logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महापुरुषों की झांकी और ढोल-बाजे के साथ निकली अंबेडकर शोभा यात्रा, हिसुआ में गूंजे ‘जय भीम’ के नारे संजय वर्मा हिसुआ (नवादा)। रविवार को हिसुआ नगर में भीम आर्मी के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों वाहनों पर देश के महान नेताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-बाजों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का माहौल उत्सवमय बना दिया। शोभा यात्रा में सम्राट अशोक, संत रविदास, रमाबाई अंबेडकर, पेरियार ई. वी. रामास्वामी, भगवान बुद्ध, ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, जगदेव प्रसाद, फूलन देवी, दशरथ मांझी, वी. पी. मंडल, कांशीराम और चंद्रशेखर आजाद रावण सहित अनेक महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा हिसुआ पुराना नगर परिषद परिसर से शुरू होकर नरहट रोड, नौआबगी, महादेव मोड़, रेलवे गुमटी, हिसुआ डीह, अंदर बाजार, मेन रोड, पंजाब नेशनल बैंक, नवादा रोड, थाना और राजगीर रोड होते हुए महालक्ष्मी हॉल तक पहुंची। इसके बाद पुनः आयोजन स्थल पर लौटकर कार्यक्रम में तब्दील हुई और समापन किया गया। पूरे मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल, चाय, फल, बिस्कुट और टॉफी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीले रंग के ध्वजों से सजा पूरा नगर ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा। आयोजन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राजवंशी एवं जिला प्रभारी सह उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, डॉ. रमेश कुशवाहा, नगर परिषद चेयरमैन पूजा कुमारी, एडवोकेट दिलीप रविदास शुध् मनोज कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में अंबेडकर अनुयायी शामिल हुए। दूर-दराज से आए लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी कमिटी द्वारा की गई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

4 hrs ago
user_Sanjay Verma
Sanjay Verma
बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
4 hrs ago
469676d2-09f1-48b8-a65e-190683a7b7d3

महापुरुषों की झांकी और ढोल-बाजे के साथ निकली अंबेडकर शोभा यात्रा, हिसुआ में गूंजे ‘जय भीम’ के नारे संजय वर्मा हिसुआ (नवादा)। रविवार को हिसुआ नगर में भीम आर्मी के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों वाहनों पर देश के महान नेताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-बाजों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का माहौल उत्सवमय बना दिया। शोभा यात्रा

में सम्राट अशोक, संत रविदास, रमाबाई अंबेडकर, पेरियार ई. वी. रामास्वामी, भगवान बुद्ध, ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, जगदेव प्रसाद, फूलन देवी, दशरथ मांझी, वी. पी. मंडल, कांशीराम और चंद्रशेखर आजाद रावण सहित अनेक महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा हिसुआ पुराना नगर परिषद परिसर से शुरू होकर नरहट रोड, नौआबगी, महादेव मोड़, रेलवे गुमटी, हिसुआ डीह, अंदर बाजार, मेन रोड, पंजाब नेशनल बैंक, नवादा रोड, थाना और राजगीर रोड होते हुए महालक्ष्मी हॉल तक पहुंची। इसके बाद

पुनः आयोजन स्थल पर लौटकर कार्यक्रम में तब्दील हुई और समापन किया गया। पूरे मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल, चाय, फल, बिस्कुट और टॉफी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीले रंग के ध्वजों से सजा पूरा नगर ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा। आयोजन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राजवंशी एवं जिला प्रभारी सह उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, डॉ. रमेश कुशवाहा, नगर परिषद चेयरमैन पूजा कुमारी, एडवोकेट दिलीप रविदास शुध् मनोज कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में अंबेडकर अनुयायी शामिल हुए। दूर-दराज से आए लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी कमिटी द्वारा की गई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार शरीफ का अद्भुत विकास से एक तरफ प्लास्टर दूसरी तरफ पेंट यह है विकास बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी का।
    1
    बिहार शरीफ का अद्भुत विकास से एक तरफ प्लास्टर दूसरी तरफ पेंट यह है विकास बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी का।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बिहार, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • जिंदगी में मां-बाप को छोड़कर मत जाना क्योंकि आगे का पीढ़ी आपसे ही सिखाता है इसलिए ऐसा गलतियां ना करें जिससे आपकी बच्चन कि आपके जैसा समझ आए जिस तरह से आप बोलेंगे इस तरह से आप के बेटे साथ देंगे अपनी बेटी के सामने नरम जो दयालु बनेगी और मां-बाप की सेवा जरूर करें
    1
    जिंदगी में मां-बाप को छोड़कर मत जाना क्योंकि आगे का पीढ़ी आपसे ही सिखाता है इसलिए ऐसा गलतियां ना करें जिससे आपकी बच्चन कि आपके जैसा समझ आए जिस तरह से आप बोलेंगे इस तरह से आप के बेटे साथ देंगे अपनी बेटी के सामने नरम जो दयालु बनेगी और मां-बाप की सेवा जरूर करें
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में रविवार सुबह खेत में रखे नेवारी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते अचानक हिंसक रूप ले लिया । आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मारपीट की। इस दौरान पति को बचाने पहुंची महिला को गोली लग गई, जबकि उसकी भतीजी भी जख्मी हो गई।
    1
    नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में रविवार सुबह खेत में रखे नेवारी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते अचानक हिंसक रूप ले लिया । आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मारपीट की। इस दौरान पति को बचाने पहुंची महिला को गोली लग गई, जबकि उसकी भतीजी भी जख्मी हो गई।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    12 hrs ago
  • Post by Kundan Kumar
    2
    Post by Kundan Kumar
    user_Kundan Kumar
    Kundan Kumar
    सिलाव, नालंदा, बिहार•
    15 hrs ago
  • West Bengal की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है 🚨 TMC की एक सांसद ने मंच से कहा— 👉 “बंगाल, बिहार नहीं है… यूपी नहीं है” 😳 👉 “बंगाल की मिट्टी पवित्र मिट्टी है” 👉 बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज 👉 अलग-अलग राज्यों की तुलना पर उठे सवाल ⚠️ क्या यह क्षेत्रीय गर्व है? ⚠️ या अनावश्यक तुलना? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    1
    West Bengal की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है 🚨
TMC की एक सांसद ने मंच से कहा—
👉 “बंगाल, बिहार नहीं है… यूपी नहीं है” 😳
👉 “बंगाल की मिट्टी पवित्र मिट्टी है”
👉 बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज
👉 अलग-अलग राज्यों की तुलना पर उठे सवाल
⚠️ क्या यह क्षेत्रीय गर्व है?
⚠️ या अनावश्यक तुलना?
💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • घर पर हमला कैसे अपने आप को बचाता है
    1
    घर पर हमला कैसे अपने आप को बचाता है
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • Bheem sahab ki kahani aur usse gujari bhi baat is video mein bataya Gaya dekhiae aur Sanjay aur share Karen jitna
    1
    Bheem sahab ki kahani aur usse gujari bhi baat is video mein bataya Gaya dekhiae aur Sanjay aur share Karen jitna
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में सनकी पति ने शनिवार की देर रात बेरहमी से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी । परिवार और मोहल्ले वालों को उसे पर शक ना हो इसलिए उसने सीढ़ी से गिरने का अफवाह फैला दिया।
    1
    नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में सनकी पति ने शनिवार की देर रात बेरहमी से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी । परिवार और मोहल्ले वालों को उसे पर शक ना हो इसलिए उसने सीढ़ी से गिरने का अफवाह फैला दिया।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.