logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन। अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का वरीयता क्रम में करें निस्तारण-डीएम। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक ने सभी कृषकों एवं उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए पिछले किसान दिवस पर कृषकों द्वारा की गयी शिकायतों पर अवगत कराया गया कि फार्मर रजिस्ट्री को विशेष अभियान के रूप में चलाया जा रहा है एवं इसको शासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी समय सीमा 30 अप्रैल निर्धारित की गयी है, उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह अपने और अपने सहयोगी लोगों का जिनका फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं हुआ है उनकी फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग प्रदान करें, क्योंकि आने वाले समय में कृषि से संबंधित हर कार्य के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता कर दी गई है। वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री में अब गांव की जमीन के जुड़ने का भी प्रावधान कर दिया गया है। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि इसकी पूर्व की बैठक में नाथनगर के कृषक राजेंद्र राय द्वारा मांग की गयी थी कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड में 7 से 8 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएं इसके प्रति उत्तर में जिला खाद्य विपरण अधिकारी कार्यालय से आए हुए प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में कुल 63 केंद्र संचालित है जिसमें खाद्य विभाग और पीसीएफ द्वारा संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में नाथनगर में पीसीएफ द्वारा 07 साथ एवं खाद विभाग द्वारा 02 केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। समस्याओं के क्रम में राम शंकर यादव भारतीय किसान यूनियन द्वारा अवगत कराया गया कि नाथनगर के राजेंद्र राय नाथनगर द्वारा धान केंद्र पर अपना धान भेजा गया था एवं जमीन के वेरीफाई होने के बाद भी 10 कुंटल धान का भुगतान नहीं हुआ है इसके जवाब में जिला खाद्य विपरण अधिकारी द्वारा कहा गया की जितनी फसल का अंगूठा लगता है उतने का भुगतान 48 घंटे के अंदर कर दिया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया कि 10 कुंटल धान का भुगतान अब तक क्यों नहीं हुआ। मार्तेंद्र प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन द्वारा कहा गया कि गेहूं खरीद के संदर्भ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी पारदर्शी व्यवस्था नहीं हो पा रही है, खरीद नहीं होने के बाद भी केंद्र पर प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य कैसे पूरा कर दिया जा रहा है जो कि शासन कि निर्देशों की घोर अवहेलना है एवं इसमें बोरे की कमी बताकर किसानो को गुमराह किया जा रहा है । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूं खरीद को अत्यंत पारदर्शी व्यवस्था के तहत चलाया जाये एवं इस सन्दर्भ में कोई भी शिकायत प्रप्त होने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। राजमणि राय ग्राम साखी विकास खंड नाथनगर द्वारा कहा गया कि फार्मर रजिस्ट्री में आने वाली समस्याओं के संदर्भ में आधार कार्ड से टैली कराने के बाद भी सम्बंधित कर्मी द्वारा बयान हल्फि मांगी जा रही है, अनावश्यक रूप में कर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा है इस पर उप कृषि निर्देशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन जिलाधिकारी के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की जा रही है और इस कार्य को अभियान के रूप में चलाकर 30 अप्रैल तक समाप्त किया जाना है। जिलाधिकारी ने भी संबंधित को 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री समाप्त करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जितने भी लोग फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं एवं उनके परिचय में अगर कोई फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाया है तो उसको फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करें। गेहूं क्रय केंद्र के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि चूंकि गेहूं खरीद फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं हो सकती है अतः अगर कोई किसान गेहूं विक्रय करने जाता है यदि उसका फार्मर रजिस्ट्री नहीं है तो पहले तत्काल इसकी फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए उसके बाद उसके गेहूं की खरीद की जाए। बैठक में रामजन्म चौधरी विकास खंड नगर द्वारा अवगत कराया गया कि बिजली के 11000 वोल्ट के तार खेतों में काफी नीचे तक आ गया है लेकिन इसके संदर्भ में बिजली विभाग द्वारा कोई भी पुख्ता कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से करें जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि तत्काल इस पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सेमारियावा के कृषक से सुरेंद्र राय द्वारा अवगत कराया गया कि गन्ने का सर्वे कार्य हो रहा है जिसको मिल द्वारा कराया जाता है अतः यह कार्य अंत तक गन्ना विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही कराया जाए इस समस्या के संदर्भ में कभी भी कृषक को समिति या परिषद में न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को गन्ने के बदले में प्रेसमड दिया जाता था जो अब नहीं दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अगली बैठक में मिल के लोगों को बुलवाया जाए और उनसे यह पूछा जाए कि प्रेसमड क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि अगली बैठक में उनको बुलाया जाएगा साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कठोर चेतावनी दी गई कि जितने भी लोग आज की बैठक में उपस्थित नहीं हैं वो अनिवार्य रूप से हर किसान दिवस कि बैठक में उपस्थित हों। बैठक में राम दरस यादव द्वारा जंगली जानवरों द्वारा किए गए नुकसान के बारे में अवगत कराया कि नीलगाय एवं सूअर के लिए क्या समाधान है इस पर वन विभाग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस संदर्भ में शासन द्वारा समिति बनाने हेतु निर्देश दिया गया है जिससे इन समस्याओं को समिति में रखा जाए जिस पर अपर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समिति बनाकर तत्काल उन्हें सूचित करें और जो भी समस्याएं हैं पहले कमेटी में रखी जाए उसके बाद उसके समाधान हेतु कमेटी के लोग प्रस्ताव करें। अंत में आए हुए सभी जनपद के अधिकारियों एवं कृषको का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह सहित जनपद के प्रगतिशील कृषक, कृषक यूनियन के पदाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Durgesh Mishra
Durgesh Mishra
रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
6d16d657-76f9-4832-be71-3f4544627327

