*रक्षाबंधन की पावन डोर से मजबूत हुआ पुलिस-जन संवाद* *सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा एवं विश्वास का दिया संदेश* बहराइच | आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आज सरस्वती शिशु मंदिर, बहराइच की छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव*, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व
की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं का आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं जिम्मेदारी के संकल्प का भी प्रतीक है। जनपद बहराइच पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर
प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। राखी बांधने के इस आत्मीय अवसर पर छात्राओं एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, वहीं पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को निडर होकर आगे बढ़ने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने सपनों को साकार करने के
लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं छात्राओं के मध्य अपनत्व, विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होती दिखाई दी। रक्षाबंधन की पावन डोर ने पुलिस एवं समाज के बीच सहयोग एवं संवेदनशील संबंधों को एक नई मजबूती प्रदान की। “रिश्तों की डोर विश्वास से मजबूत होती है, और सुरक्षा का संकल्प समाज को सशक्त बनाता है।” “राखी का बंधन—स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प।” कार्यक्रम हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
- नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।1
- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।1
- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।1
- बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा1
- नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal1
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1