कागजों में बना पंचायत भवन, जमीन पर नदारद! फरीदपुर सैफन में लाखों की खर्ची पर उठे सवाल” कागजों में बना पंचायत भवन, जमीन पर नदारद! फरीदपुर सैफन में लाखों की खर्ची पर उठे सवाल” अम्बेडकरनगर, बसखारी। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा फरीदपुर सैफन में पंचायत भवन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में आज तक पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन उसी के नाम पर लाखों रुपये के सामान की खरीद और भुगतान दिखा दिया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार, पंचायत भवन के लिए विभिन्न तिथियों में खर्च दर्शाया गया— 05 फरवरी 2022 को कुर्सी-मेज खरीद पर ₹41,300, 28 जुलाई 2022 को फर्नीचर व्यवस्था पर ₹47,950, 30 जून 2022 एवं 12 जुलाई 2022 को इन्वर्टर बैटरी हेतु ₹38,000-₹38,000, 25 अप्रैल 2022 को सीसीटीवी कैमरा लगाने पर ₹19,850, तथा इसी दिन कम्प्यूटर-प्रिंटर के लिए ₹59,950 का भुगतान दिखाया गया है। जबकि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पंचायत भवन का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि उक्त सामान आखिर कहां लगाया गया। मामले को और संदेहास्पद बनाता है ग्राम प्रधान का कथित बयान, जिसमें उन्होंने पूर्व में स्वीकार किया था कि पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है। इसके बावजूद पंचायत भवन के नाम पर लगातार खर्च दर्शाया जाना वित्तीय अनियमितता की ओर संकेत करता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि पंचायत भवन के लिए किसी निजी भवन को किराये पर लिया गया था, तो उससे संबंधित बिल-वाउचर एवं अनुबंध ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध होने चाहिए, लेकिन पोर्टल पर इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। साथ ही, कई भुगतानों के बिल-वाउचर अपलोड न होने से ग्राम पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति शासन द्वारा निर्धारित पारदर्शिता के नियमों के विपरीत है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं सरकारी धन की वसूली की मांग की है।
कागजों में बना पंचायत भवन, जमीन पर नदारद! फरीदपुर सैफन में लाखों की खर्ची पर उठे सवाल” कागजों में बना पंचायत भवन, जमीन पर नदारद! फरीदपुर सैफन में लाखों की खर्ची पर उठे सवाल” अम्बेडकरनगर, बसखारी। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा फरीदपुर सैफन में पंचायत भवन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में आज तक पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन उसी के नाम पर लाखों रुपये के सामान की खरीद
और भुगतान दिखा दिया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार, पंचायत भवन के लिए विभिन्न तिथियों में खर्च दर्शाया गया— 05 फरवरी 2022 को कुर्सी-मेज खरीद पर ₹41,300, 28 जुलाई 2022 को फर्नीचर व्यवस्था पर ₹47,950, 30 जून 2022 एवं 12 जुलाई 2022 को इन्वर्टर बैटरी हेतु ₹38,000-₹38,000, 25 अप्रैल 2022 को सीसीटीवी कैमरा लगाने पर ₹19,850, तथा इसी दिन कम्प्यूटर-प्रिंटर के लिए ₹59,950 का भुगतान दिखाया गया है। जबकि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पंचायत भवन का निर्माण अब तक नहीं हुआ है।
ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि उक्त सामान आखिर कहां लगाया गया। मामले को और संदेहास्पद बनाता है ग्राम प्रधान का कथित बयान, जिसमें उन्होंने पूर्व में स्वीकार किया था कि पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है। इसके बावजूद पंचायत भवन के नाम पर लगातार खर्च दर्शाया जाना वित्तीय अनियमितता की ओर संकेत करता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि पंचायत भवन के लिए किसी निजी भवन को किराये पर लिया गया था,
तो उससे संबंधित बिल-वाउचर एवं अनुबंध ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध होने चाहिए, लेकिन पोर्टल पर इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। साथ ही, कई भुगतानों के बिल-वाउचर अपलोड न होने से ग्राम पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति शासन द्वारा निर्धारित पारदर्शिता के नियमों के विपरीत है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं सरकारी धन की वसूली की मांग की है।
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- Admission open1
- बसखारी थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया और कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए 10 लाख से अधिक का जेवर लूट लिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच करते हुए नजर आ रही है।1
- रमन यादव जिला एटा गाँव अम्बारी 1050विधान सभा महारेरा 18 मंडल 75 जिले के लिए वोट बचाओ PDA यात्रा साईकिल1
- अम्बेडकरनगर में आग लगने से करीब 6 बीघा फसल जलकर राख, आधा दर्जन किसान प्रभावित, भारी नुकसान, तेज हवा के चलते तेजी से फैली आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर कर रही नुकसान का आकलन, अकबरपुर तहसील क्षेत्र के महाये गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- mhan baba1
- इस्राइल में फंसे अम्बेडकरनगर के युवक की हुई वतन वापसी, डीएम अम्बेडकरनगर की पहल पर हुई वापसी, पत्नी ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का जताया आभार1