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन। अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का वरीयता क्रम में करें निस्तारण-डीएम। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक ने सभी कृषकों एवं उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए पिछले किसान दिवस पर कृषकों द्वारा की गयी शिकायतों पर अवगत कराया गया कि फार्मर रजिस्ट्री को विशेष अभियान के रूप में चलाया जा रहा है एवं इसको शासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी समय सीमा 30 अप्रैल निर्धारित की गयी है, उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह अपने और अपने सहयोगी लोगों का जिनका फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं हुआ है उनकी फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग प्रदान करें, क्योंकि आने वाले समय में कृषि से संबंधित हर कार्य के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता कर दी गई है। वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री में अब गांव की जमीन के जुड़ने का भी प्रावधान कर दिया गया है। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि इसकी पूर्व की बैठक में नाथनगर के कृषक राजेंद्र राय द्वारा मांग की गयी थी कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड में 7 से 8 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएं इसके प्रति उत्तर में जिला खाद्य विपरण अधिकारी कार्यालय से आए हुए प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में कुल 63 केंद्र संचालित है जिसमें खाद्य विभाग और पीसीएफ द्वारा संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में नाथनगर में पीसीएफ द्वारा 07 साथ एवं खाद विभाग द्वारा 02 केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। समस्याओं के क्रम में राम शंकर यादव भारतीय किसान यूनियन द्वारा अवगत कराया गया कि नाथनगर के राजेंद्र राय नाथनगर द्वारा धान केंद्र पर अपना धान भेजा गया था एवं जमीन के वेरीफाई होने के बाद भी 10 कुंटल धान का भुगतान नहीं हुआ है इसके जवाब में जिला खाद्य विपरण अधिकारी द्वारा कहा गया की जितनी फसल का अंगूठा लगता है उतने का भुगतान 48 घंटे के अंदर

