logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैहर। मां शारदा देवी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की दर्शन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आ गया। श्रद्धालु की पहचान शिवमणि त्रिवेदी, निवासी सतना के रूप में हुई है, जो मैहर दर्शन के लिए आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात SIS (सिक्योरिटी) टीम के सुपरवाइजर दीपक दुबे और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की। प्राथमिक सहायता देने के बाद श्रद्धालु को तत्काल मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के पूरे दौरान दीपक दुबे और उनकी टीम द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है, जिसकी स्थानीय लोगों एवं दर्शनार्थियों ने सराहना की है।

7 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Sanawad, Khargone•
7 hrs ago

मैहर। मां शारदा देवी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की दर्शन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आ गया। श्रद्धालु की पहचान शिवमणि त्रिवेदी, निवासी सतना के रूप में हुई है, जो मैहर दर्शन के लिए आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात SIS (सिक्योरिटी) टीम के सुपरवाइजर दीपक दुबे और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की। प्राथमिक सहायता देने के बाद श्रद्धालु को तत्काल मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के पूरे दौरान दीपक दुबे और उनकी टीम द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है, जिसकी स्थानीय लोगों एवं दर्शनार्थियों ने सराहना की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गिट्टी लेने जा रहा था डंफर डायल112 मोके पर पहुँची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया
    1
    गिट्टी लेने जा रहा था डंफर डायल112 मोके पर पहुँची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया
    user_Shahrukh mansuri
    Shahrukh mansuri
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 7000 हजार रिश्वत लेते हुए एक कार्यवाहक ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
    1
    7000 हजार रिश्वत लेते हुए एक कार्यवाहक ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by The Mirror Of Madhya Pradesh
    1
    Post by The Mirror Of Madhya Pradesh
    user_The Mirror Of Madhya Pradesh
    The Mirror Of Madhya Pradesh
    Local News Reporter Mhow, Indore•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ क्षेत्र से एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। न्यू गुरु कृपा रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार ट्राले ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन बताया जा रहा है कि पहुंचने में देरी हुई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच भी की जा रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ क्षेत्र से एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। न्यू गुरु कृपा रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार ट्राले ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन बताया जा रहा है कि पहुंचने में देरी हुई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच भी की जा रही है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    2
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज दिनांक 28 3 2026 को शाम 5:00 बजे लगभग यह आग लगी वार्ड क्रमांक 10 भरतपुर कि यह घटना
    1
    आज दिनांक 28 3 2026 को शाम 5:00 बजे लगभग यह आग लगी वार्ड क्रमांक 10 भरतपुर कि यह घटना
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • *26 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली* जालौन के एट थाना क्षेत्र के जखोली गांव में गुरुवार देर शाम एक 26 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान जखोली निवासी शशि कला (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शशि कला ने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। जब परिजन देर शाम घर लौटे, तो उन्होंने शशि कला को कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के चाचा विजय ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। शशि कला के परिवार में पिता अशोक कुमार, मां भगवती देवी, तीन बहनें और दो भाई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    *26 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली*
जालौन के एट थाना क्षेत्र के जखोली गांव में गुरुवार देर शाम एक 26 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली          
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान जखोली निवासी शशि कला (26) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शशि कला ने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे।
जब परिजन देर शाम घर लौटे, तो उन्होंने शशि कला को कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका के चाचा विजय ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। शशि कला के परिवार में पिता अशोक कुमार, मां भगवती देवी, तीन बहनें और दो भाई हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Barwaha, Khargone•