96eccd3c-a843-4f2b-9da6-44e7d0a94773

कर दिया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया कि 10 कुंटल धान का भुगतान अब तक क्यों नहीं हुआ। मार्तेंद्र प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन द्वारा कहा गया कि गेहूं खरीद के संदर्भ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी पारदर्शी व्यवस्था नहीं हो पा रही है, खरीद नहीं होने के बाद भी केंद्र पर प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य कैसे पूरा कर दिया जा रहा है जो कि शासन कि निर्देशों की घोर अवहेलना है एवं इसमें बोरे की कमी बताकर किसानो को गुमराह किया जा रहा है । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूं खरीद को अत्यंत पारदर्शी व्यवस्था के तहत चलाया जाये एवं इस सन्दर्भ में कोई भी शिकायत प्रप्त होने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। राजमणि राय ग्राम साखी विकास खंड नाथनगर द्वारा कहा गया कि फार्मर रजिस्ट्री में आने वाली समस्याओं के संदर्भ में आधार कार्ड से टैली कराने के बाद भी सम्बंधित कर्मी द्वारा बयान हल्फि मांगी जा रही है, अनावश्यक रूप में कर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा है इस पर उप कृषि निर्देशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन जिलाधिकारी के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की जा रही है और इस कार्य को अभियान के रूप में चलाकर 30 अप्रैल तक समाप्त किया जाना है। जिलाधिकारी ने भी संबंधित को 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री समाप्त करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जितने भी लोग फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं एवं उनके परिचय में अगर कोई फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाया है तो उसको फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करें। गेहूं क्रय केंद्र के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि चूंकि गेहूं खरीद फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं हो सकती है अतः अगर कोई किसान गेहूं विक्रय करने जाता है यदि उसका फार्मर रजिस्ट्री नहीं है तो पहले तत्काल इसकी फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए उसके बाद उसके गेहूं की खरीद की जाए। बैठक में रामजन्म चौधरी विकास खंड नगर द्वारा अवगत कराया गया कि बिजली के 11000 वोल्ट के तार खेतों में काफी नीचे तक आ गया है लेकिन इसके संदर्भ में बिजली विभाग

f03d3cb0-4f62-42b2-97b8-b5e086919fd8

द्वारा कोई भी पुख्ता कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से करें जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि तत्काल इस पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सेमारियावा के कृषक से सुरेंद्र राय द्वारा अवगत कराया गया कि गन्ने का सर्वे कार्य हो रहा है जिसको मिल द्वारा कराया जाता है अतः यह कार्य अंत तक गन्ना विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही कराया जाए इस समस्या के संदर्भ में कभी भी कृषक को समिति या परिषद में न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को गन्ने के बदले में प्रेसमड दिया जाता था जो अब नहीं दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अगली बैठक में मिल के लोगों को बुलवाया जाए और उनसे यह पूछा जाए कि प्रेसमड क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि अगली बैठक में उनको बुलाया जाएगा साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कठोर चेतावनी दी गई कि जितने भी लोग आज की बैठक में उपस्थित नहीं हैं वो अनिवार्य रूप से हर किसान दिवस कि बैठक में उपस्थित हों। बैठक में राम दरस यादव द्वारा जंगली जानवरों द्वारा किए गए नुकसान के बारे में अवगत कराया कि नीलगाय एवं सूअर के लिए क्या समाधान है इस पर वन विभाग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस संदर्भ में शासन द्वारा समिति बनाने हेतु निर्देश दिया गया है जिससे इन समस्याओं को समिति में रखा जाए जिस पर अपर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समिति बनाकर तत्काल उन्हें सूचित करें और जो भी समस्याएं हैं पहले कमेटी में रखी जाए उसके बाद उसके समाधान हेतु कमेटी के लोग प्रस्ताव करें। अंत में आए हुए सभी जनपद के अधिकारियों एवं कृषको का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह सहित जनपद के प्रगतिशील कृषक, कृषक यूनियन के पदाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर । जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संगठित गिरोह का भंडाफोड़ जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था। आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। करोड़ों के लेन-देन का खुलासा साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। भारी मात्रा में सामान बरामद अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है। कमांडर को भेजते थे डाटा अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। संयुक्त टीम की कार्रवाई इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
संगठित गिरोह का भंडाफोड़
जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था।
आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी
थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है।
भारी मात्रा में सामान बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं।
फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है।
कमांडर को भेजते थे डाटा
अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला अस्पताल के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
    1
    जिला अस्पताल के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला
संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by आज की आवाज
    1
    Post by आज की आवाज
    user_आज की आवाज
    आज की आवाज
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
    2
    धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।
बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया।
इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    13 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भारतीय रेल का इतिहास: 1853 में चली पहली ट्रेन | 34KM का सफर, 170 साल पूरे
    1
    भारतीय रेल का इतिहास: 1853 में चली पहली ट्रेन | 34KM का सफर, 170 साल पूरे
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!
    5
    गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! 
गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के संग मनी अंबेडकर जयंती संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के अनोखे संगम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र/प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बाबासाहेब के संदेश को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर दिया।
    3
    श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के संग मनी अंबेडकर जयंती 
संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के अनोखे संगम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र/प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बाबासाहेब के संदेश को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर दिया।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.