    19 hrs ago
  • लोकायुक्त इंदौर की टीम ने पुलिस थाने के एएसआई रवींद्र कुमार गुरु को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। जान से मारने की धमकी की शिकायत के निराकरण के लिए एएसआई ने 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। बाद में 10 हजार रुपए देना तय हुआ। इसमें से तीन हजार रुपए गुरुवार को दिए गए। शुक्रवार को बाकी सात हजार रुपए यहां बस स्टैंड क्षेत्र में देने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने एएसआई को पकड़ा। कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने बताया ग्राम चंदावड़ तहसील भगवानपुरा के 69 वर्षीय किसान श्यामलाल उपाध्याय ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। उपाध्याय के अनुसार कसरावद थाने पर उनके खिलाफ राजेश बागदरे कसरावद ने जान से मारने की धमकी की शिकायत की थी। इसी मामले के निराकरण के लिए एएसआई ने उपाध्याय से 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को ट्रैप दल का गठन किया गया। योजना के अनुसार बस स्टैंड पर जैसे ही आरोपी एएसआई ने आवेदक उपाध्याय से सात हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। थाने बुला कर प्रताड़ना उपाध्याय ने बताया करीब एक माह पहले उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी की झूठी शिकायत की गई। विधायक सचिन यादव के माध्यम से शिकायत का निराकरण भी करवा दिया गया। इसके बाद भी उन्हें कई बार थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया। एएसआई द्वारा टीआई का नाम लेते हुए 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि खरगोन की एक महिला पार्षद (अरुणा उपाध्याय) पहले उनके संरक्षण में थी। बाद में वह राजेश बागदरे के पक्ष में चली गई। इसको लेकर पहले भी दो बार बागदरे ने उनकी शिकायत की थी। इसको लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन भी दिया था।
    1
    लोकायुक्त इंदौर की टीम ने पुलिस थाने के एएसआई रवींद्र कुमार गुरु को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। जान से मारने की धमकी की शिकायत के निराकरण के लिए एएसआई ने 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। बाद में 10 हजार रुपए देना तय हुआ। इसमें से तीन हजार रुपए गुरुवार को दिए गए। शुक्रवार को बाकी सात हजार रुपए यहां बस स्टैंड क्षेत्र में देने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने एएसआई को पकड़ा।
कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने बताया ग्राम चंदावड़ तहसील भगवानपुरा के 69 वर्षीय किसान श्यामलाल उपाध्याय ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। उपाध्याय के अनुसार कसरावद थाने पर उनके खिलाफ राजेश बागदरे कसरावद ने जान से मारने की धमकी की शिकायत की थी। इसी मामले के निराकरण के लिए एएसआई ने उपाध्याय से 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को ट्रैप दल का गठन किया गया। योजना के अनुसार बस स्टैंड पर जैसे ही आरोपी एएसआई ने आवेदक उपाध्याय से सात हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।
थाने बुला कर प्रताड़ना उपाध्याय ने बताया करीब एक माह पहले उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी की झूठी शिकायत की गई। विधायक सचिन यादव के माध्यम से शिकायत का निराकरण भी करवा दिया गया। इसके बाद भी उन्हें कई बार थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया। एएसआई द्वारा टीआई का नाम लेते हुए 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि खरगोन की एक महिला पार्षद (अरुणा उपाध्याय) पहले उनके संरक्षण में थी। बाद में वह राजेश बागदरे के पक्ष में चली गई। इसको लेकर पहले भी दो बार बागदरे ने उनकी शिकायत की थी। इसको लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन भी दिया था।
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • इंदौर की मंगला गौरी नंदगिरी महामंडलेश्वर और शिमला कुंवर सहित समाज के अन्य गुरुओं ने भगवान रामलला के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। किन्नर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लगभग 500 किन्नरों ने भाग लिया और उत्साह के साथ रामलला का रथ खींचा। इस दौरान किन्नर गुरुओं ने न केवल देशवासियों को पर्व की बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दुनिया में शांति बनी रहे और युद्ध जल्द समाप्त हो, ताकि मानवता सुरक्षित रहे।
    1
    इंदौर की मंगला गौरी नंदगिरी महामंडलेश्वर और शिमला कुंवर सहित समाज के अन्य गुरुओं ने भगवान रामलला के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। किन्नर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लगभग 500 किन्नरों ने भाग लिया और उत्साह के साथ रामलला का रथ खींचा। इस दौरान किन्नर गुरुओं ने न केवल देशवासियों को पर्व की बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दुनिया में शांति बनी रहे और युद्ध जल्द समाप्त हो, ताकि मानवता सुरक्षित रहे।
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.